Ground Report: बिहार का ‘जल कैदी’ गांव! 3 महीने पानी में कैद रहती है जिंदगी, शादी के लिए भी नहीं मिलते रिश्ते
Bhagalpur Ground Report: भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित कल्याणपुर गांव में हर साल बाढ़ के दौरान करीब तीन महीने तक ग्रामीण पानी के बीच कैद होकर रह जाते हैं. गांव तक पहुंचने का एकमात्र सहारा नाव है. बाजार, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी ग्रामीणों को तेज धार के बीच सफर करना पड़ता है. बाढ़ के कारण खेती और पशुपालन प्रभावित होने के साथ बच्चों की शादी के लिए रिश्ते ढूंढना भी चुनौती बन गया है. ग्रामीण अब गांव को बाढ़ से बचाने के लिए बांध निर्माण की मांग कर रहे हैं.
पंजाब यूनिवर्सिटी में आया ‘गोरिल्ला’, ISO प्रत्याशी संग मांगा वोट, प्रचार का अनोखा VIDEO वायरल
पंजाब यूनिवर्सिटी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक गोरिल्ला डांस करते हुए चल रहा है और उसके पीछे-पीछे कुछ छात्र नारे लगाते हुए चल रहे हैं. दरअसल, इन दिनों पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव के लिए प्रचार जोरों से चल रहा है. इस चुनाव में छात्रों के बीच कैंपस में मौजूद बंदर भी एक मुद्दा हैं. कैंपस के ज्यादातर छात्र इन बंदरों के आतंक से परेशान है. लिहाजा, इस बार आईएसओ ने इस समस्या को भुनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है. वह चुनाव प्रचार में एक छात्रों को गोरिल्ला के भेष में अपने साथ ले जा रहे हैं. अब ये ‘गोरिल्ला’ ना केवल यूनिवर्सिटी, बल्कि सोशल मीडिया में भी खबर सुर्खियां बटोर रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









