Responsive Scrollable Menu

इंग्लैंड में फजीहत करा रहा पाकिस्तान, कोई नहीं लगा पाया फिफ्टी, बाबर आजम तो 8 रन पर हुए आउट, इतना रहा पहली पारी का स्कोर

ENG VS PAK: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर अपनी फजीहत कराती नजर रही है. जहां, पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ने 290 रन बनाए, वहीं पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 110 के स्कोर पर ही सिमट गई और मैच में काफी पिछड़ गई है. पहली पारी के आधार पर ही इंग्लैंड ने बड़ी बढ़त बना ली है और मैच को अपनी मुट्ठी में कर लिया है. खुद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके और सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

पाकिस्तान की टीम 110 पर ही हुई ऑलआउट

इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, इंग्लैंड ने तो पहली पारी में 290 रन बना लिए. मगर, जब पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने आई, तो उनकी ओर से निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला और पूरी टीम सिर्फ 110 के स्कोर पर ही सिमट गई.

पाकिस्तान की ओर से महज 2 बल्लेबाज ही डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच सके. जी हां, अजान अवैस 46 और सॉद शकील 16 रन बनाकर आउट हुए. जबकि, बाकी के बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर ही आउट हुए. खुद कप्तान बाबर आजम 8 रन बनाकर आउट हुए. मोहम्मद रिजवान भी 7 रन ही बना पाए. वहीं, शान मसूद 1 रन बनाकर चलते बने. इस तरह पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 37.2 ओवर बल्लेबाजी की और सिर्फ 110 रन बोर्ड पर लगाए.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पास है 241 रनों की बढ़त

इस मैच में पहली पारी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 290 रन बोर्ड पर लगाए, जिसमें मेजबान टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी जेमी स्मिथ ने खेली, जो 61 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, जॉर्डन कॉक्स ने 55, गस एटकिंग्सन ने 45 और जोश टंग ने 30* रन बनाए. इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी के आधार पर ही 180 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. दूसरी पारी में इंग्लिश टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले 81/3 रन बनाए और 241 रनों की बढ़त बना ली है. अब देखने वाली बात होगी कि पाकिस्तान के गेंदबाज इंग्लैंड को कितने स्कोर में रोक पाते हैं और इंग्लिश टीम पाकिस्तान को कितने रनों का लक्ष्य देने में कामयाब होती है.

इंग्लैंड के पास है सीरीज में 1-0 की बढ़त

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच लीड्स, हेडिंग्ले में खेला गया था, जिसमें इंग्लैड की टीम ने पारी और 103 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया था. ऐसे में मेजबान टीम के पास सीरीज में पहले से ही 1-0 की बढ़त है और अगर लॉर्ड्स टेस्ट का नतीजा भी इंग्लैंड के पक्ष में आता है, तो इस सीरीज पर मेजबान टीम 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर लेगी और सीरीज अपने नाम कर लेगी. सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 9 सितंबर से बर्मिंघम, एजबेस्टन में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: जो रूट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, इस मामले में बने नंबर-1, लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं सचिन तेंदुलकर

Continue reading on the app

Jio ही नहीं, इन 4 कंपनियों को भी मिली IPO लाने की मंजूरी

IPO News: शुक्रवार को रिलायंस जियो को आईपीओ लाने की मंजूरी मिली थी। इसके अलावा 4 कंपनियों को भी इस हफ्ते इश्यू लाने के लिए सेबी ने अपना अप्रूवल दे दिया था। 

Continue reading on the app

  Sports

वनडे और वर्ल्ड कप डेब्यू पर शतक ठोकने का अनोखा रिकॉर्ड, दुनिया का इकलौता बल्लेबाज जिसने किया ये कारनामा

andy flower debut century record: जिम्बाब्वे के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एंडी फ्लावर के नाम यह अनोखा कीर्तिमान दर्ज है. उन्होंने 1992 के वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ यह दुर्लभ उपलब्धि नाम की. दरअसल, यह मुकाबला उन्होंने वनडे और वर्ल्ड कप, दोनों में ही डेब्यू मैच था, जिसे एंडी फ्लावर ने शतक जड़कर हमेशा के लिए यादगार बना दिया. Sat, 29 Aug 2026 18:10:17 +0530

  Videos
See all

Vivek Srivastava | Sonia Gandhi Book Controversy: किताब का सवाल, पाक पर क्या बोलने लगे विवेक? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T12:40:18+00:00

नेपाल में बाढ़ के बाद मिला खौफनाक सच! आखिर कहां गए 2,400+ लोग? Nepal Flood #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T12:41:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers