Responsive Scrollable Menu

माइकल वॉन बोले- पाकिस्तान क्रिकेट टीम काउंटी जैसी:लॉर्ड्स में 110 रन पर ऑलआउट हुई, तो कहा- इस बैटिंग लाइन-अप के खिलाफ गेंदबाजी आसान

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान की पहली पारी 110 रन पर सिमट गई। इस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने पाकिस्तान के बैटिंग लाइन-अप की तुलना इंग्लिश काउंटी की सेकेंड डिवीजन टीम से कर दी। उन्होंने कहा- ‘इंग्लिश बॉलर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। लेकिन क्या पाकिस्तान की बल्लेबाजी सेकेंड डिविजन की काउंटी क्रिकेट जैसी है? किसी भी लेवल पर यह इंटरनेशनल टेस्ट मैच की बल्लेबाजी लाइनअप नहीं दिखती।’ लॉर्ड्स में इंग्लैंड के 290 रन के जवाब में पाकिस्तान पहली पारी सिर्फ 37.2 ओवर तक चली। वापसी कर रहे कप्तान बाबर आजम भी सिर्फ 8 रन ही बना सके। सिर्फ 2 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। पाकिस्तान पहली पारी में 180 रन से पिछड़ गया है। वॉन बोले- गेंदबाजों को पता है कि उन्हें विकेट मिलेगा वॉन ने कहा- 'पूरी ईमानदारी से कहूंगा कि इंग्लैंड के गेंदबाजों को बिल्कुल भी चुनौती नहीं मिल रही। लंबे समय में यह पाकिस्तान की शायद सबसे आसान बैटिंग लाइन-अप है, जिसके खिलाफ गेंदबाजी करना आसान हो।' उन्होंने कहा- सभी बॉलर चाहते होंगे कि उन्हें बॉल मिले, क्योंकि उन्हें पता है कि यहां विकेट मिलेंगे। ये बल्लेबाज उनके आंकड़े खराब नहीं करेंगे। यह ऐसा है कि सभी गेंदबाज आगे आकर कह रहे हैं- चलो, चलो, किसे विकेट चाहिए?' ओली रॉबिन्सन को 4 और जोफ्रा आर्चर को 3 विकेट पाकिस्तन ने 5 रन पर पहला विकेट गंवाया। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम एक भी फिफ्टी रन की पार्टनरशिप नहीं कर पाई। ओपनर अजान अवैस ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। इमाम-उल-हक चोट की वजह से बैटिंग के लिए नहीं उतरे। उन्हें रिटायर्ड आउट दिया गया। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने 4 और जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट लिए। जोश टंग को 2 विकेट मिला। इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू से विवादों में लॉर्ड्स टेस्ट लॉर्ड्स का यह टेस्ट पहले दिन से विवादों में है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स से कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू ना दिखाए। बोर्ड ने धमकी दी ऐसा किया गया तो वह इंग्लैंड का दौरा रद्द कर सकता है। हालांकि इसके बावजूद चैनल ने 18 मिनट का इंटरव्यू ऑन-एयर किया था। विवाद से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें… पहले टेस्ट में पाकिस्तान को हार मिली थी पाकिस्तान को पिछले सप्ताह लीड्स में सीरीज के पहले टेस्ट में पारी और 103 रन से हार मिली थी। यह मैच तीन दिन के अंदर खत्म हो गया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के पॉाइंट्स टेबल में भी पाकिस्तान सबसे नीचे है। टीम ने 7 मैचों में सिर्फ 16 अंक हासिल किए हैं। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इमरान के बेटों के इंटरव्यू पर पाकिस्तान के हेड-कोच बोले: टीम को इसकी जानकारी नहीं थी, हम उस समय लंच कर रहे थे इमरान खान के बेटों के इंटरव्यू विवाद पर पाकिस्तान के हेड कोच सरफराज अहमद ने कहा है कि टीम को इसकी जानकारी नहीं थी। वे लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

मेरठ में युवक की बेरहमी से हत्या, पहले गला रेता फिर मारी गोली; बाइक सवार 4 बदमाशों में 2 गिरफ्तार

मेरठ में युवक की बेरहमी से हत्या, पहले गला रेता फिर मारी गोली; बाइक सवार 4 बदमाशों में 2 गिरफ्तार

Continue reading on the app

  Sports

51 साल की गेंदबाज ने बरपाया कहर, झटके 5 विकेट, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Joanne Hicks Five-Wicket Haul: आइल ऑफ मैन की जोआन हिक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वो इंटरनेशनल क्रिकेट में फाइव-विकेट हॉल हासिल करने वाली सबसे उम्रदराज क्रिकेट बनी हैं. Sat, 29 Aug 2026 12:23:22 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi: खड़गे को न्याय दिलाना सरकार की जिम्मेदारी: राहुल गांधी | #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T07:46:07+00:00

Nepal Flash Flood : नेपाल का हाल बेहाल, देखिए Ground Report | China | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T07:45:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers