प्रभात खबर की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट: मलबे के चलते बनी झील से दोगुनी तबाही का खतरा, नेपाल में सड़कें बहीं, अब राशन की भी किल्लत
Nepal Flood : नेपाल में तबाही के बाद मलबे से बनी झील अब एक और बड़े खतरे का कारण बनती दिख रही है. सड़कें बह जाने से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है, जिससे राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहे हैं. हालात बिगड़ने के साथ अब प्रभावित इलाकों में राशन और जरूरी सामान की किल्लत भी बढ़ने लगी है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. पढ़ें प्रभात खबर की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट.
The post प्रभात खबर की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट: मलबे के चलते बनी झील से दोगुनी तबाही का खतरा, नेपाल में सड़कें बहीं, अब राशन की भी किल्लत appeared first on Prabhat Khabar.
Amit Shah बोले: Type 1 Diabetes पीड़ित बच्चों को मिलेगा जीवनभर मुफ्त इंसुलिन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार ‘टाइप 1’ मधुमेह से पीड़ित उन सभी बच्चों को जीवन भर मुफ्त इंसुलिन दे रही है, जिन्हें इस बीमारी से निपटने के लिए इंसुलिन का इंजेक्शन लेने की जरूरत होती है। शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर की ‘टाइप-1’ मधुमेह से पीड़ित लड़कियों के साथ रक्षाबंधन मनाते हुए कहा कि जीवन भर इंसुलिन के इंजेक्शन लेने की जरूरत उनके परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ डालती है। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार की एक योजना के जरिए यह बोझ कम किया जा रहा है, जिसके तहत ऐसे सभी बच्चों को जीवन भर मुफ्त इंसुलिन दी जाएगी।
शाह ने कहा, ‘‘इस संबंध में स्क्रीनिंग - जांच - इंसुलिन/इलाज - निगरानी - फॉलो-अप की एक समन्वित प्रणाली बनाई गई है, ताकि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित बच्चों को, जिनमें ये लड़कियां भी शामिल हैं, जीवन भर मुफ्त इंसुलिन मिल सके।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ऐसे सभी बच्चों को जीवन भर मुफ्त इंसुलिन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यह दूरदर्शी पहल सेवा, करुणा और सुरक्षा के सिद्धांतों के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस पहल को लागू करने की कोशिश कई विकसित देश भी कर रहे हैं।’’ शाह ने सभी लड़कियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भाजपा की गांधीनगर इकाई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शाह के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया गया है कि गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में टाइप-1 मधुमेह से पीड़ित 18 साल तक के बच्चों को केंद्र की भाजपा सरकार की पहल के तहत मुफ्त इंसुलिन का लाभ मिले। शाह ने कहा कि मोदी सरकार के लिए जनसेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संवेदनशील शासन का मार्गदर्शक सिद्धांत है। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘जब हमारी बेटियों की सेहत सुरक्षित होगी, तभी परिवार और समाज का भविष्य सुरक्षित होगा।
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर हमारी बेटियों को मुफ्त इंसुलिन देने की यह पहल उनकी सुरक्षा और सेहत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।’’ भाजपा की गांधीनगर इकाई की ओर से जारी एक बयान में शाह के हवाले से कहा गया है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में केंद्र की भाजपा सरकार के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप, आज देश के आम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ हो रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात में भी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बेटियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए लिया गया यह संकल्प गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में सेवा परमो धर्म की भावना को और मजबूत करेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









