Responsive Scrollable Menu

Backward Walking: क्या Backward Walking से घुटने का दर्द सच में होता है कम? जानें इसके बड़े फायदे

आजकल घुटनों का दर्द लाइफस्टाइल में एक आम समस्या बन चुका है। पहले यह समस्या बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब युवा भी लंबे समय तक बैठे रहने, फिजिकल एक्टिविटी कम होने, गलत तरीके से चलने-फिरने और मोटापे की वजह से घुटने के दर्द की वजह से परेशान रहते हैं। ऐसे में घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए लोह कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं और घरेलू उपाय अपनाते हैं।

जिसमें हाल के समय में बैकवर्ड वॉकिंग यानी पीछे की तरफ चलना काफी चलन में है। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या सच में पीछे की तरफ चलना घुटनों के दर्द में फायदा देता है, या सिर्फ एक ट्रेंड है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके पीछे की सच्चाई के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Megalophobia: क्या बड़ी इमारतों और पहाड़ों को देखकर आपको डर लगता है? जानें इसके Symptoms और बचाव के तरीके


उल्टा चलने से घुटने का दर्द ठीक होता है क्या

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक पीछे की तरफ चलने से घुटने के जोड़ पर लगने वाले दबाव का तरीका बदल जाता है। इससे घुटने के आगे वाले हिस्से पर पड़ने वाला जो लोड कम हो सकता है। यह प्रोसेस घुटने की स्थिरता और संतुलन को बेहतर बनाने में सहायता करता है। वहीं यह अलग-अलग मसल्स ग्रुप को एक्टिव करता है। जोकि सामान्य चलने के दौरान इतना उपयोग में नहीं आते।

कुछ लोगों में, या खासकर उन लोगों में ऑस्टियोअर्थराइटिस या घुटने के आगे के हिस्से से जुड़ी समस्या है। उनमें यह अभ्यास धीरे-धीरे असहजता और दर्द को कम करने में मदद करता है। घुटने के दर्द वाले हर एक व्यक्ति के लिए पीछे चलना सेफ नहीं हो सकता है। वहीं सबसे बड़ी चिंता की बात सुरक्षा होती है, क्योंकि पीछे चलते समय सामने का दिखता है। जिससे फिसलन या गिरने का खतरा बढ़ जाता है।

इसलिए इसको सीढ़ियों, सड़क या असमान सतह पर करना सुरक्षित नहीं माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति इसको करना चाहता है, तो इसको एक्सपर्ट की देखरेख में किसी सुरक्षित, सपाट जगह या ट्रे़डमिल पर शुरुआत करनी चाहिए। शुरूआत सिर्फ कुछ मिनटों से करना चाहिए और धीरे-धीरे समय बढ़ाना चाहिए। अगर इसको शरीर आराम से सहन करे।

बैकवर्ड वॉकिंग को सिर्फ एक सपोर्टिव एक्सरसाइज के रूप में समझना चाहिए। न कि इसको घुटने के दर्द का पूरा इलाज मानना चाहिए। घुटने के दर्द की कई वजह बन सकती है। जैसे वेट ज्यादा होना, मसल्स की कमजोरी, जोड़ में घिसाव या उम्र से जुड़ी समस्या होना आदि। इसलिए इसका इलाज सिर्फ एक्सरसाइज से नहीं हो सकता है। बेहतर रिजल्ट पाने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, वेट कंट्रोल, फ्लेक्सिबिलिटी और सही लाइफस्टाइल में बदलाव होना जरूरी है।

एक स्टडी से पता चलता है कि घुटने के गठिया और घुटने के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए पीछे की तरफ चलना या दौड़ना काफी फायदेमंद होता है। सीधे चलने की तुलना में उल्टा चलना घुटने के जोड़ों पर पड़ने वाले दबाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जिससे दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा यह एक्सरसाइज घुटने को सहारा देने वाली वाली क्वाड्रिसेप्स मांसपेशियों को भी मजबूत करती है। साथ ही इससे घुटनों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। इसलिए यह घुटनों की सेहत के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।

Continue reading on the app

प्लेन से उतरते रन-वे पर ही डिप्टी CM ने अमित शाह को बांधी राखी, देखते रहे मुख्यमंत्री

सुनेत्रा पवार ने अपने संदेश में अमित शाह के साथ राखी बांधने के इस अवसर को खास बताया। शाह के मुंबई दौरे को राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने राज्य के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात की।

Continue reading on the app

  Sports

ODI World Cup 2027 में तिलक वर्मा को मिलेगा मौका? सामने आई बड़ी वजह, सेलेक्टर्स ने भिजवाया ये खास संदेश

भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की मुहिम का तिलक वर्मा अहम हिस्सा बन गए हैं. इस बात की संभावना जताई जा रही है कि उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में मौका भी मिलेगा. लेकिन, बड़ा सवाल ये है कि क्यों? Sun, 30 Aug 2026 10:59:32 +0530

  Videos
See all

PM Modi In Uzbekistan: भव्य योग कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी | Yoga Session | Tashkent | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T06:05:28+00:00

Nepal Flood Breaking LIVE: कैमरे पर रो पड़ा पूरा नेपाल? | China | Jinping | Balen | Nature Disaster #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T06:07:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers