Responsive Scrollable Menu

Bilaspur में दो पक्षों के बीच पथराव के बाद BNSS धारा 163 लागू, पांच घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में विवाद के बाद दो गुटों के बीच हुई झड़प के कारण इलाके में तनाव फैल गया और घटना में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार रात नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो लोगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था तभी एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दूसरे पर पत्थर से हमला कर दिया। सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति ने अपने साथियों को बुला लिया, जिसके बाद खपरगंज इलाके में दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। उन्होंने कहा, “जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंक रहे थे।

पुलिस ने कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।” उन्होंने बताया कि झड़प में दोनों पक्षों के करीब तीन लोग घायल हुए, जबकि दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। सिंह ने कहा कि घटना में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। घटना के बाद जिला प्रशासन ने नगर कोतवाली थाना क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी। इसके तहत बिना अनुमति लोगों के एकत्र होने और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली अन्य गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

बीएनएसएस की धारा 163 ने पूर्व के दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 का स्थान लिया है। बिलासपुर के जिलाधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि यह झड़प दो लोगों के बीच हुए विवाद के बाद हुई। उन्होंने कहा, “किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए इलाके में बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई है।” आदेश में कहा गया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दंगे और अन्य आपराधिक गतिविधियों की किसी भी आशंका को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

जब जिलाधिकारी से पूछा गया कि क्या विवाद किसी सोशल मीडिया पोस्ट के कारण शुरू हुआ था, तो अग्रवाल ने कहा कि अधिकारियों को भी इस संबंध में जानकारी मिली है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं वह पोस्ट नहीं देखी है और न ही ऐसी किसी सामग्री की अभी पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

एहतियातन 200 से 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में लगातार गश्त की जा रही है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Continue reading on the app

बरेली के नवोदय अस्पताल में भीषण आग: छत से उठा धुआं वार्डों तक पहुंचा, अफरा-तफरी के बीच दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किए गए मरीज

Navoday Hospital Fire Incident: बरेली के नवोदय अस्पताल की छत पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग. धुएं के चलते मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया, दमकल ने पाया काबू.

Continue reading on the app

  Sports

कुछ घंटे और... सेमीफाइनल में गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने बजे और कहां देख पाएंगे लाइव?

vaibhav sooryavanshi duleep trophy semi final live streaming: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में सस्ते में आउट हुए वैभव सूर्यवंशी की नजरें सेमीफाइनल में दमदार पारी खेलकर अपनी टीम ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने पर होंगी. ईस्ट जोन का सामना पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से है. मैच 30 अगस्त से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड में खेला जाएगा. Sat, 29 Aug 2026 20:13:10 +0530

  Videos
See all

Chori Viral VIdeo: ग्राहक बनकर आए, सवा 2 लाख का हार उड़ाया! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T15:46:11+00:00

Nepal Flood Horror Video: रोंगटे खड़े कर देगा नेपाल बाढ़ का ये VIDEO| #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T15:42:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers