Responsive Scrollable Menu

Swami Ramdev Tips: शिलाजीत से रहेंगे फिट एंड हेल्दी, बाबा रामदेव से जानें इसके सेवन का सही तरीका

Swami Ramdev Tips: बीमारियों से बचे रहने के लिए और निरोगी जीवन जीने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल को सही रखना जरूरी है. अच्छी लाइफस्टाइल की मदद से ही हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं. उनकी फिटनेस की चर्चा पूरे विश्व में होती है. वे आयुर्वेद और योग का सहारा लेते हैं, जो जीवनभर उन्हें स्वस्थ रखेंगे. वे युवाओं के लिए भी आयुर्वेदिक उपायों को अपनाने की सलाह देते हैं. पतंजलि के संस्थापक योगाचार्य स्वामी रामदेव अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सेहत और योग से जुड़े वीडियोज शेयर करते हैं. उन्होंने अपने एक वीडियो में अपनी फिटनेस का राज शिलाजीत को बताया है. शिलाजीत खाने से, जो उन्हें लाभ होते हैं इस बारे में भी वे बताते हैं. चलिए इस बारे में जानते हैं विस्तार से.

क्या है स्वामी रामदेव की सेहत का राज?

स्वामी रामदेव ने अपनी फिटनेस का मंत्र शिलाजीत को बताया है. उन्होंने अपने वीडियो में इस जड़ीबूटी का सेवन किया और उसके बारे में भी बताया है. आइए हम भी जानते हैं शिलाजीत के बारे में और उसके खाने के फायदों के बारे में विस्तार से.

क्या है शिलाजीत?

शिलाजीत एक प्राकृतिक आयुर्वेदिक जड़ीबूटी है जिसमें कई फायदेमंद गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. यह औषधि हिमालय की चट्टानों से निकलने वाला काले और भूरे रंग का पदार्थ होता है, जिसमें 80 से भी अधिक मिनरल्स और पोषक तत्व मौजूद हैं. इसे सर्दियों में खाने से शरीर को एनर्जी, ताकत और बढ़िया इम्यूनिटी मिलती है.

शिलाजीत खाने के 5 फायदे

1.नैचुरल एनर्जी बूस्टर

सर्दी हो मानसून, बदलते मौसम में हमारा शरीर आलस महसूस करता है, ऐसे में शिलाजीत का नियमित सेवन हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है और मांसपेशियों को भी ताकत मिलती है. यह हमारे शरीर के अंदर मौजूद माइटोकॉन्ड्रिया की कार्यक्षमता को बढ़ाता है, जिससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है और आप दिनभर एक्टिव रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Baba Ramdev Health Tips: रोज खाएं 1 चम्मच देसी घी, मिलेंगे एक नहीं कई फायदे, बाबा रामदेव से जानें सेवन का तरीका

2.इम्यूनिटी को बूस्ट करें

बरसात के मौसम में सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां होना आम बात है. शिलाजीत में एंटीऑक्सीडेंट और रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले गुण मौजूद हैं, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं. स्वामी रामदेव ने शिलाजीत को इम्यूनिटी बूस्टर बताया है.

3.हड्डियों और जोड़ों को ताकत दें

बदलते मौसम में तेज हवाओं के कारण जोड़ों और हड्डियों में दर्द बढ़ने की समस्या बढ़ जाती है. इस औषधि में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं. इसे अर्थराइटिस जैसी हड्डियों वाली बीमारियों में खाना फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, इसके सेवन से पहले हमें किसी डॉक्टर से परामर्श अवश्य करना चाहिए.

4.तनाव को कम करें

आजकल लोगों में तनाव, स्ट्रेस और अनिद्रा की समस्या बढ़ चुकी है. शिलाजीत, एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी मानी जाती है. शिलाजीत के सेवन से मनुष्य का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और उसकी कार्यक्षमता सुधरती है. इतना ही नहीं शिलाजीत खाने से ब्रेन फॉग जैसी समस्याएं भी स्थिर होती है.

5.स्टैमिना को बढ़ाएं

शिलाजीत को मर्दों के स्टैमिना को बढ़ाने में सहायक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी माना जाता है. सालों से पुरुषों के लिए इस औषधि को बेहद लाभकारी माना है. इसका सही और सीमित मात्रा में खाने से पुरुषों के अंदर स्टैमिना बढ़ता है. शिलाजीत सेल्स में जाकर ऊर्जा को बढ़ाता है, जिससे शारीरिक क्षमता बढ़ती है. ये तुरंत ऊर्जा नहीं देता बल्कि स्थिर ऊर्जा प्रदान करता है.

शिलाजीत का सेवन कैसे कर सकते हैं?

शिलाजीत एक गुणकारी औषधि है. इसका सेवन दूध या पानी के साथ किया जा सकता है. शिलाजीत को एक चुटकी लेना होता है. इसे गुनगुने दूध में जड़ी-बूटी को मिलाकर सुबह और शाम के समय सेवन करना होता है. सर्दियों में इसका सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है. 

किसे करना चाहिए शिलाजीत से परहेज?

दरअसल, शिलाजीत एक गर्म पदार्थ होता है. ऐसे में जिसका शरीर अमूमन गर्म रहता है या जिसको डायबिटीज और BP की दवा खानी होती हैं, उन्हें इसे संभलकर खाने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें- पिज्जा-बर्गर से लेकर पैकेज्ड फूड तक पर लगाना होगा Warning लेबल! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिए 2 हफ्ते

Continue reading on the app

भारत और अर्जेंटीना ने आर्थिक संबंधों को दी नई मजबूती; लिथियम, फार्मा और कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और अर्जेंटीना ने अपने आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। ब्यूनस आयर्स में आयोजित भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2025 की अर्जेंटीना यात्रा के दौरान तय किए गए रोडमैप की प्रगति की समीक्षा की गई और दोनों देशों ने व्यापार तथा निवेश सहयोग को और विस्तार देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, बैठक में खनन, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से भारत की सरकारी कंपनी खनिज विदेश इंडिया लिमिटेड (काबिल) द्वारा अर्जेंटीना के लिथियम क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की उल्लेखनीय प्रगति को रेखांकित किया गया।

अर्जेंटीना के कैटामार्का प्रांत में काबिल की लिथियम खनन परियोजना, जो अर्जेंटीना में किसी भारतीय कंपनी की पहली लिथियम खनन पहल है, ने दूसरे चरण की ड्रिलिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा साल्टा और जुजुय प्रांतों में भी सहयोग के नए अवसर तलाशे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि लिथियम क्षेत्र में यह साझेदारी भारत की इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी विनिर्माण रणनीति को महत्वपूर्ण समर्थन दे सकती है।

बैठक में भारतीय दवा उद्योग के लिए भी सकारात्मक प्रगति दर्ज की गई। अर्जेंटीना ने अपने औषधि नियामक ढांचे के तहत भारत को एनेक्स-2 से उन्नत कर एनेक्स-1 श्रेणी में लाने की दिशा में काम करने और बाजार प्रवेश से जुड़ी बाधाओं को कम करने की प्रतिबद्धता जताई है। इससे भारतीय दवा कंपनियों के लिए अर्जेंटीना के बाजार में प्रवेश आसान होगा और वहां सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी।

दोनों देशों ने वर्ष 2019 में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय औषधि, खाद्य एवं चिकित्सा प्रौद्योगिकी प्रशासन संस्था और भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के बीच हुए समझौते को आगे बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की। इसके तहत आयुर्वेद और योग जैसे क्षेत्रों में संयुक्त पहल करने पर जोर दिया गया।

भारत और अर्जेंटीना के बीच व्यापारिक संबंध भी लगातार मजबूत हो रहे हैं। वर्ष 2025 में द्विपक्षीय व्यापार 6.5 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया और इसमें सालाना आधार पर 17 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। इसके साथ ही भारत अर्जेंटीना का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है।

कृषि क्षेत्र में भी बाजार पहुंच बढ़ाने को लेकर प्रगति हुई है। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य एवं पादप स्वच्छता मानकों पर तकनीकी स्तर की चर्चाएं आगे बढ़ी हैं। इसके अंतर्गत प्याज, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, अंगूर, आलू, केला और दलहन जैसे भारतीय कृषि उत्पादों के लिए अर्जेंटीना के बाजार तक पहुंच बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए गए हैं।

सरकार का मानना है कि इससे भारतीय किसानों और निर्यातकों को नए अवसर मिलेंगे, कृषि निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में सहायता मिलेगी।

बैठक में विमानन, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और डिजिटल सेवाओं को भविष्य के सहयोग क्षेत्रों के रूप में भी चिन्हित किया गया। विशेष रूप से 5जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

T20I Tri Series: 'बेबी एबी' का आया तूफान, नामीबिया से हार के बाद साउथ अफ्रीका का कमबैक, जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा

south africa vs zimbabwe t20i: डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी फिफ्टी से साउथ अफ्रीका ने नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज में कमबैक करते हुए जिम्बाब्वे को 7 विकेट से शिकस्त दे दी. साउथ अफ्रीका को अपने पहले मुकाबले में नामीबिया के हाथों हार का सामना पड़ा था. उस मुकाबले में भी ब्रेविस ने अर्धशतक जड़ा था, लेकिन साउथ अफ्रीका को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए. Sat, 29 Aug 2026 21:24:24 +0530

  Videos
See all

Garjana | Rubika Liyaquat: 'कैसी धाकड़ है..', रुबिका ने किसके लिए गाया गाना ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T16:10:10+00:00

SB80: Dalit Leaders, Reservation, Logic-Lahsun ft Chirag, Ravan, Athawale, Jeetan | Saptahik Bakaiti #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T16:10:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers