वैभव सूर्यवंशी बोले- ईशान भैया नहीं जानते मैं विकेट-टेकर हूं:दलीप ट्रॉफी में तीन ओवर में 2 विकेट लिए थे, बल्लेबाजी में फेल रहे
दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ-ईस्ट जोन के खिलाफ 2 विकेट लेने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एक किस्सा शेयर किया है। वैभव ने कहा- 'विकेट नहीं गिर रहे थे, इसलिए ईशान भैया ने मुझे 2-3 ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा। उनको लगा कि मुझे गेंद देना जोखिम है। लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मैं विकेट लेने वाला गेंदबाज हूं।' ईस्ट जोन के उप-कप्तान वैभव ने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए। हालांकि बतौर बल्लेबाज वे पहली पारी में सिर्फ 8 रन बना सके। ईस्ट जोन ने मुकाबला पारी और 210 रन से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम टॉप-4 में साउथ जोन के खिलाफ 30 अगस्त से खेलेगी। वैभव बोले- मै 5 विकेट भी ले लूं, तो भी तीन ओवर ही देंगे वैभव ने BCCI डोमेस्टिक की ओर से शेयर किए गए वीडियो में कहा कि हर बल्लेबाज को गेंदबाजी करने पसंद होता है। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैंने जानबूझकर उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं की, जितना अच्छा मैं कर सकता था। उन्होंने कहा- ‘मैं अगर 5 विकेट भी ले लूंगा, तो भी मुझे तीन ओवर ही गेंदबाजी के लिए देंगे।’ उन्होंने बताया- ‘मैं बार-बार गेंद को एक ही जगह पर डालने की कोशिश कर रहा था। इसमें बहुत मजा आ रहा था। पिछले मैच में मैंने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, इसलिए टीम की गेंदबाजी में योगदान देकर बहुत अच्छा लगा।’ वैभव के लिए रेड बॉल में साबित करने का मौका IPL से टी-20 क्रिकेट में पहचान बना चुके वैभव को अभी रेड-बॉल में खुद को साबित करना है। दलीप ट्रॉफी टेस्ट उनके लिए एक मौका है। उन्होंने IPL 2026 में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें भारत की टी-20 टीम में जगह मिली। ------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कप्तानी जाने पर पहली बार सूर्यकुमार बोले:डेढ़ महीने सोचता रहा ऐसा कैसे हुआ; लगा था ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्डकप में कप्तान रहूंगा भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार अपनी कप्तानी छिनने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा- ‘मैं करीब डेढ़ महीने तक घर पर बैठकर यही सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।’ पूरी खबर पढ़ें…
बर्थडे स्पेशल: 'सूट सूट' वाले गुरु रंधावा कैसे बने पंजाबी पॉप के ग्लोबल आइकन?
बर्थडे स्पेशल: 'सूट सूट' वाले गुरु रंधावा कैसे बने पंजाबी पॉप के ग्लोबल आइकन?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama






