Responsive Scrollable Menu

CM Yogi Adityanath ने Major Dhyan Chand को दी श्रद्धांजलि, खेल दिवस पर दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई प्रमुख नेताओं और समाजवादी पार्टी (सपा) व कांग्रेस ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘हॉकी के जादूगर, ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि तथा ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की सभी खिलाड़ियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।’’ मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे खेल को जीवन का संस्कार, अनुशासन को अपनी पहचान और तिरंगे की आन-बान-शान को अपना सर्वोच्च लक्ष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि यही मेजर ध्यानचंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी प्रतिभा ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया और खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा दी।’’ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका जीवन खेल भावना, निरंतर परिश्रम और उत्कृष्टता के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विश्व के महानतम खिलाड़ी, हॉकी के जादूगर, पद्मभूषण से सम्मानित मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत शत प्रणाम।

इसे भी पढ़ें: Meerut Police ने CM Yogi Adityanath का पुतला जलाने की योजना में दो को किया गिरफ्तार

सभी खिलाडियों और खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ राज्‍य के मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर शत-शत नमन।’’ कांग्रेस की उप्र इकाई ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय हॉकी के अमर नायक मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। राष्ट्रीय खेल दिवस के इस पावन अवसर पर देश के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल अनुरागियों को अनंत शुभकामनाएं।’’ कांग्रेस ने पोस्‍ट में कहा, ‘‘हमारा देश खेल के मैदान में नए कीर्तिमान स्थापित करे, विश्व पटल पर भारत का परचम सदा लहराता रहे और भारत को ऐसे ही गौरवान्वित होने के अवसर मिलते रहें।

Continue reading on the app

Kolkata Jail में बंद American Center हमले के दोषी आफताब अंसारी से मिले मोबाइल और नकदी

कोलकाता में 2002 में हुए अमेरिकन सेंटर हमले के मुख्य साजिशकर्ता एवं सजायाफ्ता आफताब अहमद अंसारी की जेल की कोठरी से तीन मोबाइल फोन, वाई-फाई उपकरण और 31,000 रुपये जब्त किए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यहां जेल में हुई इस बरामदगी के बाद अधिकारियों ने हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

अमेरिकन सेंटर हमला मामले में दोषी अंसारी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और वह कोठरी नंबर 14 में बंद है। जेल के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि अंसारी जेल के अंदर कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है और उसके पास इंटरनेट की सुविधा भी है जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा, ‘‘उसके कपड़ों और बिस्तरों से तीन मोबाइल फोन मिले, जबकि दो राउटर, एक वाई-फाई उपकरण, एक पेन ड्राइव और एक इयरफोन भी जब्त किया गया।’’ अधिकारी ने बताया कि उसकी कोठरी से 31,000 रुपये भी बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें: CM Vijay का Puzhal Jail में Surprise Visit, कैदियों के कल्याण व सुविधाओं का लिया जायजा

उन्होंने कहा कि जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या देश के बाहर अंसारी के संपर्कों पर फोन किए गए थे।

Continue reading on the app

  Sports

'जो सही लगे वही फैसला लें', Sanju Samson के इस जज्बे के मुरीद हुए Captain Suryakumar Yadav, T20 World Cup का अनसुना किस्सा

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 2026 टी20 विश्व कप के दौरान संजू सैमसन को शुरुआती मुकाबलों में बाहर रखने के अपने फैसले को याद करते हुए बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज ने उस मुश्किल समय में किस तरह उनका हौसला बढ़ाया था।

विश्व कप की शुरुआत में संजू सैमसन भारतीय अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में ईशान किशन ने शीर्ष क्रम पर अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके चलते टीम प्रबंधन ने उन्हें सैमसन से आगे मौका दिया। दूसरी ओर, सैमसन भी टूर्नामेंट में खराब लय के साथ पहुंचे थे। ऐसे में शुरुआती मुकाबलों में उन्हें बाहर रखना टीम की रणनीति का हिस्सा बना।

हालांकि, विश्व कप में भारत की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अभिषेक शर्मा पूरी तरह फिट नहीं थे और टीम को ऑफ स्पिन के खिलाफ भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन परिस्थितियों ने सैमसन के लिए टीम में वापसी का रास्ता खोला। मौका मिलने के बाद उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया कि जल्द ही वह भारतीय अभियान के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हो गए।

सूर्यकुमार यादव ने आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में बताया कि सैमसन से उनकी इस फैसले को लेकर बस में बातचीत हुई थी। कप्तान के मुताबिक, सैमसन ने नाराजगी जताने के बजाय टीम की जरूरत को प्राथमिकता दी।

सूर्यकुमार ने बताया कि सैमसन ने उनसे कहा था कि विश्व कप जीतने के लिए जो सही लगे, वही फैसला लें। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि जरूरत पड़ने पर वह तैयार रहेंगे और अपनी तैयारी इस तरह जारी रखेंगे जैसे उन्हें अगला मुकाबला खेलना ही है। सूर्यकुमार ने कहा कि सैमसन की इस सोच ने उन्हें काफी आत्मविश्वास दिया।

गौरतलब है कि सैमसन के प्रति सूर्यकुमार पहले भी अपना भरोसा जाहिर कर चुके थे। 2024 में श्रीलंका दौरे पर सैमसन का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इसके बाद दलीप ट्रॉफी के दौरान अनंतपुर में सैमसन ने सूर्यकुमार से सलाह मांगी थी। उस समय सूर्यकुमार और टीम के प्रशिक्षक ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार मौके देने की बात कही थी।

विश्व कप में यह भरोसा आखिरकार रंग लाया। सैमसन ने पांच पारियों में 321 रन बनाए। उनका औसत 80.25 और स्ट्राइक रेट 199.38 रहा। खास तौर पर नॉकआउट मुकाबलों में उनके लगातार दो प्रभावशाली प्रदर्शनों ने भारत को खिताब तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया।

लेकिन विश्व कप के बाद सैमसन की स्थिति फिर बदल गई। आईपीएल में उन्होंने 13 पारियों में 477 रन बनाए और औसत 47.7 का रहा। इसके बावजूद आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर तीन नाकामियों के बाद उन्हें अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में उन्हें फिर मौका मिला, लेकिन जिम्बाब्वे दौरे की टीम में वह शामिल नहीं थे।

मौजूद जानकारी के अनुसार, सैमसन को आगामी एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। ऐसे में विश्व कप के नायक रहे इस बल्लेबाज के लिए राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह दोबारा मजबूत करना अगली बड़ी चुनौती है।
Sun, 30 Aug 2026 20:39:00 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari LIVE: Tashkent में 'मोदी मैजिक'! | PM Modi Uzbekistan Visit | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T15:03:27+00:00

Black and White With Anjana Om Kashyap LIVE: Nepal Flash Flood | China | PM Modi | Weather | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T15:03:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers