Responsive Scrollable Menu

Ground Report: नेपाल बाढ़ ग्राउंड रिपोर्ट: त्रिशूली का सबसे प्रसिद्ध बाजार मलबे में तब्दील, 150 से अधिक बहुमंजिला मकान जमींदोज

Ground Report: नेपाल में तिब्बत ग्लेशियर टूटने और भोटेकोशी-त्रिशूली नदी में आए उफान के बाद हालात बेहद भयावह हो गए हैं. नुवाकोट जिले का सबसे प्रसिद्ध और पुराना त्रिशूली बाजार पूरी तरह से तबाह हो चुका है. कभी रौनक और चहल-पहल से गुलजार रहने वाले इस व्यापारिक केंद्र का 50% से अधिक हिस्सा मलबे और रेत में दफन हो गया है. ग्राउंड जीरो मौजूद न्यूज नेशन के संवाददाता सैयद आमिर के मुताबिक नदी का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि तट से 50 फीट नीचे बहने वाली नदी पांच से छह मंजिला इमारतों तक पहुंच गई और देखते ही देखते सब कुछ बहा ले गई.

विनाश की ऊंचाई: बाढ़ के साथ आए कीचड़ और मलबे का वेग 6 से 8 मंजिला इमारतों की ऊंचाई तक था. त्रिशूली बाजार के पास बने दो पक्के पुल पानी के तेज उफान में ताश के पत्तों की तरह ढह गए, जिनका अब नामोनिशान भी नहीं बचा है. नदी किनारे स्थित स्कूल, कॉलेज और मस्जिद समेत 150 से अधिक घर पूरी तरह जमींदोज हो चुके हैं. स्थानीय लोगों के आशियाने इस कदर गायब हो चुके हैं कि अब जमीन का बेस तक नजर नहीं आ रहा है, जिससे दोबारा बसावट पर सवाल खड़े हो गए हैं.

Continue reading on the app

सीएम योगी ने इस जिले को दी 305 करोड़ रुपये की सौगात, 80 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवरिया के सलेमपुर और भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्रों को बड़ी सौगात दी. सीएम योगी ने दोनों विधानसभा में 305 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम योगी ने इन परियोजनाओं का लोकार्पण करने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया.

जिसमें उन्होंने लिखा, "पूज्य देवरहा बाबा की कृपाभूमि देवरिया से महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर तक आज सुशासन, विकास और लोक-कल्याण की यात्रा को नई गति मिलेगी."  कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने जनसभा को भी संबोधित किया.

पहले की सरकारों ने की देवरिया की उपेक्षा- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि भाटपार रानी भारत की वह भूमि है जिसने विदेशी बादशाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को लगातार आगे बढ़ाने में योगदान दिया. सीएम योगी ने कहा कि देवरिया तो वैसे भी अपनी आध्यात्मिक विरासत के लिए देश के अंदर राष्ट्रवादी अलख को आगे बढ़ाने के लिए जग विख्यात रहा है. यही वजह रही है कि आजादी के बाद देवरिया की लगातार उपेक्षा होती रही.

देवरिया में तेजी से हो रहा विकास- CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की बीजेपी की सरकार आने के बाद उसी देवरिया के विकास के सभी काम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. सीएम योगी ने कहा कि कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि देवरिया में भी कोई मेडिकल कॉलेज होगा. लेकिन आज देवरिया में मेडिकल कॉलेज है. मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि देवराह बाबा के नाम पर रखा गया है. सीएम योगी ने कहा कि इसी देवरिया ने कांग्रेस की उस समय की सरकार के तुष्टिकरण के कारण विकास नहीं हुआ. अब देवरिया विकास के नए कीर्तिमान बना रहा है. कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है कहीं बाईपास बन रहे हैं तो कहीं फ्लाइओवर बन रहे हैं. 

स्कूल और सड़कों का हो रहा कायाकल्प

सीएम योगी ने कहा कि कहीं सिंगल लेन की सड़क डबल लेन में, कहीं डबल लेन की सड़क फोर लेन में फोर लेन की सड़क सिक्स लेन में, कंपोजित विद्यालय बन रहे हैं कहीं पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय बन रहे हैं. कहीं नौजवानों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है तो तो कहीं ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में नया परिवर्तन करके बच्चों के उज्जवल भविष्य को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: बारिश से कब तक बचेगा पाकिस्तान? लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन ही तय हुई हार!

लीड्स टेस्ट में जो हाल पाकिस्तान का हुआ था, कुछ वैसा ही लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भी हो सकता था लेकिन लंदन की बारिश ने ऐसा नहीं होने दिया. मगर पाकिस्तान पर खतरा अभी टला नहीं है. Sun, 30 Aug 2026 01:01:31 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Updates : नेपाल बाढ़ में बेघर हुए लाखों लोग, हर तरफ तबाही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T23:00:37+00:00

दुनिया को भारत का संदेश! | Mohan Bhagwat | Mohan Bhagwat latest Speech Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T22:45:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers