Responsive Scrollable Menu

हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम ने अपराध कबूल करने की अर्जी दी, फुटेज में देंखे कोर्ट से मांगी नरमी

हमले के आरोपी शरीफुल इस्लाम ने अपराध कबूल करने की अर्जी दी, फुटेज में देंखे कोर्ट से मांगी नरमी

Continue reading on the app

Congress के पास नहीं कोई मुद्दा! CM Dhami का राहुल गांधी पर वार: शुद्धिकरण को लेकर सियासत बंद करो

शुद्धिकरण विवाद पर राहुल गांधी के बयान पर उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने पलटवार किया है। धामी ने कहा है कि शुद्धिकरण करने वालों में कोई भी BJP कार्यकर्ता शामिल नहीं था, लेकिन क्या उत्तराखंड में किसी को पता है कि मल्लिकार्जुन खड़गे की जाति क्या है? वहां धार्मिक उन्माद वाले नारे लगाए गए और एक खास धर्म के लोगों ने ऐसा किया। इसके जवाब में कुछ धार्मिक संगठनों ने वहां शुद्धिकरण कार्यक्रम किया। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे बेकार के मुद्दों को आगे बढ़ा रहे हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi की मांग: Haldwani शुद्धिकरण मामले में PM Modi दर्ज कराएं SC ST Act के तहत FIR


धामी ने आगे कहा कि उत्तराखंड में कौन मानेगा कि यहां जाति के आधार पर भेदभाव होता है? प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 'सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास' के मंत्र के साथ काम किया जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के ‘शुद्धिकरण’ को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देना चाहिए। गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि यह घटना एक अपराध है तथा कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि ‘शुद्धिकरण’ में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में दलित मुद्दे पर आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान स्क्रीन पर मनुस्मृति की तस्वीर लगाई गई थी। राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई चल रही है, एक संविधान की विचारधारा और दूसरी भाजपा-आरएसएस की विचारधारा। कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान लागू होने के बावजूद देश में दलितों के खिलाफ भेदभाव और हिंसा जारी है तथा इस तरह के कृत्य कानूनन अपराध हैं। उन्होंने दावा किया कि देश में दलित समुदाय के साथ विभिन्न स्तरों पर भेदभाव किया जाता है। 
 

इसे भी पढ़ें: मंत्री पद से हटाने की तैयारी पर भड़के Jual Oram, Union Tribal Affairs Minister के आरोप से Odisha BJP में मचा हड़कंप!


गांधी ने आरोप लगाया कि ऐसे कृत्यों में भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग शामिल हैं और ये संविधान तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि खरगे के सभास्थल के शुद्धिकरण को 20 दिन हो गए हैं और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमारी मांग है कि उत्तराखंड में शुद्धिकरण करने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

जो रूट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 17वां रन लेते ही रिकी पोंटिंग को छोड़ा पीछे, सचिन तेंदुलकर से पहले ही निकल चुके आगे

joe root world record: इंग्लैंड के महान बल्लेबाज जो रूट टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़कर इतिहास रचा. लॉर्ड्स में पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रूट ने यह उपलब्धि अपने नाम की. Sat, 29 Aug 2026 22:00:16 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live Update: नेपाल को डूबाएगा China?, Nepal-Tibet में अलर्ट!|Nepal Flood Disaster Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T17:17:04+00:00

Rahul Gandhi:राहुल कभी नहीं बनेंगे PM? कांग्रेस प्रवक्ता की 'खुली पोल'? | Manusmriti | CongressVsBJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T17:11:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers