मेंस हॉकी वर्ल्डकप- पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम से हारा भारत:टूर्नामेंट में आठवें स्थान पर रहा; हरमनप्रीत सिंह टीम के टॉप गोल स्कोरर रहे
भारत मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में शुक्रवार को बेल्जियम से पेनल्टी शूटआउट में हार गया। इसके साथ ही टीम टूर्नामेंट में आठवें स्थान पर रही। बेल्जियम मैच के आखिरी मिनट तक 3-2 से आगे थी। मैच खत्म होने में 26 सेंकंड बाकी थे, तभी भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इसे गोल में बदलकर मैच को शूटआउट में पहुंचाया, जहां टीम 3-4 से मुकाबला हार गई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच में 2 गोल किए। वे टूर्नामेंट में 8 गोल के साथ भारत के टॉप स्कोरर रहे। भारत का पहला गोल, फिर बेल्जियम की वापसी अभिषेक ने छठे मिनट में गोल कर भारत को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिलाई। हालांकि, बेल्जियम ने शानदार वापसी करते हुए 22वें और 23वें मिनट में दो गोल दागकर 2-1 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम के तुरंत बाद 31वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद 47वें मिनट में बेल्जियम के डी केरपेल ने गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। शूटआउट में हरमनप्रीत गोल नहीं कर सके शूटआउट में भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह और अभिषेक ने पहले 3 शॉट पर गोल किए। हालांकि भारत के लिए आखिरी 2 शॉट पर हरमनप्रीत और सुखजीत सिंह गोल नहीं कर सके। वहीं बेल्जियम के लिए टॉम बून, आर्थर डी स्लोवर, अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स और रोमन डुवेकोट ने गोल किए। विक्टर फोरबर्ट अपना प्रयास गोल में नहीं बदल सके। मनप्रीत सिंह के आंख पर गेंद लगी अंतिम क्वार्टर में बेल्जियम के लाबुशेयर का तेज शॉट मैनप्रीत सिंह के चेहरे पर आंख के ऊपर लगा। वे गंभीर रूप से चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। हालांकि पेनल्टी शूटआउट के दौरान वे मैदान पर वापस लौटे, लेकिन शॉट नहीं लिया। भारत दूसरे राउंड में एक भी अंक हासिल नहीं कर सका भारतीय टीम 51 साल बाद वर्ल्डकप मेडल जीतने का सपना लेकर टूर्नामेंट में उतरी थी। भारत के लिए शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पहले राउंड में वेल्स को 3-1 और पाकिस्तान को 5-3 से हराया, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे राउंड में भारतीय टीम एक भी अंक हासिल नहीं कर सकी। टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी 19 मिनट में तीन गोल खाए और 1-3 से मुकाबला हार गई। इसके बाद अर्जेंटीना से मिली 3-5 से हार ने उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म कर दी। -------------------------- हॉकी वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस हॉकी वर्ल्डकप- भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराया:टूर्नामेंट में पांचवा स्थान हासिल किया; 52 साल बाद टॉप-5 में फिनिश भारत ने विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में जर्मनी को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट में पांचवे स्थान पर रहा। टीम ने 52 साल बाद टॉप-5 में फिनिश किया है। इससे पहले टीम 1974 वर्ल्ड कप में चौथे स्थान पर रही थी। पूरी खबर पढ़ें…
बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ी 'टॉक्सिक' की पकड़, यश की फिल्म को लगा एक और झटका, तीसरे दिन कमाई में 29 फीसदी गिरावट
सुपरस्टार यश और नयनतारा की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई. तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी रही. अब सभी की निगाहें वीकेंड के प्रदर्शन पर टिकी हैं, जहां फिल्म के दोबारा मजबूत वापसी करने की उम्मीद जताई जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










