Exclusive: सोनिया गांधी ने अपनी बायोग्राफी में ऐसा क्या लिखा है कि पेंगुइन ने छापने से मना कर दिया?
सोनिया गांधी की किताब ने जनता और राजनीति में रूचि रखने वाले लोगों के बीच एक ऐसी उत्सुकता को पैदा कर दिया है, जो किताब के छपने और पढ़ने के बाद ही खत्म होगी.
Video: स्कूल की फीस बढ़ी, महंगाई बढ़ी फिर लड्डू 2 ही क्यों? 15 अगस्त पर बच्चे का मजेदार भाषण वायरल
Independence Day Viral Video: स्वतंत्रता दिवस के स्कूल कार्यक्रम का वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक बच्चा 15 अगस्त पर मिलने वाले दो लड्डुओं को लेकर मजेदार अंदाज में अपनी बात रखता नजर आ रहा है। महंगाई, स्कूल की फीस और पढ़ाई के सिलेबस का उदाहरण देते हुए बच्चे ने पूछा कि जब बाकी चीजें बदल रही हैं, तो लड्डुओं की संख्या अब भी वही क्यों है।
दो लड्डुओं पर बच्चे ने गिनाए तर्क
बच्चे ने अपने भाषण में कहा कि देश को आजाद हुए इतने साल हो चुके हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले लड्डू आज भी दो ही हैं। उसने इसी बात को अपने अंदाज में मुद्दा बना लिया। उसकी बातों में गंभीरता कम और मासूमियत ज्यादा थी, कार्यक्रम में मौजूद लोग उसकी बात सुनकर हंसने लगे।
बच्चे ने कहा कि समय के साथ स्कूल की फीस बढ़ती है और सिलेबस भी बदलता रहता है। ऐसे में 15 अगस्त पर मिलने वाली मिठाई में भी बदलाव होना चाहिए। उसने मजाकिया अंदाज में हिसाब लगाते हुए कहा कि अगर हर साल एक लड्डू बढ़ता, तो अब तक बच्चों को काफी ज्यादा लड्डू मिलते।
देश के अन्दर इतना कुछ बदल गया है लेकिन ये स्कूल वालों का दो लड्डू देने का रिवाज़ अभी तक नहीं बदला।
— Mukhtar Shaikh (@MukhtarUddin70) August 16, 2026
आज भारत 80वा स्तंत्रता दिवस मना रहा है लेकिन ये अभी भी दो लड्डुओं से काम चला रहे हैं!???? pic.twitter.com/3IEAFRbRfs
दो लड्डुओं की जगह मांगा काजू कतली का डिब्बा
बच्चे की मांग यहीं नहीं रुकी। उसने दो लड्डुओं की जगह काजू कतली का डिब्बा देने की बात भी कह डाली। इसके बाद उसने मजाक में यहां तक कह दिया कि अगर बच्चों की यह मांग पूरी नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उसके इस अंदाज पर वहां मौजूद लोगों ने खूब ठहाके लगाए।
बच्चे के भाषण का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद लोग उसके आत्मविश्वास और हाजिरजवाबी की चर्चा कर रहे हैं। खास बात यह है कि बच्चे ने एक छोटी सी बात को महंगाई और स्कूल की पढ़ाई जैसे मुद्दों से जोड़कर अपनी बात रखने की कोशिश की।
स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले स्कूल कार्यक्रमों में मिठाई बांटने की परंपरा कई लोगों की बचपन की यादों से जुड़ी है। ऐसे में बच्चे की ‘दो लड्डू’ वाली शिकायत ने लोगों को अपने स्कूल के दिनों की भी याद दिला दी।
यह भी पढ़ें: PM मोदी ने प्रियंका से पूछा- कैसी हैं? खड़गे बोले- आप थोड़ा बदल गए हैं, VIDEO वायरल



NDTV
Haribhoomi







