वैभव सूर्यवंशी बोले- ईशान भैया नहीं जानते मैं विकेट-टेकर हूं:दलीप ट्रॉफी में तीन ओवर में 2 विकेट लिए थे, बल्लेबाजी में फेल रहे
दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ 2 विकेट लेने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एक किस्सा शेयर किया है। वैभव ने कहा- 'विकेट नहीं गिर रहे थे, इसलिए ईशान भैया ने मुझे 2-3 ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा। उनको लगा कि मुझे गेंद देना जोखिम है। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मैं विकेट लेने वाला गेंदबाज हूं।' ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि बतौर बल्लेबाज वे पहली पारी में सिर्फ 8 रन बना सके। ईस्ट जोन ने मुकाबला पारी और 210 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम टॉप-4 में साउथ जोन के खिलाफ 30 अगस्त से खेलेगी। वैभव बोले- मैं 5 विकेट भी ले लूं, तो भी तीन ओवर ही देंगे वैभव ने BCCI डोमेस्टिक की ओर से शेयर किए गए वीडियो में कहा कि हर बल्लेबाज को गेंदबाजी करना पसंद होता है। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैंने जानबूझकर उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की, जितना अच्छा मैं कर सकता था। उन्होंने कहा- ‘मैं अगर 5 विकेट भी ले लूंगा, तो भी मुझे तीन ओवर ही गेंदबाजी के लिए देंगे।’ उन्होंने बताया- ‘मैं बार-बार गेंद को एक ही जगह पर डालने की कोशिश कर रहा था। इसमें बहुत मजा आ रहा था। पिछले मैच में मैंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, इसलिए गेंदबाजी में योगदान देकर बहुत अच्छा लगा।’ वैभव के लिए रेड बॉल में साबित करने का मौका IPL से टी-20 क्रिकेट में पहचान बना चुके वैभव को अभी रेड-बॉल में खुद को साबित करना है। दलीप ट्रॉफी टेस्ट उनके लिए एक मौका है। उन्होंने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें भारत की टी-20 टीम में जगह मिली। राजस्थान रॉयल्स के कैंप में रेड बॉल की तैयारी की जिम्बाब्वे से लौटने के बाद वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में दो हफ्ते रेड बॉल क्रिकेट की तैयारी की। यह कैंप विक्रम राठौर की निगरानी में हुआ। इसमें तकनीक, फिटनेस, वर्कलोड, रिकवरी और परफॉर्मेंस का एनालिसिस किया गया। उनके पुराने कोच मनीष ओझा ने भी तैयारी में मदद की। वैभव के लिए स्पिन खेलने और उछाल के खिलाफ बैकफुट पर खेलने की खास तैयारी कराई गई। अलग-अलग तरह की पिचों पर अभ्यास कराया गया। भारत के लिए 6 टी-20 में 193 रन वैभव अब तक भारत के लिए 6 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 193 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.16 और स्ट्राइक रेट 189.21 है। उनके नाम 2 अर्धशतक हैं। वैभव हालिया जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने टी-20 सीरीज की 3 पारियों में 151 रन बनाए। उनका औसत 50.33 और स्ट्राइक रेट 196.10 रहा। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए थे। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कप्तानी जाने पर पहली बार सूर्यकुमार बोले:डेढ़ महीने सोचता रहा ऐसा कैसे हुआ; लगा था ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्डकप में कप्तान रहूंगा भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार अपनी कप्तानी छिनने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा- ‘मैं करीब डेढ़ महीने तक घर पर बैठकर यही सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।’ पूरी खबर पढ़ें…
Bareilly Stampede: बरेली मेयर के राखी कार्यक्रम में भगदड़ | Mayor Rakhi Event | Umesh Gautam
Bareilly Stampede: बरेली मेयर के राखी कार्यक्रम में भगदड़ | Mayor Rakhi Event | Umesh Gautam उत्तर प्रदेश के बरेली में मेयर के राखी कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रक्षाबंधन के मौके पर साड़ी लेने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण वहां भयानक भगदड़ मच गई। #BareillyStampede #BareillyNews #RakhiEvent #Stampede #BreakingNews #UPNews #Tragedy #BareillyMayor ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat











