Responsive Scrollable Menu

Major Dhyan Chand की जयंती पर Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, खेल दिवस की दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी और मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और लोगों तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं। योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “हॉकी के जादूगर, ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि तथा ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की सभी खिलाड़ियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।” मुख्यमंत्री ने लोगों का आह्वान किया कि वे खेल को जीवन का संस्कार, अनुशासन को अपनी पहचान और तिरंगे की आन-बान-शान को अपना सर्वोच्च लक्ष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि यही मेजर ध्यानचंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और ‘विकसित भारत’ की सशक्त, स्वस्थ एवं आत्मविश्वासी युवा शक्ति का आधार बनेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पर कहा, “हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी प्रतिभा ने विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया और खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा दी।” प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “‘पद्म भूषण’ से सम्मानित, हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!” उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन हमें खेल भावना, निरंतर परिश्रम और उत्कृष्टता के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

Continue reading on the app

नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, नदी का जलस्तर बढ़ा, त्रिशूली में रेस्क्यू ऑपरेशन पर ब्रेक

नेपाल में बाढ़ का खतरा एक बार फिर मंडरा रहा है. त्रिशूली नदी में जलस्तर बढ़ने से राहत और बचाव अभियान को फिलहाल रोकना पड़ा है. प्रशासन ने नदी के आसपास के इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया है.

The post नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, नदी का जलस्तर बढ़ा, त्रिशूली में रेस्क्यू ऑपरेशन पर ब्रेक appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

न स्टारडम, न VIP ट्रीटमेंट, मेट्रो में आम मुसाफिर की तरह सफर करते दिखे जवागल श्रीनाथ, सादगी ने जीता का दिल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और आईसीसी के रेफरी दिग्गज जवागल श्रीनाथ अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में श्रीनाथ एक आम मुसाफिर की तरह मेट्रो में सफर कर रहे हैं. यहां तक की मेट्रो में उन्हें बैठने के लिए सीट तक नहीं मिली है. Sun, 30 Aug 2026 12:01:55 +0530

  Videos
See all

Sanjay Raut: भागवत के बयान पर संजय राउत का तंज #mohanbhagwat #sanjayraut #shorts #rss #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T06:31:33+00:00

PM Modi Tashkent Visit: ताशकंद में पीएम मोदी से मिलकर झूमा भारतीय समुदाय! "सपना सच हो गया" #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T06:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers