Responsive Scrollable Menu

नेटफ्लिक्स पर कहानी चोरी का आरोप:राइटर बोले- चोरी कर बनाई गई तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी'; कंपनी को भेजा लीगल नोटिस

तापसी पन्नू स्टारर अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' के 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्क्रीनराइटर कल्याण बंदी ने नेटफ्लिक्स इंडिया और उसकी कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल पर कहानी चोरी का आरोप लगाया है। कल्याण का दावा है कि उन्होंने साल 2019 में 'गांधारी' नाम की अपनी कहानी मोनिका शेरगिल को ईमेल की थी, जिसे तब रिजेक्ट कर दिया गया था। अब उसी टाइटल और कॉन्सेप्ट पर फिल्म बनाई जा रही है। कल्याण ने नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भी भेजा है, लेकिन कंपनी ने 11 महीने से इसका कोई जवाब नहीं दिया है। नेटफ्लिक्स हेड को ईमेल की थी कहानी मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, आईआईटी मद्रास से पढ़ें कल्याण बंदी ने 2019 में 'गांधारी' नाम से एक कहानी लिखी थी और इसे स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर्ड कराया था। यह कहानी एक मां की है जो चाइल्ड ट्रैफिकिंग नेटवर्क से अपनी बच्ची को बचाती है। कल्याण ने बताया कि उन्होंने अप्रैल 2019 में लिंक्डइन के जरिए मोनिका शेरगिल से संपर्क किया था। उस समय मोनिका वूट में थीं। उनके मांगने पर कल्याण ने 8 पेज की कहानी और 2 पेज का सिनोप्सिस उन्हें भेजा था। मई 2019 में मोनिका ने यह कहकर कहानी रिजेक्ट कर दी कि यह उनके काम की नहीं है। नेटफ्लिक्स के ऐलान के बाद प्रोड्यूसर्स ने खींचे हाथ कल्याण बंदी ने बताया कि कहानी रिजेक्ट होने के बाद वे दूसरे प्रोडक्शन हाउस से बात कर रहे थे। साल 2023 में बवेजा स्टूडियोज इसे थिएटर रिलीज के लिए डेवलप करने पर राजी हुआ। हालांकि, सितंबर 2024 में जब नेटफ्लिक्स इंडिया ने कनिका ढिल्लों की लिखी 'गांधारी' फिल्म का ऐलान किया, तो कल्याण हैरान रह गए। कल्याण का आरोप है कि नेटफ्लिक्स के इस ऐलान के बाद दिसंबर 2024 में प्रोड्यूसर्स ने उनसे चुपचाप प्रोजेक्ट वापस ले लिया। इससे उन्हें भारी आर्थिक और प्रोफेशनल नुकसान हुआ। लीगल नोटिस का जवाब नहीं दिया, कोर्ट जाने से पीछे हटे इंडिया टुडे से बातचीत में कल्याण बंदी ने बताया कि नेटफ्लिक्स से कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने स्क्रीनराइटर्स एसोसिएशन (SWA) से सलाह ली। इसके बाद सितंबर 2025 में उन्होंने नेटफ्लिक्स और मोनिका शेरगिल को लीगल नोटिस भेजा, जिसमें 40 लाख रुपए मुआवजे और क्रेडिट की मांग की गई थी। कल्याण के मुताबिक, 11 महीने बीत जाने के बाद भी नेटफ्लिक्स ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स की बड़ी लीगल टीम से लड़ाई लड़ना एक सरकारी कर्मचारी के रूप में आसान नहीं था, इसलिए वे कोर्ट नहीं जा सके और सोशल मीडिया पर मामला उठाया। प्रोडक्शन हाउस ने आरोपों को बताया गलत दूसरी तरफ, फिल्म की राइटर और प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों के प्रोडक्शन हाउस 'कथा पिक्चर्स' ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। कथा पिक्चर्स ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि 'गांधारी' एक पूरी तरह से ओरिजिनल प्रोजेक्ट है और इसकी कहानी व स्क्रीनप्ले कनिका ढिल्लों ने खुद लिखे हैं। मेकर्स ने मीडिया और दर्शकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रहे इन दावों को सच न मानें। वहीं, मिड-डे के संपर्क करने पर नेटफ्लिक्स इंडिया और मोनिका शेरगिल ने अब तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये खबर भी पढ़ें लॉकअप तक क्यों पहुंचा नेटफ्लिक्स?:भारत के सबसे बड़े OTT की सबसे बड़ी बेचैनी, दबाव और बदलते बाजार की कहानी भारत में नेटफ्लिक्स के पास बड़े सितारे, बड़े बजट और वैश्विक पहचान है। फिर भी वह अमेजन प्राइम, जियोहॉटस्टार और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसा सांस्कृतिक प्रभाव नहीं बना पाया। सवाल सिर्फ फ्लॉप शो का नहीं, दर्शकों से जुड़ाव का भी है। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

‘हिजाब अनिवार्य मजहबी प्रथा नहीं’: इलाहाबाद HC ने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ पहनने की मुस्लिम छात्रा की माँग की खारिज

इलाहाबाद HC ने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की माँग वाली मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि समान ड्रेस कोड में व्यक्तिगत छूट का दावा नहीं किया जा सकता।

Continue reading on the app

  Sports

ट्रिपल सेंचुरी बनाना करियर के लिए अभिशाप, बल्ले में ऐसी जंग लगी कि करियर हुआ भस्म

दुनिया के किसी भी क्रिकेट के लिए तिहरा शतक लगाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन क्या हो जब कोई बल्लेबाज तिहरा शतक लगाए और उसका करियर बर्बाद हो जाए. ऐसा ही एक भारतीय खिलाड़ी हुआ, जिन्होंंने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी लगाई, लेकिन उस पारी के बाद उसके बल्ले में ऐसा जंग लगा कि सबकुछ खत्म हो गया. Tue, 1 Sep 2026 20:01:03 +0530

  Videos
See all

पाकिस्तान में बाढ़ का कहर [Floods hit outskirts of Pakistan] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T15:11:49+00:00

SIR के बाद 5 सीटों पर 40% से ज्यादा वोटर गायब! 7 सीटों पर 1 लाख तक नाम कम | Delhi SIR Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T15:05:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers