Responsive Scrollable Menu

Fatty Liver रिवर्स करने के लिए अपनाएं ये 4 Home Remedies, नानी मां के नुस्खों से Liver Health होगी बेहतर

हमारे शरीर में मौजूद हर एक अंग बिना रुके और बिना थके लगातार काम करते रहते हैं। इन्हीं में से एक लिवर है, जो कि शरीर के मुख्य अंगों में से एक है। लिवर का कार्य खाना पचाने में मदद करना, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालना, खाने को एनर्जी में बदलना और इम्यून सिस्टम को मजबूत करना सहित कई काम लिवर करता है। 
इसलिए हेल्दी रहने के लिए इसका सही तरह से काम करना काफी जरुरी है। आजकल डाइट, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और स्ट्रेस सहित कई कारणों के चलते फैटी लिवर की दिक्कत काफी देखने को मिलती है। ऐसे में नानी मां की रसोई में उपलब्ध खाने-पीने की कुछ चीजें लिवर को हेल्दी रखने और फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में मदद करता है। आइए आपको बताते हैं फैटी लिवर के लिए 4 देसी उपाय, जिनका इस्तेमाल करना बेहद ही फायदेमंद है। 

नींबू पानी का सेवन करें
गौरतलब है कि नींबू फैटी लिवर में काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, संतरें, मौसंबी और अन्य सिट्रस फ्रूट्स को भी लिवर के लिए हेल्दी माना जाता है। इसलिए खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर जरुर पिएं। वहीं आप सलाद और सब्जियों में भी नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स करता है और फैट तेजी से बर्न करता है। 

 जीरा, धनिया, सौंफ और अदरक की चाय पिएं
इसके अलावा, आप जीरा, धनिया, सौंफ और अदरक की चाय भी लिवर हेल्थ को सुधार सकती है। इन सभी चीजों को पानी में डलकर उबाल लें और फिर इसे छान लें। इसे खाने के करीब एक घंटे बाद पीना फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लोटिंग को दूर करने में मदद करता है। साथ ही पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर को डिटॉक्स करती है। इससे शरीर में जमा चर्बी भी कम हो जाती है और फैटी लिवर के लक्षण रिवर्स हो जाते हैं। 

आंवले को डाइट का हिस्सा बनाएं
लिवर के लिए आंवला किसी वरदान से कम नहीं है। यह पित्त को बैलेंस करता है और लिवर को सही तरह से फंक्शन करने में मदद करता है। इससे पाचन भी दुरुस्त होता है। खाली पेट आंवला का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। आप कच्चे आंवले के टुकड़ों को भी खा सकते हैं।

 कच्ची हल्दी है फायदेमंद
 फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने में मददगार है हल्दी। इसमें कर्क्युमिन होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। यह लिवर सेल्स हेल्दी रखता है। आप कच्ची हल्दी और चुटकी भर काली मिर्च को पानी में उबालकर पिएं। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना श्रेष्ठ है। वरना यह लिवर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। 

Continue reading on the app

महिला हॉकी विश्व कप: नीदरलैंड्स ने भारत को 2-0 से दी मात, कप्तान सलीमा बोलीं- 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे सुधार'

Netherlands beat India Women Hockey World Cup: नीदरलैंड्स ने महिला हॉकी विश्व कप 2026 के पूल ई मुकाबले में भारतीय टीम को 2-0 से हरा दिया. नीदरलैंड्स टीम के लिए यिब्बी यानसेन ने दूसरे और फ्रेडरिक मैटला ने 38वें मिनट में गोल दागे. भारतीय खिलाड़ियों ने अंत तक कड़ा संघर्ष किया, लेकिन गोल करने के मौकों को भुनाने में नाकाम रहीं. कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि टीम इस हार से सबक लेकर रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अगले मैच में जोरदार वापसी करेगी.

Continue reading on the app

  Sports

कुछ घंटे और... सेमीफाइनल में गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने बजे और कहां देख पाएंगे लाइव?

vaibhav sooryavanshi duleep trophy semi final live streaming: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में सस्ते में आउट हुए वैभव सूर्यवंशी की नजरें सेमीफाइनल में दमदार पारी खेलकर अपनी टीम ईस्ट जोन को फाइनल में पहुंचाने पर होंगी. ईस्ट जोन का सामना पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन से है. मैच 30 अगस्त से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ग्राउंड में खेला जाएगा. Sat, 29 Aug 2026 20:13:10 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Updates: Tibet में Glacier Burst के पीछे China का हाथ? | Nepal Flood | India | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T14:45:31+00:00

Uzbekistan में गूंजा भारत का नाम! PM Modi का स्वागत | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T14:46:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers