Responsive Scrollable Menu

गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ते ही प्रयागराज में मची हलचल, चेतावनी बिंदु से पहले आखिर क्यों बढ़ी चिंता

UP Flood News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है और प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है. बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

The post गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ते ही प्रयागराज में मची हलचल, चेतावनी बिंदु से पहले आखिर क्यों बढ़ी चिंता appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

FSSAI पैकेज्ड फूड पर लगाएगा लाल Warning Label, Supreme Court में दिया प्रस्ताव

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने ऐसे खाद्य उत्पादों के पैकेट के मुख्य भाग पर लाल रंग में एक स्पष्ट चेतावनी लेबल लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिनमें अतिरिक्त संतृप्त वसा (सैचुरेटेड फैट), अतिरिक्त चीनी और नमक की मात्रा अधिक होती है। शीर्ष अदालत में दायर एक अनुपालन हलफनामे में एफएसएसएआई ने कहा कि इस प्रस्ताव का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उन खाद्य उत्पादों के बारे में आसानी से समझ में आने वाली चेतावनी देना है, जिनमें चिंताजनक बताए गए इन पोषक तत्वों की मात्रा अधिक है। हलफनामे में कहा गया, आईसीएमआर-एनआईएन द्वारा जारी भारतीयों के लिए खानपान के दिशानिर्देश, 2024 के तहत तय सीमाओं के आधार पर, उन खाद्य उत्पादों के पैकेट के आगे लाल रंग के षट्कोणीय आकार में एक प्रमुख चेतावनी लेबल लगाने का प्रस्ताव है, जिनमें चिंताजनक बताए गए निम्नलिखित पोषक तत्वों - यानी अतिरिक्त संतृप्त वसा, अतिरिक्त चीनी और नमक - में कोई दो अधिक मात्रा में मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court पेट्रोल में Ethanol मात्रा बताने की मांग पर 31 अगस्त को करेगा अहम सुनवाई

इसमें कहा गया कि चेतावनी लेबल पर लागू घोषणाएं प्रदर्शित होंगी, जैसे अधिक वसा, अधिक चीनी, अधिक नमक और अत्यधिक मीठा पेय, ताकि उपभोक्ता तय पोषक तत्वों की अधिक मात्रा वाले उत्पादों की आसानी से पहचान कर सकें। इस मामले की सुनवाई करते हुए 13 अगस्त को न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन की पीठ ने डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों पर चेतावनी लेबल लगाने में देरी को लेकर एफएसएसएआई को कड़ी फटकार लगाई थी और पूछा था कि क्या सरकार नहीं चाहती कि उसके लोग स्वस्थ रहें। अदालत में दायर अपने अनुपालन हलफनामे में एफएसएसएआई ने कहा कि उसने पैकेट के आगे सचित्र रूप में अतिरिक्त चीनी, अतिरिक्त वसा और नमक से संबंधित जानकारी देने का प्रस्ताव तैयार किया है।

Continue reading on the app

  Sports

CPL 2026: मेडन ओवर में ही 3 विकेट…19 साल के गेंदबाज के आगे मुनरो- पोलार्ड भी नपे, करियर का बेस्ट प्रदर्शन, VIDEO

Caribbean Premier League 2026 में 19 साल के गेंदबाज ने ट्रिपल विकेट मेडन ओवर से सबका ध्यान खींचा है. ऐसा करते हुए उसने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया है. Sun, 30 Aug 2026 08:16:59 +0530

  Videos
See all

Chitrakoot Floods: मूसलाधार बारिश से चित्रकूट में बाढ़ | Mandakini River | Weather Update | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T02:57:01+00:00

Nepal Flood Latest News 2026: Flash Flood के बाद Trishuli Market का ये मंजर देख डर जाएंगे... #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T03:00:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers