Responsive Scrollable Menu

कप्तानी जाने पर पहली बार सूर्यकुमार बोले:ऐसा कैसे हुआ, डेढ़ महीने सोचता रहा; लगा था ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्डकप में कप्तान रहूंगा

भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार अपनी कप्तानी छिनने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा- ‘मैं करीब डेढ़ महीने तक घर पर बैठकर यही सोचते रहे कि ऐसा कैसे हो सकता है।’ आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में सूर्यकुमार ने कहा- मैंने सोचा था कि 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक और अगले टी20 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम को संभालूंगा।' अजित अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमिटी ने टी-20 वर्ल्डकप 2026 जीतने के बाद सूर्यकुमार को कप्तानी से हटा दिया था। उनकी जगह श्रेयस अय्यर नए कप्तान बने। यहां तक आयरलैंड और इंग्लैंड की टीम में भी उन्हें शामिल नहीं किया गया। सिलेक्टर्स ने उनकी खराब फॉर्म को इसकी वजह बताया। सूर्या बोले- खुद को सिलेक्टर्स की जगह रखकर सोचा सूर्यकुमार ने बताया कि टीम से बाहर किए जाने पर खुद को सिलेक्टर्स की जगह रखकर सोचा। समझने की कोशिश की कि वे उनसे आगे बढ़कर भविष्य के लिए नई टीम क्यों बनाना चाहते हैं। उन्होने कहा- ‘जब मेरा नाम टीम में नहीं था, तब मैं मुस्कुराया। मैच के दौरान जब भी दबाव की स्थिति आई, मैंने खुद को शांत रखने की कोशिश की। मैंने सोचा नहीं था कि ऐसा होगा।' सूर्या ने उन्हें मिले उन्हें मौकों के लिए शुक्रिया भी कहा। फोन पर सिलेक्टर्स ने कहा- आप टीम में नहीं होंगे सूर्या ने कहा कि टीम के ऐलान से तीन दिन पहले सिलेक्शन कमिटी ने उनसे बात की थी। उन्हें बताया गया था कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में उनका नाम नहीं होगा। सूर्या ने कहा- फोन पर उनसे कहा गया कि अब आगे बढ़ने का समय है। मैंने रिएक्ट नहीं किया, क्योंकि इसमें मेरी गलती नहीं थी।' उन्होंने सिलेक्टर्स से कहा- जो फैसला लिया गया, वह जरुर टीम के लिए बेहतर होगा। आपने फैसला लिया और मुझे बता दिया। कोई समस्या नहीं है। मैं खेलता रहूंगा। जब आपको लगे कि सही समय है, तब बुला लीजिए।' वर्ल्ड कप जिताने के बाद भी सूर्यकुमार बाहर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इसी साल 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत के साथ भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाला दुनिया का पहला देश बना। सूर्या टी-20 में भारत के सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 मैच खेले। इसमें 42 जीते , 8 हार और दो मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% है। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम किया था। रोहित के बाद सूर्या को कप्तानी मिली थी वेस्टइंडीज में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की कप्तानी सौंपी गई थी। सूर्या टी-20 में 4 शतक लगा चुके सूर्यकुमार ने 113 मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। सूर्यकुमार के नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। सूर्या ने 297 चौके, 179 छक्के और 58 कैच भी लिए हैं। ---------------------------------------- सूर्या से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सूर्यकुमार बोले-वैभव तुम्हारे सफर की शुरुआत, देश का मान बढ़ाओ:कप्तानी से हटाए जाने पर कहा- नाराज नहीं, टीम के साथ; सोशल मीडिया पर झूठी खबरें भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू पर बधाई दी है। सूर्या ने कहा कि वैभव अभी अपने शानदार सफर की शुरुआत में हैं। उन्होंने कहा- वैभव तुम हर पल का लुत्फ उठाओ और देश का मान बढ़ाना जारी रखो। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Mimi Chakraborty | मिमी चक्रवर्ती को क्या हो गया? सूजा मुंह-बिखरे बाल तस्वीरें देख फैंस को हुई चिंता, एक्ट्रेस ने सुनाई आपबीती

Mimi Chakraborty: मिमी चक्रवर्ती की सूजा हुआ चेहरा, चोटिल होंठ और बिखरे बालों वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरें देखकर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर बताया कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है?

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: लॉर्ड्स में बारिश के बीच इंग्लैंड का दबदबा, बनाई 357 रन की बढ़त, हार की कगार पर पकिस्तान

PAK vs ENG Lord's Test Day 3: बारिश से प्रभावित लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन डैन लॉरेंस ने नाबाद अर्धशतक जड़कर इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 177/7 रन बना लिए और पाकिस्तान पर उसकी कुल बढ़त 357 रन की हो गई. लॉरेंस 50 रन बनाकर नाबाद हैं. Sun, 30 Aug 2026 00:15:14 +0530

  Videos
See all

उज्बेकिस्तान में PM मोदी के स्वागत में तिरंगा | #shorts #viralnews #viraLVIDEO #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T20:00:38+00:00

तिरंगे के रंगों में जगमगाया ताशकंद का Hilton! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T20:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers