Responsive Scrollable Menu

Horoscope 29 August 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

नए प्रोजेक्ट पर कार्यारंभ की संभावना। घरेलू उपयोग की वस्तुएं खरीदने में व्यस्तता। आर्थिक समस्या से मुक्ति का दिन है। विपरीत परिस्थिति, अनुकूलता की ओर बढ़ेंगे।

वृष

ऐश-ओ-आराम में दिन बीतेगा। भाग्यवर्धक समय है, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। उपलब्धियों से मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

साझेदारी के विवाद निपट जाएगें। सुख और सुख के साधन दोनों ही मिलेंगे। सोच समझकर फैसला लें। वरिष्ठ जनों का सहयोग बहुत लाभदायक सिद्ध होगा।

कर्क

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अधूरे काम पूरे होंगे। नए पुराने परिचय ताजा होंगे। डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।

सिंह

अपनी गलती ही धन लाभ से वंचित करेगी। विदेश यात्रा और वीजा की चिंता। लाभ के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। दूसरों की चिंता में आपकी हानि होगी।

कन्या

उच्चकोटि का साहित्य पढ़ने में रूचि। उच्च शिक्षण और शोध कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य। किसी खास आदमी से लाभदायक मुलाकात।

तुला

व्यवसाय की कोई नई योजना बनेगी। रूके काम बनेंगे, विरोधी पस्त होंगे। कुछ भी ठीक नहीं है, घरेलू विवाद, अचानक संकट। कल्पनालोक से यथार्थ पर आएं।

वृश्चिक 

अचल सम्पत्ति प्राप्ति के प्रयास सफल। परिवार में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। मनोकामनाएं पूरी होगी, चिंता न करें। अधूरे सभी काम पूरे होंगे, लाभ भी होगा।

धनु

जुबान फिसलने से क्षमा मांगनी पड़ेगी। शिक्षा से संबंधित लोग सम्मानित होंगे। वरिष्ठ/प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क होगा। अग्रज तुल्य लोगों से लाभ होगा।

मकर 

नई योजनाओं की शुरूआत संभव है। शुभ कार्य शीघ्र सम्पन्न करें, दोपहर बाद कष्ट। यात्रा सफल रहेगी- मन प्रसन्न रहेगा। कुछ गलतफहमियां पनपेगी-परिवार में मतभेद।

कुंभ

दोपहर बाद समय प्रतिकूल आ जायेगा। पुराने मित्र से नाता टूट सकता है। कामों में रूकावटें परेशान करेंगी। दूसरों के विवाद में ना पड़ें, लेने देने पड़ जायेंगे।

मीन

निर्धारित लक्ष्य पूरा करेंगे। विरोधियों का दमन करने में सफल रहेंगे। धन वृद्धि- प्रसन्नता से दिन बीतेगा। उच्चाधिकारियों से उलझना ठीक नहीं होगा।

Continue reading on the app

मेंस हॉकी वर्ल्डकप- पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम से हारा भारत:टूर्नामेंट में आठवें स्थान पर रहा; हरमनप्रीत सिंह टीम के टॉप गोल स्कोरर रहे

भारत मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में शुक्रवार को बेल्जियम से पेनल्टी शूटआउट में हार गया। इसके साथ ही टीम ने टूर्नामेंट में आठवें स्थान पर रही। बेल्जियम मैच के आखिरी मिनट तक 3-2 से आगे थी। मैच खत्म होने में 26 सेंकंड बाकी थे, तभी भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इसे गोल में बदलकर मैच को शूटआउट में पहुंचाया, जहां टीम 3-4 से मुकाबला हार गई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस मैच में 2 गोल किए। वे टूर्नामेंट में 8 गोल के साथ भारत के टॉप स्कोरर रहे। भारत का पहला गोल, फिर बेल्जियम की वापसी अभिषेक ने छठे मिनट में गोल कर भारत को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिलाई। हालांकि, बेल्जियम ने शानदार वापसी करते हुए 22वें और 23वें मिनट में दो गोल दागकर 2-1 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम के तुरंत बाद 31वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद 47वें मिनट में बेल्जियम के डी केरपेल ने गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया। शूटआउट में हरमनप्रीत गोल नहीं कर सके शूटआउट में भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह और अभिषेक ने पहले 3 शॉट पर गोल किए। हालांकि भारत के लिए आखिरी 2 शॉट पर हरमनप्रीत और सुखजीत सिंह गोल नहीं कर सके। वहीं बेल्जियम के लिए टॉम बून, आर्थर डी स्लोवर, अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स और रोमन डुवेकोट ने गोल किए। विक्टर फोरबर्ट अपना प्रयास गोल में नहीं बदल सके। मनप्रीत सिंह के आंख पर गेंद लगी अंतिम क्वार्टर में बेल्जियम के लाबुशेयर का तेज शॉट मैनप्रीत सिंह के चेहरे पर आंख के ऊपर लगा। वे गंभीर रूप से चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए। हालांकि पेनल्टी शूटआउट के दौरान वे मैदान पर वापस लौटे, लेकिन शॉट नहीं लिया। भारत का निराशाजनक सफर भारतीय टीम 51 साल बाद वर्ल्ड कप मेडल जीतने का सपना लेकर उतरी थी। पहले राउंड में उसने वेल्स को 3-1 और पाकिस्तान को 5-3 से हराया, लेकिन इंग्लैंड से 2-4 से हार गई। दूसरे राउंड में भारत एक भी अंक हासिल नहीं कर सका। नीदरलैंड्स के खिलाफ 1-3 की हार में भारत ने आखिरी 19 मिनट में तीन गोल गंवाए। इसके बाद अर्जेंटीना ने भारत को 5-3 से हराया और सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी। -------------------------- हॉकी वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस हॉकी वर्ल्डकप- भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराया:टूर्नामेंट में पांचवा स्थान हासिल किया; 52 साल बाद टॉप-5 में फिनिश भारत ने विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में जर्मनी को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट में पांचवे स्थान पर रहा। टीम ने 52 साल बाद टॉप-5 में फिनिश किया है। इससे पहले टीम 1974 वर्ल्ड कप में चौथे स्थान पर रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

बहाना नहीं चलेगा... ऋषभ पंत की लापरवाही पर भड़के अश्विन, पूरी दुनिया के सामने किया एक्सपोज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के प्रदर्शन से बहुत निराश हैं. अश्विन का मानना है कि पंत मैच में लापरवाही करते हैं, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है. अश्विन ने ऋषभ पंत को मैच की परिस्थिति को देखते हुए बल्लेबाजी करने की सलाह भी दी है. Sat, 29 Aug 2026 08:38:30 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live | देश - दुनिया की बड़ी खबरें | Nepal Flood | PM Modi | | Today's Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:15:54+00:00

Top News : फटाफट देखें आज की 100 बड़ी खबरें | Superfast News | Nepal Flood | Nepal Flash Flood LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:14:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers