'गौरव खन्ना को बाइसेक्शुअल पर्सनैलिटी हॉट लगती थी', आकांक्षा चमोला ने एक्टर के बारे में बताई बड़ी बात
Akanksha Chamola-Gaurav Khanna: रियलिटी शो पर्सनैलिटी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने 'लॉक अप 2' में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए थे. जिसने उनके फैंस को चौंका दिया था. उनके इन खुलासों की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हुई. अब इसी के साथ आकांक्षा चमोला एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आई गई हैं. इस बार एक्ट्रेस ने अपनी बाइसेक्शुअलिटी और पति गौरव खन्ना के साथ अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बातचीत की. आइए जानते हैं कि आकांक्षा ने इस बारे में क्या-क्या बताया.
'गौरव खन्ना को बाइसेक्शुअल पर्सनैलिटी हॉट लगती थी',
हाल ही में एक इंटरव्यू में आकांक्षा ने खुलासा किया कि उन्होंने गौरव खन्ना को शादी से पहले बता दिया था कि वह बाइसेक्शुल हैं. उनका कहना है कि जब उन्होंने यह बात गौरव बताई तो उन्होंने इसे स्वीकार किया था और उन्हें उनकी बाइसेक्शुल पर्सनैलिटी हॉट लगी थी. आकांक्षा ने कहा, 'मैंने शादी से पहले साफ तौर पर बताया था कि मैं बाइसेक्शुअल हूं. मेरे पति ने इसे स्वीकार किया, क्योंकि उन्हें ये हॉट लगता था.'
आकांक्षा अब खुद को मानती हैं एसेक्शुअल
इसके साथ ही आकांक्षा ने यह भी साफ किया कि उन्होंने गौरव के साथ शादी के बाद किसी और रिश्ते को आगे बढ़ाने के बजाय उनके साथ रहने का फैसला खुद लिया था. उन्होंने कहा कि ये उनका सोच-समझकर लिया हुआ फैसला था और खुद को किसी रिश्ते से जबरदस्ती बाहर नहीं निकाला बल्कि तय किया कि वह अपने पति को धोखा नहीं देंगी और सिर्फ एक ही इंसान के साथ रहेंगी.
इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह अब खुद को एसेक्शुअल मानती हैं. उन्होंने सवाल किया कि अगर कोई महिला अपनी लाइफ के किसी पड़ाव पर खुद को एसेक्शुअल मानती है तो इसमें इतनी बड़ी बात क्या है?
ये भी पढ़ें: फातिमा बनकर मक्का पहुंचीं राखी सावंत, बांटी जानमाज, ड्रामा क्वीन संग हुई छीना-झपटी: Video
कल को खुद को पैनसेक्सुअल भी कह सकती हैं
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह यह बात सिर्फ अपने एक्सपीरियंस के आधार पर बता रही हैं और पूरी LGBTQ+ या क्वियर कम्युनिटी की तरफ से बोलने का दावा नहीं करतीं. उनका कहना है कि उनकी मौजूदा पहचान को हमेशा के लिए फिक्स नहीं समझा जाना चाहिए. आकांक्षा के अनुसार, वह कल को खुद को पैनसेक्सुअल भी कह सकती हैं क्योंकि वह अपनी लाइफ और पहचान को लेकर फैसला करने के लिए पूरी तरह आजाद हैं.
इंटरव्यू में आकांक्षा ने अपनी सेक्सुअलिटी का असर करियर पर पड़ने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि वह इसे परेशानी की बजाय एक मौके के तौर पर देखना पसंद करेंगी. अगर उन्हें टीवी की जगह OTT या वेब प्रोजेक्ट्स में काम मिलता है तो वह इसे भी पॉजिटिव तरीके से देखेंगी. उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में कास्टिंग इस आधार पर नहीं होती कि कोई इंसान हेटेरोसेक्शुअल, होमोसेक्शुअल या बाइसेक्शुअल है. अगर किसी किरदार के लिए उनकी एक्टिंग और टैलेंट की जरूरत होगी, तो उन्हें जरूर कास्ट किया जाएगा.
पहली मुलाकात के आठ महीने बाद की शादी
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना की पहली मुलाकात 2015 में एक ऑडिशन के दौरान मुंबई में हुई थी. पहली मुलाकात के दौरान ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे. जानकारी के मुताबिक, उस समय आकांक्षा इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं और वह गौरव को पहचान नहीं पाई थीं. उन्होंने गौरव को एक स्ट्रगलर एक्टर समझ लिया था, गौरव को उनका यह भोलापन बहुत पसंद आया था. शुरुतात में दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई. मुलाकात के करीब आठ महीने बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को शादी कर ली थी. अब शादी के करीब 10 साल बाद आकांक्षा और गौरव ने अलग होने का फैसला कर लिया है और इस समय दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है.
Nepal Flood News: नेपाल में आई बाढ़ में अब तक 626 लोगों की जान जा चुकी। Nepal News। Aaj Tak News
नेपाल में आई भीषण बाढ़ से बड़ी तबाही मची है. नेपाल में आई बाढ़ में अब तक 626 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 2400 से ज्यादा लोग लापता हैं। इस बीच नेपाल में एक बार फिर दहशत के साये में है. लैंडस्लाइड से बनी एक नई झील के टूटने का खतरा बना हुआ है, जिसे लेकर चीन ने नेपाल को चेतावनी भी दी है. झील में 25 लाख घन मीटर पानी इकट्ठा हो चुका है और पानी लगातार बढ़ता जा रहा है. अगर झील टूटी तो भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो सकता है और एक फिर यहां कुतरत का विनाश दिख सकता है. इस खतरे के बीच नेपाल में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिसका असर रेस्क्यू ऑपरेशन पर भी पड़ा है. इस बीच तमाम गांव रेस्क्यू सेंटर और अस्पतालों में लोग अपनों की तलाश में भटक रहे हैं. कई लोगों को अपनों को कोई खबर नहीं मिल रही है, जिससे उनकी चिंता बढ़ी हुई है. आपदा नेपाल में आई लेकिन उसके पीड़ित दुनिया के कई देशों के लोग हुए. ये त्रासदी कई परिवारों को कभी न भरने वाल जख्म दे गई। सैकड़ों भारतीय भी नेपाल में लापता हैं. आपदा की तस्वीरें देखकर परिजन सहमे हुए, अनहोनी की आशंकाएं हैं लेकिन मन में उम्मीद भी है कि शायद कोई चमत्कार हो जाए, उनके परिजन मिल जाएं और इसी उम्मीद के साथ परिवार वाले अपनों की तलाश में लगे हैं. #nepal #nepalflood #flashflood #nepalflashflood #atwebvideos #aajtakdigital #tvchunks Copyright Disclaimer under section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, education and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्यूज चैनल है । आज तक न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Aaj Tak










