क्या है केंद्र सरकार की परिवर्तन योजना? 2 लाख वाहन हटाने की तैयारी, मिलेगा फायदा
दिल्ली-NCR में प्रदूषण फैलाने वाले 2 लाख से ज्यादा पुराने ट्रक और बसों को BS-VI या इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने की तैयारी है। PARIVARTAN योजना में वाहन मालिकों को ब्याज सब्सिडी, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में छूट समेत कई फायदे मिलेंगे।
Salman Khan Rakhi Video: सलमान खान ने यीशु महीस की तस्वीर के सामने बंधवाई राखी, फैंस बोले- 'सबसे ज्यादा सेक्लुर इंसान'
Salman Khan Rakhi Video: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने इस साल भी अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज में मनाया। सलमान की बहनें अलवीरा खान और अर्पिता खान शर्मा के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें से अर्पिता द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो खास तौर पर चर्चा में है, जिसकी वजह सिर्फ भाई-बहन का प्यार नहीं, बल्कि उसके पीछे नजर आ रही एक मशहूर पेंटिंग भी है।
‘द लास्ट सपर’ की पेंटिंग के सामने हुई आरती
रक्षाबंधन के मौके पर अर्पिता खान शर्मा ने सलमान खान की आरती उतारी और इसके बाद उन्हें राखी बांधी। इस दौरान दोनों भाई-बहन बेहद खुश नजर आए। वीडियो में उनके पीछे मशहूर पेंटिंग ‘द लास्ट सपर’ दिखाई दे रही है। यह लियोनार्डो दा विंची की ऐतिहासिक कलाकृति है, जिसमें जीसस क्राइस्ट अपने शिष्यों के साथ नजर आते हैं।
This is the most secular video on internet today
— Chota Don (@choga_don) August 28, 2026
A Muslim girl (Arpita Khan) married to a Hindu man (Aayush Sharma) ties a rakhi to her Muslim brother (Salman Khan) while a picture of Jesus is in the background ???? pic.twitter.com/C1Q4FyQSDC
फैंस ने की तारीफ
अर्पिता के वीडियो के सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई यूजर्स ने इसे अलग-अलग धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के खूबसूरत मेल के तौर पर देखा।
एक यूजर ने लिखा कि एक ही फ्रेम में तीन धर्मों की झलक देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरे यूजर ने सलमान, अर्पिता और जीसस की तस्वीर को ‘सेक्युलर माहौल’ से जोड़कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
सलमान और उनकी बहनों का खास रिश्ता
सलमान खान अपने परिवार और खासकर अपनी बहनों के काफी करीब माने जाते हैं। रक्षाबंधन जैसे मौकों पर उनके परिवार की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी सलमान ने अपनी बहनों के साथ त्योहार मनाया और भाई-बहन के इस रिश्ते की झलक फैंस को देखने को मिली।
‘बिग बॉस 20’ में फिर नजर आएंगे सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस हिंदी’ के 20वें सीजन को होस्ट करते दिखाई देंगे। शो के सितंबर में प्रीमियर होने की उम्मीद है।
इसके अलावा अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। सलमान इन दिनों वामशी पैडिपल्ली की फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi








