Responsive Scrollable Menu

WATCH: कैमरे में कैद हुआ ग्लेशियर का गिरना, 7 मिनट में 20 KM तक फैला मलबा,नेपाल से चीन के गिरोंग पोर्ट तक कैसे पहुंची तबाही?

China Nepal Disaster 2026: नेपाल में 5,140 मीटर ऊंचाई पर हिमालय से ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया और 7 मिनट में 20 किमी दूर तबाही फैल गई। जिसका अब वीडियो सामने आया है। इस घटना के बाद से चीन से नेपाल तक मातम पसरा है, लेकिन असली ख़तरा अब भी पहाड़ियों के पीछे छिपा है! अब अस्थायी झील टूटने का नया खतरा मंडरा रहा है।

Continue reading on the app

पलटा चीन, भारत को भेजेगा 1 लाख टन भयंकर माल

चीन दुनिया का सबसे बड़ा खाद्य उत्पादक देश है, अब भारत को 12 लाख टन यानी 1.2 मिलियन टन यूरिया भेजने वाला है। वही चीन जिसने कुछ महीनों पहले एक्सपोर्ट पर ताला लगा दिया था। आखिर वो भारत के लिए अपनी तिजोरी क्यों खोल रहा है?  दरअसल सबसे पहले इस खबर की गहराई को समझिए। भारत ने हाल ही में यूरिया के लिए एक बड़ा टेंडर निकाला था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पूरे टेंडर का लगभग 70% हिस्सा अकेले चीन से आ रहा है। यह कोई छोटी-मोटी शिपमेंट नहीं है। 24 सितंबर तक चीन के बंदरगाहों से यूरिया से लदे जहाज भारत के लिए रवाना होने लगेंगे। भले ही सरकार अभी इस पर चुप्पी साधे हुए है लेकिन हकीकत तो यह है कि भारत की रबी फसल की कामयाबी के पीछे अब चीनी खाद का एक बड़ा रोल होने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: Tibet में Isha Foundation के 77 तीर्थयात्री बाढ़ के बाद लापता, दूतावासों से संपर्क

चीन ने यूटर्न क्यों लिया? 

अप्रैल के महीनों को याद कीजिए जब मध्यपुर में युद्ध के बाद यूरिया की कीमतें आसमान छू रही थी। ईरान से आने वाली सप्लाई कट गई थी। उस वक्त चीन ने अपने हाथ पीछे खींच लिए थे ताकि उसके अपने किसानों को कमी ना हो। लेकिन अब बीजिंग ने अपना एक्सपोर्ट कोटा बढ़ाकर 5.5 मिलियन टन कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल मार्केट में गिरती कीमतों और भारत जैसे बड़े ग्राहक को ना खोने के डर से चीन ने अपनी पकड़ ढीली की है। आपको जानकर गर्व होगा कि भारत जितना यूरिया इस्तेमाल करता है, उतना अमेरिका और ब्राजील मिलकर भी नहीं करते हैं। हम दुनिया के सबसे बड़े चावल निर्यातक हैं। गेहूं, चीनी, कपास में हमारा कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन इस ताकत को बनाए रखने के लिए हमें खाद चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: कभी भी फट सकती है झील, नेपाल में तबाही के बीच चीन की नई चेतावनी

भारत सरकार अरबों रुपए की सब्सिडी देती है ताकि हमारे किसानों को यूरिया की कमी ना हो और चीन से आने वाला ये 1.2 मिलियन टन यूरिया उसी कड़ी का हिस्सा है जो हमारी फूड सिक्योरिटी को पक्का करेगा। यहां एक और बड़ा सवाल यह है कि क्या हम चीन पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं? देखिए सच यह है कि भारत अपनी आत्मनिर्भरता बढ़ा रहा है। हमारे नए यूरिया प्लांट शुरू हो रहे हैं। जब तक हम पूरी तरह सेल्फ डिपेंडेंट नहीं हो जाते हैं तब तक ग्लोबल मार्केट में अपनी पोजीशन का इस्तेमाल करके चीन जैसे देशों से सामान लेना हमारी समझदारी है। यह डील भारत के दबाव और चीन की आर्थिक जरूरत दोनों का मेल है।

Continue reading on the app

  Sports

Women's Asia Cup: सिर्फ 47 गेंद में मैच खत्म, श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने मचाई तबाही, यूएई को 9 विकेट से रौंदा

महिला टी20 एशिया कप 2026 का आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला श्रीलंका और यूएई के बीच खेला गया. इस मैच में श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की. श्रीलंका की ये जीत इसलिए खास रही, क्योंकि उन्होंने 80 रन के टारगेट को महज 7.5 ओवर यानी 47 गेंद में ही हासिल कर लिया. इस तरह श्रीलंका ने एशिया कप में धमाकेदार जीत से आगाज किया है. Sun, 30 Aug 2026 05:36:39 +0530

  Videos
See all

Ravi Kishan Speech:"गोरखपुर में विकास नहीं दिख रहा तो आप अंधे हैं" #shorts #viral #cmyogi #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T00:39:11+00:00

Tashkent Glows in Tricolour | PM Modi In Uzbekistan | World News: Tiranga से चमका Tashkent City| #pm #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T00:47:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers