Responsive Scrollable Menu

Daily Voice: मौजूदा भाव पर नए न्यू एज स्टॉक्स लग रहे महंगे, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,रियल्टी और डिफेंस शेयरों को लेकर भी रहें सतर्क

Daily Voice: अश्विनी शामी ने बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए कहा कि निवेशकों को न्यूज एज शेयरों में बहुत सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। रिस्क-रिवॉर्ड के नजरिए से न्यू एज कंपनियों में उन्हें प्योर-प्ले ई-कॉमर्स,क्विक कॉमर्स और हार्डवेयर टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के बजाय चुनिंदा फिनटेक कंपनियां ज्यादा पसंद हैं

Continue reading on the app

Lenin Moreno को रिश्वत मामले में 5 साल की सजा, Ecuador कोर्ट का आदेश

इक्वाडोर की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो को एक चीनी कंपनी से रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराते हुए शुक्रवार को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मोरेनो पर आरोप था कि उन्होंने एक पनबिजली संयंत्र के निर्माण का ठेका हासिल करने में कंपनी की मदद करने के बदले रिश्वत ली थी।

सजा सुनाए जाने के समय 73 वर्षीय मोरेनो अदालत में मौजूद थे। वह दिव्यांग हैं और चलने में असमर्थ हैं, इसलिए उन्हें जेल भेजने के बजाय घर में नजरबंद रखा जाएगा और वह अपनी सजा वहीं पूरी करेंगे। अदालत ने मोरेनो को उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान रिश्वतखोरी में सीधे तौर पर शामिल होने का दोषी पाया।

उस समय राफेल कोरेया देश के राष्ट्रपति थे और मोरेनो उपराष्ट्रपति थे। अदालत ने इस मामले में मोरेनो की पत्नी और बेटी, दो भाइयों तथा एक रिश्तेदार को भी सह-साजिशकर्ता के रूप में दोषी ठहराया। उनकी पत्नी और बेटी को 30-30 महीने के कारावास की सजा सुनाई गई है।

मोरेनो इक्वाडोर के तीसरे पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाई गई है। हालांकि, उनके खिलाफ जिन अपराधों को लेकर मुकदमा चलाया गया, वे उनके राष्ट्रपति बनने से पहले उपराष्ट्रपति के कार्यकाल से संबंधित हैं।

Continue reading on the app

  Sports

CPL: 6 छक्के और सिर्फ 1 चौका… सुनील नरेन का विस्फोटक अर्धशतक, गेंदबाजी में भी चमके

Sunil Narine: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में एक बार फिर स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन का जादू देखने को मिला. उन्होंने बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ एक तूफानी अर्धशतक जड़ा. वहीं, विकेट भी चटकाए. Sat, 29 Aug 2026 09:25:04 +0530

  Videos
See all

Breaking News : नेपाल में त्रासदी के 70 घंटे बाद भी खौफ बाकी! | Nepal Flash Flood | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:39:13+00:00

Nepal Flash Flood News Updates: नेपाल रेस्क्यू ऑपरेशन में बढ़ी मुश्किलें | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:38:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers