Responsive Scrollable Menu

Gen Z को साधने के लिए भाजपा ने बड़ी टीम तैयार की, दिल्ली 4 घंटे की मैराथन बैठक हुई

युवा और जेन जी को साधने के लिए बीजेपी अब पूरी जी जान से लग गई है, जेन जी में पैठ बढ़ाने और युवाओं को साधने के लिए बीजेपी ने अपने युवा नेताओं की एक बड़ी टीम तैयार की है, युवा नेताओं की इस टीम में 60  से ज्यादा युवा शामिल किए गए हैं जिसकी आज दिल्ली में 4 घंटे की मैराथन बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीति नवीन ने की.

भाजपा ने बड़े पैमाने पर तैयारी की

जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद से भाजपा ने जेन जी और युवाओं को लेकर नई रणनीति बनानी शुरू कर दी है, नई पीढ़ी में पार्टी की पैठ बढ़ाने और जेन जी को दूसरे दल या संगठन अपनी बातों से प्रभावित करें उसके पहले अपनी बात पहुंचा दो, इसके लिए भाजपा ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है, सबसे पहले पार्टी ने अपनी सोशल मीडिया टीम में बड़ा बदलाव किया और नई टीम को फ्री हैंड दे दिया और उन्हें आक्रामक होकर सोशल मीडिया में चलने वाले नेगेटिव नॉरेटिव के खिलाफ अभियान चलाने का आदेश दिया, तो दूसरी तरफ देश भर के अपने चुनिंदा युवा नेताओं की बड़ी फौज भी खड़ी कर दी है, जिसमें 60 से ज्यादा वे युवा चेहरे शामिल किए गए हैं जो राष्ट्रीय या फिर अपने प्रदेश स्तर पर पहचान रखते हैं.

कई राष्ट्रीय पदाधिकारी को भी बुलाया गया 

युवा नेताओं की इस भारी भरकम टीम का शनिवार को पहली बैठक हुई, इसकी अध्यक्षता बीजेपी के युवा अध्यक्ष नितिन नवीन ने की और बैठक में कई राष्ट्रीय पदाधिकारी को भी बुलाया गया था. चार घंटे तक युवाओं से संबंधित लगभग सभी एजेंडों और मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, पार्टी सूत्रों का कहना है कि सीजेपी और राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान का जवाब देने के लिए और जेन जी के बीच में उतरकर उन्हीं के अंदाज में अपनी बात रखने के लिए योजना तैयार की गई है, साथ ही Gen-Z की बदलती पसंद, सोशल मीडिया की भूमिका, रोजगार, शिक्षा, स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और देश के विकास जैसे मुद्दों पर युवाओं के बीच पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई. 

युवा कार्यकर्ताओं की टीम का गठन करें

बैठक में देश के युवाओं और जेन जी से जुड़े तमाम दूसरे मुद्दों की भी पहचान की गई और ग्राउंड जीरो पर उतरकर उन्हीं मुद्दों पर चर्चा करने की युवा नेताओं को निर्देश दिया गया. भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, जेन जी से कनेक्ट बढ़ाने के लिए बनाई गई 60 युवा नेताओं की टीम में ज्योतिरादित्य सिंधिया अनुराग ठाकुर स्मृति ईरानी हर्ष सांगवी पूनम महाजन पंकजा मुंडे मनसुख भाई मांडवीया रवि किशन कमलेश पासवान, गुरु प्रकाश जैसे युवा चेहरों को शामिल किया गया है. बैठक में क्या फैसले हुए इसकी आधिकारिक जानकारी पार्टी की तरफ से तो नहीं दी गई लेकिन सूत्रों का कहना है कि इस टीम में सभी राज्यों के युवा चेहरे को शामिल किया गया है और उन सब को यह जिम्मेदारी दी गई है कि अपने-अपने राज्यों में युवा कार्यकर्ताओं की टीम का गठन करें. 

टीम का गठन कर युवाओं तक पहुंचें

वो टीम सभी जिलों में जाकर जिला स्तर के टीम का गठन कर युवाओं तक पहुंचे. अपने इस जेन जी कनेक्ट अभियान को पुख्ता तरीके से चलने की पूरी कमान अध्यक्ष ने केंद्रीय संगठन को दे रखा है. भाजपा में इस बात की चिंता साफ दिखाई दे रही है कि जिस तरह राहुल गांधी आक्रामक होकर लगातार भाजपा और केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं और दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी नौजवानों के मुद्दे को उठा कर राजनीतिक स्थिति असहज कर दे रही है तो उसका जवाब देने में पार्टी पीछे न रह जाए.

 

Continue reading on the app

नेपाल बाढ़ में बैंक का लॉकर बहा, ₹57 लाख लूटे:सेफ तोड़कर कैश निकालने के आरोप में 29 हिरासत में

नेपाल में भीषण बाढ़ के दौरान भोटेकोशी इलाके से एक बैंक का लॉकर बहकर कई किलोमीटर दूर पहुंच गया। बाद में धादिंग में मिले इस लॉकर को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकालने के आरोप में पुलिस ने 29 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक लॉकर बाढ़ में बहने के बाद बेलखुखोला के पास मिला था। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्थानीय लोगों ने लॉकर तोड़कर उसके अंदर रखा कैश निकाल लिया है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शुरुआती तलाशी में पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों के पास से 92.68 लाख नेपाली रुपए यानी करीब 57 लाख रुपए बरामद किए। कैश निकालने के आरोपी 19 से 49 साल के बीच पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोग गलछी-4 के मस्तार के रहने वाले हैं। कुछ गलछी-6 के आदमघाट और सिद्धलेक-7 के आदमतार के रहने वाले हैं। वहीं कुछ लोग मूल रूप से चितवन और परसा के हैं और फिलहाल धादिंग में रह रहे हैं। सभी की उम्र 19 से 49 साल के बीच है। पुलिस अब बरामद रकम के स्रोत की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि मामले में और लोग शामिल हैं या नहीं। महिला के शव से बालियां चुराने वाले 2 गिरफ्तार इसी दौरान नेपाल में बाढ़ से जुड़ी एक और चोरी का मामला सामने आया। नारायणी नदी में बाढ़ के पानी के साथ बहकर आए एक महिला के शव से सोने की बालियां निकालने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की। वीडियो में दो लोग बाढ़ में बहकर आए महिला के शव से कथित तौर पर सोने की बालियां निकालते दिखाई दे रहे हैं। नेपाल की बाढ़ में में 626 मौतें, 2426 लापता नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ में 626 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,426 लोग लापता हैं। शुक्रवार रात तक 1,924 लोगों के लापता होने की जानकारी थी। वहीं, 517 विदेशी नागरिक अब भी लापता हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव अभियान जारी है। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

कुछ घंटे और... सेमीफाइनल में गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने बजे और कहां देख पाएंगे लाइव?

vaibhav sooryavanshi duleep trophy semi final live streaming: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में सस्ते में आउट हुए वैभव सूर्यवंशी की नजरें सेमीफाइनल में दमदार पारी खेलकर अपनी टीम ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने पर होंगी. ईस्ट जोन का सामना पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से है. मैच 30 अगस्त से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड में खेला जाएगा. Sat, 29 Aug 2026 20:13:10 +0530

  Videos
See all

Chori Viral VIdeo: ग्राहक बनकर आए, सवा 2 लाख का हार उड़ाया! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T15:46:11+00:00

Nepal Flood Horror Video: रोंगटे खड़े कर देगा नेपाल बाढ़ का ये VIDEO| #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T15:42:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers