Responsive Scrollable Menu

Aaj ka Vrishchik Rashifal: सुबह की छोटी-सी रुकावट दिलाएगी बड़ा अवसर, अचानक होगी काम के व्यक्ति से मुलाकात

Aaj ka Vrishchik Rashifal 30 August 2026: वृश्चिक राशि के जातकों की योजना में अचानक बदलाव आ सकता है, जिससे नए अवसर मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में दक्षता साबित होगी और आर्थिक स्थिति सकारात्मक रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से संतोष मिलेगा. मंदिर में नारियल अर्पित कर 'ॐ नमः शिवाय' का 11 बार जाप करें. जानें राशिफल और उपाय.

Continue reading on the app

51 साल के खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में ध्वस्त किया 94 साल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 5 विकेट हॉल लेने बनी सबसे उम्रदराज प्लेयर

इंटरनेशनल क्रिकेट में 51 साल की महिला खिलाड़ी ने एक नया इतिहास रच दिया है. एक लाख से कम आबादी वाले देश आइल ऑफ मैन की महिला क्रिकेट खिलाड़ी जोआन हिक्स ने 51 साल की उम्र में 92 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. उन्होंने इस उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेकर कीर्तिमान बनाया है. इसी के साथ जोआन हिक्स अब इंटरनेशनल क्रिकेट में महिला और पुरुष दोनों में 5 विकेट हॉल लेने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गई हैं. जोआन हिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के बर्ट आयरनमॉन्गर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है, जो अपनी इस उपलब्धि के समय लगभग 50 साल के थे और बाद में ICC नंबर-1 टेस्ट बॉलर बने थे.

जोआन हिक्स ने 47 की उम्र में किया था डेब्यू, 51 साल की उम्र में रचा इतिहास

आइल ऑफ मैन की महिला क्रिकेटर जोआन हिक्स ने 47 साल की उम्र में तो इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अब उन्होंने 51 साल 173 दिन की उम्र में नया इतिहास रचा है. जोआन हिक्स ने ग्रीस विमेन के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का तीसरा 5 विकेट हॉल है. इसी के साथ उन्होंने सबसे उम्रदराज गेंदबाज बनने के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. ग्रीस विमेन के खिलाफ मैच में जोआन हिक्स ने सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट लिए, जो उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है. इस तरह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बर्ट आयरनमॉन्गर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है.

बर्ट आयरनमॉन्गर ने 49 साल 314 दिन उम्र में साल 1932 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था. जबकि जोआन हिक्स ने 51 साल 173 दिन उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेकर कीर्तिमान बनाया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

जोआन हिक्स (आइल ऑफ मैन) - 51 साल 173 दिन उम्र (बनाम ग्रीस, महिला टी20, साल 2026)
बर्ट आयरनमोंगर (ऑस्ट्रेलिया) - 49 साल 314 दिन उम्र (बनाम साउथ अफ्रीका, पुरुष टेस्ट, साल 1932)
बर्ट आयरनमोंगर (ऑस्ट्रेलिया) - 49 साल 234 दिन उम्र (बनाम साउथ अफ्रीका, पुरुष टेस्ट, साल 1931)
जोआन हिक्स (आइल ऑफ मैन) - 49 साल 168 दिन उम्र (बनाम ग्रीस, महिला टी20, साल 2024)
जोआन हिक्स (आइल ऑफ मैन) - 49 साल 162 दिन उम्र (बनाम माल्टा, महिला टी20, 2026)

आइल ऑफ मैन महिला टीम ने पावरप्ले में ही खत्म किया मुकाबला

जोआन हिक्स के इस ऐतिहासिक गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर आइल ऑफ मैन की महिला टीम ने इस टी20 मुकाबले में ग्रीस विमेन टीम को 15 ही ओवरों में सिर्फ 52 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद आइल ऑफ मैन की टीम ने 53 रनों के लक्ष्य को पावरप्ले यानी छठे ही ओवर में एक विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. आइल ऑफ मैन की टीम ने ग्रीस विमेन टीम को एकतरफा 9 विकेट से हराया.

यह भी पढ़ें:  IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? जड़ चुके हैं इतने शतक

Continue reading on the app

  Sports

ऐसे कौन आउट होता है… जेसन रॉय खेल रहे थे चालाकी भरा शॉट, किस्मत ने कर दिया गजब का खेल, VIDEO

ETPL 2026 में ग्लासगो कॉस्मिक और डब्लिन गार्डियन्स के मुकाबले में ये नजारा देखने को मिला, जहां जेसन रॉय ने एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. मगर उनकी पारी का अंत उतना ही बदकिस्मती भरा रहा. Sat, 29 Aug 2026 19:26:51 +0530

  Videos
See all

THE GREAT POLITICAL DRAMA Live: इस हफ्ते की ‘सियासी गहमागहमी’ | UP Politics | CM Yogi | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T14:12:42+00:00

Nepal Flood Updates: Nepal Flood News: हर तरफ तबाही... मुर्दाघर फुल, नदी किनारे मिल रही लाशें! Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T14:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers