सुभाष चंद्रा के ₹6.25 करोड़ रिपेमेंट प्लान के विरोध में उतरे सरकारी बैंक, NCLAT में देंगे चुनौती
जी ग्रुप के चेयरमैन रहे डॉ. सुभाष चंद्रा से जुड़े व्यक्तिगत दिवालियापन के मामले में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल द्वारा मंजूर किए गए रिपेमेंट प्लान को लेकर सार्वजनित क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों और बैंकों ने आपत्ति जताई है. डॉ. सुभाष चंद्रा की ओर से पेश किए गए ₹6.25 करोड़ के रिपेमेंट प्लान के खिलाफ कुछ बैंकों ने वोट किया था, जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूके) लिमिटेड, कैनेरा बैंक और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड शामिल हैं. खिलाफ में वोटिंग के बावजूद निजी लेनदारों के बहुमत की वजह से NCLT ने इसे मंजूरी दे दी.
80.81% वोट के आधार पर प्लान को मिली मंजूरी
कैनेरा बैंक द्वारा जारी मीडिया स्टेटमेंट के अनुसार, बैंक के पास इस मामले में 1.60% वोटिंग शेयर था. वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूके) लिमिटेड के पास 0.76% और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के पास 6.09% वोटिंग शेयर था. इन सभी सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों ने प्रस्तावित रिपेमेंट प्लान के खिलाफ मतदान किया. हालांकि, अन्य निजी वित्तीय लेनदारों के पास कुल 80.81% वोटिंग शेयर था और उनके समर्थन के चलते रिपेमेंट प्लान को मंजूरी मिल गई.
कैनेरा बैंक ने अपने बयान में कहा कि बैंक ने मामले में फॉरेंसिक ऑडिट की मांग भी की थी, लेकिन उसकी कम वोटिंग हिस्सेदारी को देखते हुए यह मांग स्वीकार नहीं की जा सकी.
यूनियन बैंक भी NCLAT जाएगा
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूके) लिमिटेड ने अपने मीडिया स्टेटमेंट में कहा कि हमने कैनेरा बैंक, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के साथ मिलकर रिपेमेंट प्लान को खारिज किया था. बैंक ने NCLT के समक्ष इस प्लान को मंजूरी नहीं देने की मांग रखी थी. बैंक के मुताबिक, इसके बावजूद कुछ निजी लेनदारों के बहुमत के चलते प्लान को NCLT से मंजूरी मिल गई. अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूके) लिमिटेड NCLT के फैसले को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) में चुनौती देने जा रहा है.
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस भी दाखिल करेगा अपील
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने भी साफ किया है कि उसने अन्य सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर डॉ. सुभाष चंद्रा के रिपेमेंट प्लान के खिलाफ मतदान किया था. अन्य वित्तीय लेनदारों के समर्थन से कुल 80.81% वोट प्लान के पक्ष में गए और इसे मंजूरी मिल गई. LIC HFL ने कहा है कि वह अन्य सार्वजनिक वित्तीय संस्थानों के साथ NCLAT के समक्ष तत्काल अपील दाखिल करेगा.
अब NCLAT में होगी अगली कानूनी लड़ाई
इस पूरे मामले में अब मुख्य सवाल NCLT द्वारा मंजूर किए गए रिपेमेंट प्लान की वैधता और उस पर लेनदारों के मतदान से जुड़े मुद्दों का है. सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों द्वारा NCLAT में अपील किए जाने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष चलेगी.
श्रेया कालरा को Kiss करने पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर पर लगा था जबरन किस करने का आरोप
Ram Kapoor Kiss Shreya Kalra Controversy: रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ (Lock Upp 2) में टीवी एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और शो की विनर श्रेया कालरा (Shreya Kalra) को किस किया था. जिसके लिए एक्टर पर उन्हें जबरदस्ती किस करने का आरोप लगा था. इतना ही नहीं उनके व्यवहार पर सवाल उठाए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया ने शो में शिल्पा शिंदे से बातचीत में कहा था कि राम कपूर के बार-बार उनके करीब आने और गाल व माथे पर किस करने से उन्हें असहज महसूस हुआ. उस दौरान जब यह वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी बहस हुई थी. अब राम कपूर ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इन आरोपों पर क्या सफाई दी है.
श्रेया के आरोपों पर राम कपूर ने क्या कहा?
हाल ही में एक इंटरव्यू में राम कपूर ने श्रेया कालरा को किस करने के आरोपों पर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि शो के दौरान श्रेया ने उनसे बातचीत की थी और बाद में यह भी कहा था कि उनके बारे में कही गई बात का गलत मतलब नहीं था. राम कपूर ने कहा, ‘श्रेया ने शो में मुझसे बात की थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि उनका मेरे बारे में बोलने का गलत मतलब नहीं था. अपने पूरे करियर के दौरान मैं ऐसा ही रहा हूं और मैं किसी के लिए भी खुद को नहीं बदलूंगा. अगर मेरे बिहेवियर को कोई गलत समझता है, तो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता.’
श्रेया ने राम के बिहेवियर पर उठाए थे सवाल?
दरअसल, ‘लॉक अप सीजन 2’ में श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे से बातचीत के दौरान राम कपूर के बिहेवियर को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. श्रेया का कहना था कि राम बार-बार उन्हें किस करने की कोशिश करते थे और उनके पर्सनल स्पेस के काफी करीब आ जाते थे. श्रेया ने गुस्से में कहा था, 'अगर इस बार उन्होंने मुझे किस करने की कोशिश की तो मैं उनका मुंह पकड़कर बोल दूंगी कि, ‘भाई, इतना तो मेरा बाप चुम्मी नहीं करता मुझे, अब मत करियो.' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि हर शख्स की अपनी पर्सनल बाउंड्री होती है और उम्र में बड़ा या सीनियर होने से उसे दूसरे इंसान का पर्सनल स्पेस पार करने का अधिकार नहीं मिल जाता. इसके अलावा श्रेया ने कहा था कि राम कपूर कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी के चेहरे के काफी करीब आ गए थे. जिसके बाद हर्षद चोपड़ा को बीच में आकर राम से दूरी बनाए रखने के लिए कहा था
राम कपूर ने ट्रोलिंग पर भी दिया जवाब
श्रेया को जबरदस्ती किस करने के आरोप को लेकर राम को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. कई लोगों का कहना था कि किसी भी रिलेशन में पर्सनल स्पेस और परमिशन की जरूरत होती है. एक्टर ने कहा, ‘मुझे इस बात की खुशी और गर्व है कि मेरे 27 साल के करियर में अभी तक किसी भी महिला ने मेरे बिहेवियर को गलत नहीं बताया है. इसलिए मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं. मैं जो हूं, वहीं रहूंगा. मैं इस तरह के विवादों पर अपना टाइम बर्बाद नहीं करूंगा, क्योंकि जिंदगी बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है. मैं अपनी जिंदगी में पॉजिटिविटी पर फोकस करता हूं.’
लॉक अप 2 की विनर बनी थीं श्रेया कालरा
श्रेया कालरा अपनी बेबाकी और निडर गेम के दम पर 'लॉक अप 2' विनर बनी थीं. उन्होंने शो के दौरान पूरे 6 हफ़्तों तक जेल के माहौल, विवादों और कड़े टास्क का डटकर सामना किया. श्रेया ने ग्रैंड फिनाले में टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को हराकर चमचमाती ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ की प्राइज मनी भी जीती. हालांकि, फिनाले के बाद एक्स-कंटेस्टेंट्स, जेलर्स और मीडिया जूरी के वोटिंग पैटर्न को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विवाद हुआ था. लेकिन श्रेया ने अपने एंटरटेनमेंट और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीत लिया था.
ये भी पढ़ें: 'हिजड़े भीख मांगते हैं....', लड़के से लड़की बनी इस एक्ट्रेस ने झेली नफरत, अब छलका दर्द
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










