Responsive Scrollable Menu

Congress Leader चेंथी अनी गिरफ्तार, तिरुवनंतपुरम में रोका था CM का काफिला

केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

इस संबंध में मामला दर्ज होने के बाद तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर और अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार शाम समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के जयंती कार्यक्रम में शामिल होने चेम्पाझंथी जा रहे सतीशन का काफिला रोक दिया। पुलिस ने बताया कि रास्ते में, चेंथी में श्री नारायण गुरु का एक अन्य कार्यक्रम आयोजित कर रहे लोगों के एक समूह ने मुख्यमंत्री की गाड़ी को रुकने का इशारा किया।

सतीशन उनके आग्रह पर गाड़ी से बाहर निकले और टेलीविजन फुटेज में कांग्रेस नेता अनी के साथ कथित तौर पर बहस करते दिखे। पुलिस ने बताया कि उस जगह कुछ मिनट बिताने के बाद सतीशन अपनी गाड़ी में लौटे और चले गए। अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चेंथी में किसी भी कार्यक्रम का उल्लेख नहीं था।

इस घटना के बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत आयोजकों ने अपनी एक तस्वीर जारी की, जिसमें वे कुछ महीने पहले सचिवालय में मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें चेंथी में होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रण देते नजर आते हैं। उन्होंने पत्रकारों को यह भी बताया कि पुलिस बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल पर गई थी और मंच पर बैठने की अनुमति वाले लोगों की संख्या के बारे में सुझाव दिया था। शुक्रवार देर रात अनी को हिरासत में लेकर श्रीकार्यम थाने ले जाया गया, जहाँ मामला दर्ज किया गया।

बाद में, पूछताछ के बाद उनकी गिरफ़्तारी दर्ज की गई। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 126(2), 351(2) और 132 के तहत दर्ज किया गया था, जो क्रमशः गलत तरीके से रोकने, आपराधिक धमकी देने और किसी सरकारी कर्मी को दायित्व निर्वहन से रोकने के लिए हमला करने या आपराधिक बल का प्रयोग करने से संबंधित हैं। प्राथमिकी के मुताबिक, शाम करीब 5.55 बजे मुख्यमंत्री की गाड़ी तब रुकी जब उन्होंने चेंथी में जुटे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को देखा और उनसे बातचीत की।

इसमें कहा गया है कि आरोपी ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री से आक्रामक शैली में बात की और उनसे चिल्लाकर पूछा कि तय कार्यक्रम होने के बावजूद वह इसमें क्यों शामिल नहीं हो रहे। प्राथमिकी के अनुसार, जब आरोपी से आक्रामक न होने के लिए कहा गया, तो उसने कहा, ‘‘अगर मुझे गुस्सा आ गया तो तुम क्या करोगे?’’ इस तरह उन्होंने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री का अपमान किया और काफिले के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों के आधिकारिक कर्तव्य निर्वहन में बाधा डाली। मामला एक अधिकारी के बयान के आधार पर दर्ज किया गया।

पुलिस ने कहा कि अनी को अदालत में पेश किया जाएगा, तथा अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस बीच, जिला कांग्रेस कमेटी घटना की जानकारी इकट्ठा कर रही है और अनी की गिरफ्तारी को लेकर चिंता जताई है। दूसरी ओर, जब अनी को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, तो उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी कांग्रेस के अंदर गुटीय राजनीति का परिणाम है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह पार्टी में गुटबाज़ी की वजह से है। गुटबाज़ी ही समस्या है।’’ हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री सतीशन के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। अनी की गिरफ़्तारी पर ज़िला स्तर के कुछ कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई है।

जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुहैल शाहजहाँ ने श्रीकार्यम थाने में अनी से मुलाकात की और उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘चाहे वे किसी भी गुट या धड़े से जुड़े हों, एक व्यक्ति के तौर पर मुझे इस बात का दुख है कि अनी जैसे कांग्रेस कार्यकर्ता को, जिसने पार्टी के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और उसके लिए दिन-रात काम किया, इस तरह गिरफ्तार किया गया।

Continue reading on the app

Breaking News LIVE | Nepal Flood | अभी-अभी नेपाल से आई बहुत बड़ी खबर! |Nepal Flash Flood |Balen Shah

Breaking News LIVE | Nepal Flood | अभी-अभी नेपाल से आई बहुत बड़ी खबर! | Nepal Flash Flood | Balen Shah | Breaking News LIVE | Nepal Flash Flood | Hindi News | Nepal Flash Live Update |Top News | Nepal Flood Video | Breaking News | China | Nepal News | Latest News | Nepal Flood Video | Nepal Flash Flood | Hindi News Live #nepalflood #nepalnews #nepal #live #breakingnews #timesnownavbharat #hindinews #flood #latestnews You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

1280 किलोमीटर साईकिल चलाकर सूर्यकुमार से मिलने पहुंचा फैन, SKY ने दिया खास गिफ्ट

क्रिकेट के प्रति फैंस की दीवानगी के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन सूर्यकुमार यादव के इस फैन ने जो किया, वह वाकई खास है. उत्तर प्रदेश से एक फैन अपने पसंदीदा क्रिकेटर और भारत को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव से मिलने के लिए साइकिल से मुंबई पहुंच गया. उसने करीब 1,280 किलोमीटर का सफर तय किया और आखिरकार अपने पसंदीदा स्टार से मुलाकात का सपना पूरा कर लिया. सूर्या ने भी फैन को निराश नहीं किया और उसे खास गिफ्ट देकर इस मुलाकात को और यादगार बना दिया. Tue, 1 Sep 2026 00:07:53 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Accident: सैलाब सब बहा ले गया ये घर फिर भी बच गया! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T22:30:05+00:00

Nepal Flood Tragedy के बीच मिला ‘Miracle House’.. भयंकर सैलाब के बीच कैसे बची इमारत ? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T22:39:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers