Responsive Scrollable Menu

मलबे में अपनों की खोज [Nepal Flood Survivors: Searching for the Missing and the Lost ]

26 अगस्त को नेपाल में आई तबाही का भयावह रूप धीरे धीरे सामने आ रहा है. अब तक 600 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ चुकी है लेकिन कुछ लोगों को अब भी उम्मीद है कि शायद उनके अपने मिल जाएं. The terrifying extent of the destruction that struck Nepal on August 26 is gradually coming to light. Reports of over 600 deaths have emerged so far, but some people still hold onto the hope that their loved ones might be found. #DWNews #DWHindiNews #Nepal

Continue reading on the app

OpenAI की अगुवाई में 100 Tech Giants एक साथ, AI Cyber Threats के खिलाफ शुरू हुआ महाअभियान

एआई आने से तकनीकी दुनिया में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, अब इसके गलत इस्तेमाल करके साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट्स और टेक कंपनियों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। ओपनएआई की तरफ से जारी एक्शन ऑन साइबर डिफेंस ओपन लेटर के जरिए दुनिया की 100 से ज्यादा बड़ी टेक कंपनियां एक साथ आई हैं। 
इस दौरान कंपनियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में एआई आधारित साइबर हमले ज्यादा आम, जटिल और खतरनाक हो सकते हैं। इस बीच, कंपनियों ने बताया है कि साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तैयारी और कार्रवाई का समय काफी सीमित है।

ओपनएआई के साथ कौन-सी कंपनियां शामिल हुई हैं?
आपको बताते चलें कि साइबर हमले से लड़ने के लिए ओपनएआई के साथ एन्थ्रोपिक, अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस), गूगल और माइक्रोसॉफ्ट आदि मुख्य कंपनियां शामिल हुई है। वैसे इन कंपनियों का फोकस एआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर सुरक्षा को मजबूत करने पर है।

गंभीर कमजोरियों को जल्द दूर करने पर जोर
 - इसके साथ ही ओपनएआई लेटर में संगठनों से अपनी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद गंभीर कमजोरियों को जल्द से जल्द दूर करने को कहा गया है। इसके अलावा पहुंच नियंत्रण यानी एक्सेस कंट्रोल को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है।

 - इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संवेदनशील सिस्टम और डेटा तक सिर्फ अधिकृत लोगों या सिस्टम की ही पहुंच हो।

सरकारों और टेक कंपनियों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी
 - ओपन एआई और अन्य कंपनियों ने साइबर सुरक्षा के लिए केवल निजी कंपनियों की कोशिशों को पूरा नहीं माना है। इसके लिए सरकारों, टेक कंपनियों और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के बीच बेहतरीन तालमेल की जरुरत बताई है।

 - दरअसल, यह सहयोग स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए, जिससे एआई आधारित साइबर खतरों से निपटा जा सके।

क्यों जरूरी है यह पहल?
दरअसल, एआई की क्षमताएं बढ़ रही हैं। ऐसे में इसके गलत उपयोग करके साइबर हमलों के तरीके भी ज्यादा जटिल हो सकते हैं। यही वजह है कि ओपनएआई के जरिए 100 से अधिक टेक कंपनियों का एक साथ आने से इस खतरे की गंभीरता को दिखाती है। 

 अब कंपनियों के सामने चुनौती सिर्फ एआई को तेजी से विकसित करने की नहीं, बल्कि एआई के दौर में साइबर सुरक्षा को भी उतनी ही तेजी से मजबूत करने की है।

Continue reading on the app

  Sports

US Open 2026: पहले ही दौर में बाहर होने पर फफक-फफक कर रो पड़े नोवाक जोकोविच, चकनाचूर हुआ 25वें ग्रैंड स्लैम का सपना

US Open 2026: टेनिस जगत के दिग्गजों में शुमार नोवाक जोकोविच के लिए यूएस ओपन 2026 का आगाज बेहद दर्दनाक रहा। टूर्नामेंट के पहले ही दौर में मिली चौंकाने वाली हार के बाद स्टार खिलाड़ी का दिल टूट गया और वे मैच के दौरान ही मैदान पर फूट-फूटकर रो पड़े। 24 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता जोकोविच को इस मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाड़ी मारियानो नवाने के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

पांच सेट तक चला कड़ा मुकाबला
यह मुकाबला बेहद रोमांचक और थका देने वाला रहा जो पांच सेटों तक खींचा। मैच की शुरुआत में जोकोविच को शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने पहला सेट गंवा दिया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और लगातार दूसरा तथा तीसरा सेट अपने नाम कर लिया। इस जबरदस्त कमबैक ने उनके फैंस की उम्मीदों को एक बार फिर से जगा दिया था।

मारियानो नवाने का बड़ा उलटफेर
चौथे सेट में मारियानो नवाने ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए शानदार वापसी की। इसके बाद उन्होंने निर्णायक सेट यानी पांचवें सेट में पूरी तरह से दबदबा बनाते हुए जोकोविच को चौंका दिया। जोकोविच इस आक्रामक खेल का कोई माकूल जवाब नहीं ढूंढ सके और नवाने ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए सर्बियाई दिग्गज को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

आंसुओं में डूबा 25वें ग्रैंड स्लैम का सपना
मैच के तुरंत बाद का माहौल बेहद भावुक कर देने वाला था। फ्लशिंग मीडोज में हार की हकीकत सामने आते ही जोकोविच अपने आंसू रोक नहीं पाए। इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिने जाने वाले जोकोविच के लिए यह शुरुआती दौर की विदाई किसी बड़े झटके से कम नहीं है। रिकॉर्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में जुटे नोवाक जोकोविच के लिए यह हार एक बेहद दर्दनाक और निराशाजनक अध्याय साबित हुई है।

Mon, 31 Aug 2026 13:39:01 +0530

  Videos
See all

Mumbai: Bharti Singh ने fan को बांधी राखी #bhartisingh #bollywood #gameshow #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T08:15:24+00:00

Trump ने जारी किया Kharg Island की तबाही का AI वीडियो #aajtak #shorts #usiranwar #usiranconflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T08:15:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers