Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood में फंसे Maharashtra के 338 नागरिक सुरक्षित, 37 को ला रहे भारत

नेपाल-तिब्बत इलाके में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के बाद फंसे महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 से संपर्क कर अधिकारियों ने उनके सुरक्षित होने की पुष्टि की है और उनमें से 37 लोगों को भारत लाया जा रहा है। राज्य सरकार की एक रिपोर्ट से शनिवार को यह जानकारी सामने आयी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई की ऋचा टुअर्स’ के जरिये नेपाल गए 60 पर्यटकों का अभी तक कोई अता-पता नहीं है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विदेश मंत्रालय ने राज्य सरकार को 149 भारतीयों की एक सूची सौंपी है, जो चीन/तिब्बत इलाके में सुरक्षित हैं। ये सभी महाराष्ट्र के अलग-अलग ज़िलों के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने पहचान और आगे के तालमेल के लिए सभी जिलाधिकारियों को सूची भेज दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल-तिब्बत इलाके में फंसे महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 37 लोगों का एक समूह (तिब्बत के) सागा से निकल चुका है और उसे भारत लाया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारियों ने इन 404 लोगों में से 338 लोगों से संपर्क कर लिया है और उनके सुरक्षित होने की पुष्टि की है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘विदेश मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार को उन 149 भारतीय नागरिकों की सूची भी सौंपी है जो अभी चीन/तिब्बत इलाके में हैं।

चूंकि ये लोग महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों से हैं, इसलिए अधिकारी संबंधित ज़िला प्रशासनों के जरिये उनकी जानकारी इकट्ठा करने का काम कर रहे हैं।’’ रिपोर्ट के मुताबिक, नागपुर के 105 नागरिक पहले ही भारत लौट चुके हैं और वे उन 404 लोगों का हिस्सा थे, जिनके सुरक्षित होने की खबर मिली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 60 नागरिकों ने मुंबई की ‘ऋचा टुअर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के ज़रिये नेपाल की यात्रा की थी और अधिकारियों का इस समूह से अभी तक सीधा संपर्क नहीं हो पाया है। रिपोर्ट के अनुसार, छह अन्य नागरिकों के बारे में जानकारी एक ऑनलाइन लिंक के जरिये मिली, लेकिन अधिकारी उनसे भी संपर्क नहीं कर सके।

राज्य आपात अभियान केंद्र, विदेश मंत्रालय के नियंत्रण के साथ तालमेल बिठा रहा है और नियमित रूप से अद्यतन सूची भेज रहा है। जरूरत के हिसाब से प्रभावित जगहों पर बचाव दल तैनात किए गए हैं, जबकि लापता नागरिकों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

Continue reading on the app

सीबीएन का बड़ा अभियान: ऑपरेशन वज्र 2.0 में 66.80 लाख साइकोट्रोपिक गोलियां जब्त, एक गिरफ्तार

सीबीएन का बड़ा अभियान: ऑपरेशन वज्र 2.0 में 66.80 लाख साइकोट्रोपिक गोलियां जब्त, एक गिरफ्तार

Continue reading on the app

  Sports

Ben Stokes को BBL में कितनी मिलेगी सैलरी? एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ हुआ करार

बेन स्टोक्स के BBL में एडिलेड स्ट्राइकर्स से खेलने की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. सवाल है इसके लिए उन्हें सैलरी कितनी मिलेगी? Tue, 01 Sep 2026 09:09:29 +0530

  Videos
See all

PM Modi LIVE: West Asia conflict के बीच Kyrgyzstan में SCO नेताओं की बैठक | Trade I Economy #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T04:39:24+00:00

LIVE: Kyrgyzstan में World Nomad Games के उद्घाटन समारोह में PM Modi ने भारतीय दल का उत्साह बढ़ाया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T04:37:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers