Responsive Scrollable Menu

एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पहुंचीं काले हनुमानजी मंदिर:आरती में हिस्सा लेकर काला धागा बंधवाया, परिवार की खुशहाली के लिए कर रहीं धार्मिक यात्रा

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मंगलवार सुबह जयपुर के फेमस श्री काले हनुमानजी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर में भगवान के दर्शन किए और आरती में हिस्सा लिया। उन्होंने पंडितजी से अपनी नजर उतरवाई और काला धागा भी बंधवाया। सुनीता पिछले कुछ दिनों से धार्मिक यात्रा पर हैं और मंदिरों में दर्शन कर अपने परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की प्रार्थना कर रही हैं। सुनीता के साथ राजस्थान में उनका काम देखने वाले मैनेजर सौरभ प्रजापत भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने पूजा-अर्चना की और काफी देर तक मंदिर परिसर में रहीं। इस दौरान उनका पूरा फोकस धार्मिक अनुष्ठान और प्रार्थना पर रहा। लगातार कर रहीं मंदिरों के दर्शन सुनीता आहूजा पिछले दो दिनों से जयपुर में हैं। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। मंगलवार सुबह काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन से पहले उन्होंने सोमवार को खाटूश्यामजी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की थी। इससे पहले वह इंदौर में भी मंदिरों के दर्शन कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि सुनीता इन दिनों धार्मिक यात्राओं के जरिए मानसिक शांति हासिल करने और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रही हैं। लगातार मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करना उनकी इसी यात्रा का हिस्सा माना जा रहा है। परिवार की शांति के लिए कर रही हैं प्रार्थना सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से चर्चा में रही है। गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर अनबन और तलाक की अर्जी से जुड़ी खबरें सामने आई थीं। ऐसे में उनकी धार्मिक यात्रा को परिवार में शांति और सुख-समृद्धि की कामना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, हाल ही में यह जानकारी सामने आई कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक की अर्जी वापस ले ली है। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को भी एक नया मोड़ मिला है। कभी साथ आते थे खाटूश्यामजी सुनीता आहूजा पहले अपने पति गोविंदा के साथ भी खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए आती रही हैं। दोनों की साथ में मंदिर यात्रा की तस्वीरें और खबरें भी पहले सामने आती रही हैं। अब सुनीता का अकेले धार्मिक यात्रा पर आना और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करना उनके लिए यह दौर कितना भावनात्मक है, इसकी झलक देता है। ------------- ये खबर भी पढ़िए… तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद जयपुर पहुंचीं सुनीता-आहूजा:एयरपोर्ट पर अलग अंदाज में नजर आई एक्टर गोविंदा की पत्नी, कल खाटूश्यामजी जाएंगी एक्टर गोविंद की पत्नी सुनीता आहूजा तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद रविवार दोपहर को जयपुर पहुंचीं हैं। वह सोमवार को खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन कर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाएंगी। सुनीता का खाटूश्यामजी से पहले भी जुड़ाव रहा है। बताया जा रहा है कि गोविंदा के पैर में गोली लगने वाली घटना के दिन भी वह खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। (पढ़िए पूरी खबर)

Continue reading on the app

राखी का तगड़ा बिजनेस धमाका! देश में 30,000 करोड़ का व्यापार, दिल्ली का बाजार भी गुलजार

राखी का तगड़ा बिजनेस धमाका! देश में 30,000 करोड़ का व्यापार, दिल्ली का बाजार भी गुलजार

Continue reading on the app

  Sports

BCCI से सकारात्मक बातचीत के बाद BCB को India Tour की उम्मीद, क्या इंतजार होगा खत्म!

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को उम्मीद है कि भारत 2026-27 सीज़न के दौरान छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा। इस प्रस्तावित दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 मैच शामिल हैं और इसे शुरू में अगस्त 2025 के लिए तय किया गया था। बाद में इसे सितंबर 2026 के लिए टाल दिया गया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और BCB के बीच मतभेद के कारण इसे फिर से स्थगित कर दिया गया।
 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका से बाहर न शिफ्ट हो महिला Champions Trophy, ICC को मनाने के लिए बोर्ड उठाएगा सुधारात्मक कदम


सोमवार को BCB अध्यक्ष तमीम इक़बाल ने कहा कि दोनों बोर्ड अभी इस दौरे को दोबारा शेड्यूल में शामिल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। क्रिकइन्फो के अनुसार, उन्होंने कहा कि मैं बस इतना ही कह सकता हूँ कि दोनों क्रिकेट बोर्ड बातचीत कर रहे हैं। यह बातचीत सकारात्मक रही है और मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा। क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, BCB को BCCI से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और अब इस दौरे के अगले साल की शुरुआत में होने की संभावना है।

इससे पहले, गुरुवार को BCCI के एक सूत्र ने ANI को बताया कि BCB अगले साल की शुरुआत में इसके लिए समय (विंडो) तलाश रहा है, क्योंकि सितंबर में होने वाला मूल शेड्यूल अब अनिश्चित है। BCCI सूत्र ने ANI को बताया कि भारत-बांग्लादेश सीरीज़ के जनवरी में होने की संभावना है। सरकार के साथ बातचीत अभी भी चल रही है, जबकि BCB अब अगले साल की शुरुआत में इसके लिए समय तलाश रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: Women's Asia Cup: Thailand के खिलाफ जीत के बाद भी Shafali Verma ने बल्लेबाजी पर उठाए सवाल


मूल रूप से भारत को अगस्त 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था, लेकिन बाद में इस सीरीज़ को सितंबर 2026 तक टाल दिया गया। BCB ने इस साल जनवरी में घोषणा की थी कि भारत ढाका और चट्टोग्राम में तीन वनडे और तीन T20I मैच खेलेगा। हालांकि, BCCI ने अभी तक इस दौरे के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Mon, 31 Aug 2026 16:45:00 +0530

  Videos
See all

India-Nepal दोस्ती की मिसाल, जवान पहुंचे मदद को | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T11:45:54+00:00

Indian Army: China की नई टेंशन, भारत का 'सुदर्शन चक्र' S-400 | Russia | Major Gaurav Arya | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T11:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers