NTA CSIR UGC NET June 2026 Final Answer Key
NTA CSIR UGC NET June 2026 Final Answer Key Post Update Date: 16-08-2026 Short Description : National Testing Agency (NTA) has released the Council of Scientific & Industrial Research CSIR UGC National Eligibility Test NET Assistant Professor / JRF June 2026 Examination online application Form 2026 will start from 27 May 2026 and the last ...
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:ट्रेनिंग के दौरान चोट लगी, टखने का लिगामेंट फटा; डॉक्टर-टीम से चर्चा के बाद फैसला
नीरज चोपड़ा सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। ट्रेनिंग के दौरान टखने चोट लगने कारण उनका लिगामेंट फट गया। चोपड़ा ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लॉजेन में सीजन का बेस्ट थ्रो करने के कुछ समय बाद ट्रेनिंग के दौरान उनको चोट लगी। ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले चोपड़ा ने डॉक्टर और टीम से चर्चा के बाद नहीं खेलने का फैसला लिया है। रिकवरी पर ध्यान देंगे चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा- यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय हासिल करने के करीब हूं। लेकिन जैसा कहा जाता है, रुकावटें सफर का हिस्सा होती हैं। अब मेरा ध्यान रिहैबिलिटेशन पर रहेगा। जल्दबाजी में वापसी करने के बजाय अच्छी तरह रिकवरी करके और मजबूत होकर लौटना चाहते हैं। दो बार एशियन गेम्स का गोल्ड जीत चुके हैं नीरज नीरज चोपड़़ा दो बार एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में जकार्ता और 2023 में हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता था सिल्वर पिछले महीने ग्लासगो में हुए कॉमवेल्थ गेम्स में भी नीरज से गोल्ड की उम्मीद थी। हालांकि, वे श्रीलंका के रुमेश थरांगा से पिछड़ गए। रुमेश ने 89.75 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड जीता। नीरज 85.83 मीटर की थ्रो के साथ सिल्वर ही जीत सके थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sarkarinaukrijobalert.com







.jpg)

