कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में टीम इंडिया का पहला मैच? लाइव स्ट्रीमिंग सहित नोट कर लीजिए अहम जानकारी
INDW vs THAIW: संडे क्रिकेट फैंस के लिए सुपर संडे बनने वाला है.... रविवार से ही भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. पहले मैच में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का सामना थाईलैंड से होगा. एशिया कप में पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है. ऐसे में अब टीम इंडिया थाईलैंड को धूल चटाकर जीत के साथ ही टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी. वहीं, थाईलैंड की टीम 12 साल बाद एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया है, तो ये टूर्नामेंट उनके लिए भी काफी अहम होने वाला है.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
Ready to get going ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 29, 2026
Snippets of how the Captains' day looked like for #TeamIndia Captain Harmanpreet Kaur ????#WomensAsiaCup | @ImHarmanpreet pic.twitter.com/U2gAlCuje6
महिला एशिया कप 2026 का तीसरा मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ये मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से शाम को 6.30 बजे से खेला जाएघा. जबकि भारतीय समयानुसार, ये मैच रात 8 बजे से शुरू होगा.
कहां देख सकेंगे INDW vs THAIW लाइव मैच?
महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया पहला मैच थाईलैंड के साथ खेलने वाली है. ये मुकाबला भी आप बाकी के मैचों की ही तरह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकेंगे. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर जा सकते हैं. इसके अलावा आप न्यूज नेशन पर इस मुकाबले की अपडेट्स हासिल कर सकते हैं.
???? Headshots ✅
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 29, 2026
????️ Interviews ✅
???? Emojis ✅
????️ BTS of #TeamIndia's media day ahead of the ACC #WomensAsiaCup 2026 pic.twitter.com/4MlG5F9WzM
हांगकांग ने जीता था पहला मैच
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे महिला एशिया कप 2026 का पहला मैच थाईलैंड ने हांगकांग के साथ खेला था. उस मुकाबले में थाईलैंड की टीम ने हांगकांग को 6 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. जबकि टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है और थाईलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के साथ ही अपने अभियान की शुरुआत करेगी.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव.
थाईलैंड महिला टीम: फन्निता माया, एफिसारा सुवानचोनराथी, नन्नापत कोंचरोएनकाई (विकेटकीपर), नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), चानिदा सुथिरुआंग, नन्नाफट चाइहान, चायनिसा फेंगपैन, ओनिचा कामचोम्फु, सुलेपोर्न लाओमी, सुनिदा चतुरोंग्रट्टाना, थिपचा पुथावोंग, नट्टाकन चांटम, कोरानित सुवानचोनराथी, थानराडा सीसावान, नाओमी हैमिल्टन
नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | दिन | मुकाबला | ग्रुप | समय (IST) | वेन्यू |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 28 अगस्त 2026 | शुक्रवार | थाईलैंड vs हांगकांग | ग्रुप A | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
| 2 | 29 अगस्त 2026 | शनिवार | श्रीलंका vs UAE | ग्रुप B | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
| 3 | 30 अगस्त 2026 | रविवार | भारत vs थाईलैंड | ग्रुप A | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
| 4 | 31 अगस्त 2026 | सोमवार | बांग्लादेश vs इंडोनेशिया | ग्रुप B | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
| 5 | 1 सितंबर 2026 | मंगलवार | पाकिस्तान vs थाईलैंड | ग्रुप A | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
| 6 | 2 सितंबर 2026 | बुधवार | श्रीलंका vs इंडोनेशिया | ग्रुप B | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
| 7 | 3 सितंबर 2026 | गुरुवार | भारत vs हांगकांग | ग्रुप A | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
| 8 | 4 सितंबर 2026 | शुक्रवार | UAE vs इंडोनेशिया | ग्रुप B | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
| 9 | 5 सितंबर 2026 | शनिवार | भारत vs पाकिस्तान | ग्रुप A | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
| 10 | 6 सितंबर 2026 | रविवार | श्रीलंका vs बांग्लादेश | ग्रुप B | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
| 11 | 7 सितंबर 2026 | सोमवार | पाकिस्तान vs हांगकांग | ग्रुप A | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
| 12 | 8 सितंबर 2026 | मंगलवार | बांग्लादेश vs UAE | ग्रुप B | रात 8:00 बजे | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
ये भी पढ़ें: Explainer: 15 साल की उम्र में भी अंडर-19 टीम से क्यों बाहर हुए वैभव सूर्यवंशी? BCCI का ये नियम है वजह
Nepal Flash Flood LIVE Updates: फटने वाली एक और झील ,चीन ने दी डाली चेतावनी | China | Aaj Tak
नेपाल में आई भीषण बाढ़ से बड़ी तबाही मची है। नेपाल में आई बाढ़ में अब तक 626 लोगों की जान जा चुकी है...जबकि 2400 से ज्यादा लोग लापता हैं। इस बीच नेपाल में एक बार फिर दहशत के साये में है। लैंडस्लाइड से बनी एक नई झील के टूटने का खतरा बना हुआ है, जिसे लेकर चीन ने नेपाल को चेतावनी भी दी है। झील में 25 लाख घन मीटर पानी इकट्ठा हो चुका है और पानी लगातार बढ़ता जा रहा है। अगर झील टूटी तो भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो सकता है और एक फिर यहां कुतरत का विनाश दिख सकता है। इस खतरे के बीच नेपाल में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है...जिसका असर रेस्क्यू ऑपरेशन पर भी पड़ा है। इस बीच तमाम गांव...रेस्क्यू सेंटर और अस्पतालों में लोग अपनों की तलाश में भटक रहे हैं। कई लोगों को अपनों को कोई खबर नहीं मिल रही है...जिससे उनकी चिंता बढ़ी हुई है। #nepal #Nepalflashflood #China #aajtakdigital आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Aaj Tak







