Chandra Grahan Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण, 5 सरल प्वाइंट में जानें पूरी जानकारी, नहीं रहेगा कोई कनफ्यूजन
Chandra Grahan Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त दिन शुक्रवार को सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है और इसी दिन आंशिक चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है. यह ग्रहण साल 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण है, इसके बाद साल 2027 में ग्रहण दिखाई देगा. इस दिन को लेकर मन में किसी भी प्रकार का भ्रम ना रहे, इसके लिए मुख्य 5 बातें इस प्रकार हैं...
पुराने घरों के आंगन के बीच क्यों लगाया जाता था तुलसी का पौधा? सिर्फ आस्था नहीं, रोजमर्रा की जिंदगी से भी जुड़ी थी ये परंपरा
Tulsi Plant Benefits: पुराने भारतीय घरों के बीच बने खुले आंगन में तुलसी का चौरा अक्सर देखने को मिलता था. तुलसी को पर्याप्त धूप और हवा मिलने के साथ इसकी रोज देखभाल करना भी आसान होता था. तुलसी को पानी देने के साथ आंगन की साफ-सफाई करना कई घरों की रोज की दिनचर्या का हिस्सा था. तुलसी का इस्तेमाल लंबे समय से भारतीय घरेलू परंपराओं और कई घरेलू उपायों में किया जाता रहा है. हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र माना गया है और भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का विशेष महत्व है. आज आंगन भले कम हो गए हों, लेकिन बालकनी और छत पर तुलसी लगाने की परंपरा अभी भी कई घरों में कायम है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








