फातिमा बनकर मक्का पहुंचीं राखी सावंत, बांटी जानमाज, ड्रामा क्वीन संग हुई छीना-झपटी: Video
Rakhi Sawant Distribute Janamaz: ड्रामा क्वीन के नाम से पॉपुलर राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. इसकी वजह उनका कोई नया बयान नहीं है बल्कि उमराह है. दरअसल, राखी इन दिनों मक्का में उमराह करने के लिए गई हुई हैं. जहां से उनके कई वीडियो सामने आ रहे हैं. जिनमें वह नेपाल के बाढ़ पीड़ितों और देश के जेन-जी के लिए दुआ मांगती हुईं नजर आईं. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. वहीं, अब उनका एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें वह मक्का में लोगों को जानमाज बांटती हुईं नजर आईं. राखी को हिजाब में लोगों को जानमाज बांटते देख लोग उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं.
जेन-जी के लिए मांगी थी दुआ
राखी सावंत हाल ही में मक्का में उमराह करने के लिए गई हुई हैं. जहां पर वह कई नेक कामों को कर रही हैं. बीते दिनों मक्का से उनके कई वीडियो सामने आए. जिसमें वह नेपाल बाढ़ पीड़ितों की सलामाती के लिए रोते हुए दुआ मांगती हुई नजर आईं. इसके अलावा वह दूसरी वीडियो में इंडिया के जेन-जी के लिए अल्लाह से दुआ करती दिखीं. उनके इन वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके साथ ही उनका एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें वह लोगों को जानमाज बांटती हुईं नजर आईं.
मक्का में राखी ने बांटी जानमाज
सोशल मीडिया से सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है. राखी सावंत मक्का में जानमाज बांट रही हैं. इसमें वह कहती हैं कि वह आज मक्का में जानमाज बांट रही हैं. इतने में वहां देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट जाती हैं. इस ज्यादा भीड़ देख राखी ने लोगों से छीना-झपटी ना करने की अपील की. इतना ही नहीं वह लोगों से कहती हैं कि उन्हें ना छूएं. इसके साथ ही राखी लोगों से धैर्य बनाए रखने के लिए कहती हैं. जिसके बाद राखी और जानमाज मंगवाती हैं और लोगों को बांटती हैं. राखी की ओर से जानमाज बांटने के लिए सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
नेटिजन्स कर रहे राखी की तारीफ
मक्का में लोगों को नाजमाज बांटने के लिए लोग राखी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि राखी बहुत अच्छी इंसान हैं जो मक्का में लोगों को नामाज के लिए जानमाज बांट रही हैं. वहीं, कई लोगों का कहना है कि राखी ने यह बहुत ही अच्छा काम किया, जब भी कोई नामाज पढ़ेगा तो उनको सवाब मिलेगा. इसके साथ ही कुछ ने कहा कि राखी हर धर्म का सम्मान करती हैं, वो पांच वक्त की नमाज भी पढ़ती हैं और आठ बार उमराह कर चुकी हैं, इसके बाद भी वह अब दोबारा मक्का गई हैं.
दूसरी शादी के बाद राखी ने रखा था फातिमा नाम
राखी ने साल 2022 में बिजनेसमैन आदिल दुर्रानी से शादी की थी. उन्होंने शादी के बाद अपना नाम फातिमा रख लिया था. हालांकि, उनकी यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकीं और दोनों बाद में अलग हो गए है. दोनों किस वजह से अलग हुए, इस बारे में साफ जानकारी सामने नहीं आई. लेकिन कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि आदिल ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की थी. जिसके बाद वह उनसे अलग हो गईं. इससे पहले राखी ने पहली शादी 2019 में रितेश सिंह से की थी,जो पेशे से एक बिजनेसमैन बताए जाते हैं. शरुआत में दोनों ने यह शादी निजी रखी थी, लेकिन उन्होंने बिग बॉस 15 में अपनी शादी का खुलासा कर दिया था. बाद दोनों पर्सनल रीजन से अलग हो गए थे.
ये भी पढ़ें: 'मुझे मारा, टॉर्चर किया...', काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव को लेकर किया बड़ा खुलासा? रिश्ते को लेकर कही ऐसी बात
राहुल गांधी ने उठाया दलितों के अपमान का मुद्दा, कहा- छुआछूत को बढ़ावा देना अपराध; PM FIR दर्ज करने का आदेश दें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








