यूपी-बिहार में तेज बारिश का अलर्ट:कानपुर में घर की जमीन धंसी, युवती की मौत; हिमाचल में 67 सड़कें बंद
यूपी, बिहार सहित देश के 4 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में 47 शहरों में आंधी-बारिश की संभावना है। कानपुर में इतनी बारिश हुई कि घर का आंगन 25 फीट धंस गया। गड्ढे में गिरकर लड़की की मौत हो गई। झांसी की बेतवा नदी में शुक्रवार सुबह नहाने गए 21 साल के लड़के पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। वह युवक को गहरे पानी में खींच ले गया। बिहार के खगड़िया और चंपारण समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, नेपाल में आई बाढ़ से बिहार के 8 जिलों में हाई अलर्ट है। गंगा और गंडक खतरे के निशान से ऊपर हैं। कोसी और बागमती नदियां भी उफान पर हैं। यहां 50 हजार से ज्यादा घर पानी में डूबे हैं। उधर हिमाचल प्रदेश में 67 सड़कें बंद हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मानसून की तस्वीरें…
खबर हटके- उल्लू-सांप के साथ कॉफी पी रहे लोग:दिमाग के इशारे पर चलने वाला रोबोट; उम्रकैद का दोषी भागकर बना सरकारी टीचर
जापान में ऐसे कैफे हैं, जहां लोग बिल्ली, उल्लू और सांप जैसे जानवरों के बीच कॉफी पीते हैं। वहीं, चीन में दिमाग के इशारे पर चलने वाला रोबोट डेवलप किया गया है। इधर, तेलंगाना में उम्रकैद का एक दोषी जेल से भागकर 40 साल तक सरकारी टीचर बनकर रहा। ऑस्ट्रेलिया में साइंटिस्ट ने ऐसे कॉकरोच तैयार किए हैं, जो मलबे में दबे लोगों तक पहुंचकर दवा दे सकते हैं। वहीं, चीन में एक सिनेमा हॉल को बेडरूम बना दिया गया है, जहां लोग लंच ब्रेक में नींद पूरी करने पहुंचते हैं। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









