Responsive Scrollable Menu

'मुझे मारा, टॉर्चर किया...', काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव को लेकर किया बड़ा खुलासा? रिश्ते को लेकर कही ऐसी बात

Kajal Raghwani Serious Allegations on Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया. काजल ने शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और खेसारी लाल यादव से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी.

सबसे ज्यादा चर्चा काजल के उस बयान की हुई, जिसमें उन्होंने अपने पुराने रिश्ते के दौरान मारपीट और तकलीफ झेलने की बात कही. काजल ने बताया कि रिलेशनशिप के दौरान उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा था. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वो अपने पुराने रिश्ते और खेसारी लाल यादव की बात कर रही हैं. काजल की बातों को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने खेसारी लाल यादव को जिम्मेदार मानते हुए उनकी आलोचना भी शुरू कर दी. हालांकि अब ‘भोजपुरी बवाल’ के नए प्रोमो ने इस पूरे मामले में एक बड़ा ट्विस्ट ला दिया है.

काजल ने खेसारी को लेकर किया बड़ा खुलासा

‘भोजपुरी बवाल’ के अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें शो के होस्ट शुभांकर मिश्रा काजल राघवानी से उनके पुराने बयान को लेकर सीधा सवाल करते नजर आ रहे हैं. शुभांकर काजल से कहते हैं कि अगर वो किसी घटना का जिक्र कर रही हैं तो उसे पूरी तरह स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि उनकी बात सुनने के बाद 99 प्रतिशत लोगों के दिमाग में यही गया कि खेसारी लाल यादव ने उनकी पिटाई की थी. उनकी ये बात सुनते ही काजल के चेहरे के हाव-भाव बदल जाते हैं. इसके बाद वो बिना किसी घुमाव के एक बड़ी बात कहती हैं. काजल साफ शब्दों में कहती हैं कि “खेसारी जी ने मुझे नहीं मारा है.” एक्ट्रेस का ये बयान सामने आने के बाद अब पूरा मामला और भी दिलचस्प हो गया है. क्योंकि इससे पहले उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ज्यादातर चर्चा खेसारी लाल यादव को लेकर ही हो रही थी.

फिर किसने की थी काजल की पिटाई?

काजल के ये कहने के बाद कि खेसारी लाल ने उन्हें नहीं मारा, शुभांकर मिश्रा उनसे अगला सवाल करते हैं कि आखिर फिर किसने उन्हें मारा था? शुभांकर उनसे ये भी पूछते हैं कि क्या वो उस शख्स का नाम बताना चाहेंगी? इसके जवाब में काजल का अंदाज काफी गंभीर नजर आता है. वो कहती हैं कि जब उन्होंने इतनी हिम्मत जुटाई है और अपने लिए लड़ने का फैसला किया है, तो वो उस इंसान का नाम भी लेंगी. काजल की इस बात ने प्रोमो में जबरदस्त सस्पेंस पैदा कर दिया है. हालांकि अभी तक सामने आए प्रोमो में उस शख्स का नाम नहीं बताया गया है.

पहले बयान के बाद खेसारी लाल पर उठे थे सवाल

काजल राघवानी के पिछले बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखने को मिली थी. एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते के दौरान किन हालातों का सामना किया, इस बारे में बात करते हुए मारपीट का जिक्र किया था. काजल ने जिस तरह अपने पुराने रिश्ते में तकलीफ और संघर्ष की बात कही, उसके बाद लोगों ने उनके बयान को खेसारी लाल यादव से जोड़ना शुरू कर दिया. इसकी वजह ये भी थी कि काजल और खेसारी का रिश्ता भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी चर्चित रहा है. दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ नजर आए थे और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. यही कारण है कि जब काजल ने अपने पुराने रिश्ते में मारपीट की बात कही तो लोगों का ध्यान सीधे खेसारी की तरफ चला गया. लेकिन अब काजल ने खुद ये साफ कर दिया है कि खेसारी लाल यादव ने उनके साथ मारपीट नहीं की थी.

ये भी पढ़ें: ‘हम फेक कपल…’, गौरव खन्ना संग रिश्ते पर आकांक्षा चमोला ने तोड़ी चुप्पी, साथ रहने को लेकर कही ऐसी बात

Continue reading on the app

सुभाष चंद्रा के आरोप पर रिलायंस ने दी सफाई, कहा- मीडिया ब्रांड्स का इस्तेमाल कभी हमला करने के लिए नहीं किया

Reliance Clarification: जी मीडिया ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा के आरोपों पर रिलायंस ने अपनी सफाई पेश की है. रिलायंस ने चंद्रा के आरोपों का खंडन किया है. रिलायंस कंपनी ने साफ किया कि उसने मीडिया ब्रांड्स का इस्तेमाल कभी भी किसी पर हमला करने के लिए नहीं किया.

दरअसल, हाल ही में राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (NCLT) ने सुभाष चंद्रा के व्यक्तिगत दिवालियापन मामले में उनके 22,006 करोड़ रुपये के कर्ज को घटाकर मात्र 6.5 करोड़ रुपये के भुगतान पर निपटाने की मंजूरी दी है. इसके बाद यह मामला काफी तूल पकड़ गया. सुभाष चंद्रा पर कई आरोप भी लगे. इस दौरान सुभाष चंद्रा ने आरोप लगाया था कि रिलायंस की ओर से उन पर गलत आरोप लगाते हुए फेक खबरें प्लांट की जा रहीं हैं.

रिलायंस ने खारिज किया आरोप

रिलायंस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि रिलायंस ग्रुप ने एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की बेबुनियाद टिप्पणियों पर निराशा जताई है. कहा कि हम रिलायंस ग्रुप का हिस्सा रहे मीडिया संस्थानों पर लगाए गए आरोपों और इशारों का पुरजोर खंडन करते हैं.

रिलायंस प्रवक्ता ने कहा कि हमारे मीडिया ब्रांड्स का इस्तेमाल कभी भी किसी पर हमला करने के लिए नहीं किया गया है और न ही कभी किया जाएगा. हम एक बिजनेसमैन और एंटरप्रेन्योर के तौर पर सुभाष चंद्रा का बहुत सम्मान करते हैं. हम उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं.

यह भी पढ़ें: सुभाष चंद्रा को NCLT से बड़ी राहत, ₹6.5 करोड़ में निपटेगा ₹22 हजार करोड़ का लोन

क्या है पूरा मामला?

एस्सेल ग्रुप (जी ग्रुप) के संस्थापक सुभाष चंद्रा के व्यक्तिगत दिवाला मामले में एनसीएलटी के फैसले को लेकर विवाद बढ़ा. एनसीएलटी ने करीब ₹22,006 करोड़ के कर्ज दावों के मुकाबले सिर्फ ₹6.5 करोड़ के भुगतान वाले सेटलमेंट प्लान को मंजूरी दी. इस फैसले के बाद कर्जदाताओं को करीब 99.97% का हेयरकट लेना पड़ा है. यानी बैंकों और वित्तीय संस्थानों को उनके दावे की तुलना में बहुत छोटी रकम ही वापस मिलने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि 80% से ज्यादा कर्जदाताओं की सहमति के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली.

इस मामले में सुभाष चंद्रा की दलील है कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर बैंकों से ₹22 हजार करोड़ का कर्ज नहीं लिया था. उनका कहना है कि उन्होंने एस्सेल ग्रुप की कंपनियों द्वारा लिए गए कर्ज के लिए पर्सनल गारंटी दी थी. उनके मुताबिक, कंपनियां पहले ही कर्ज का बड़ा हिस्सा चुका चुकी हैं, इसलिए उनके खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर किया गया दावा काफी कम होना चाहिए. हालांकि, कुछ बड़े कर्जदाताओं ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है. HDFC Bank, LIC Housing Finance और Canara Bank जैसे संस्थानों ने इतनी कम रिकवरी का विरोध किया है.  

यह भी पढ़ें: TCS से मिला ₹1,537 करोड़ का ऑर्डर, एक झटके में डबल हुआ Tejas Networks का ऑर्डर बुक

 

 

Continue reading on the app

  Sports

110 पर ढेर पाकिस्तान, माइकल वॉन को आया गुस्सा ,'-यह टेस्ट बैटिंग लाइनअप है या सेकंड डिवीजन काउंटी?

Michael Vaughan trolls Pakistan batting: लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान की बल्लेबाजी महज 110 रनों पर ढेर हो गई. इस शर्मनाक प्रदर्शन पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तीखा हमला बोला. वॉन ने कहा कि इंग्लैंड के गेंदबाज बिना किसी डर के गेंदबाजी कर रहे हैं और यह बैटिंग लाइनअप सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट जैसा दिख रहा है. इमाम-उल-हक की चोट ने पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ा दीं. दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 261 रनों की विशाल बढ़त बना ली है. Sat, 29 Aug 2026 14:03:47 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav News : समाजवादी पार्टी में शामिल हुए कई लोग, अखिलेश यादव ने किया स्वागत | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T09:15:37+00:00

CM योगी का अखिलेश यादव पर निशान | #shorts #viralnews #viraLVIDEO #shortvideo #viral #fyp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T09:11:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers