Responsive Scrollable Menu

सलमान को धमकी मामले में फर्जी साजिश का खुलासा:आरोपी ने फेक वॉट्सऐप चैट बनाकर गैंगस्टर गैंग का हिस्सा बताया; एक्टर से पैसे मांगे

मुंबई पुलिस ने एक्टर सलमान खान को दी गई रंगदारी की धमकी मामले में फर्जी साजिश का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने किसी गैंगस्टर गैंग के नाम पर झूठी वॉट्सऐप चैट और फर्जी पहचान बनाई थी ताकि सलमान खान से पैसे ऐंठे जा सकें। आरोपी की ओर से किए गए दावों और सीसीटीवी फुटेज में अंतर मिलने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी कहानी गढ़ने की बात कबूल कर ली है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट से सामने आई है। बांद्रा सी-फ्रंट से बरामद किए दो मोबाइल फोन पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने इलेक्ट्रॉनिक तरीकों का इस्तेमाल करके फर्जी वॉट्सऐप चैट तैयार की थीं। उसने डराने की नीयत से खुद को किसी गैंगस्टर गैंग का हिस्सा दिखाया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बांद्रा सी-फ्रंट के पास छिपाकर रखे गए दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा गवाहों की मौजूदगी में फर्जी वॉट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट भी जब्त किए गए हैं। पिछले साल अप्रैल में मिली थी मर्डर की धमकी सलमान खान को पिछले साल अप्रैल में जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सएप मैसेज कर सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की बात कही। देर रात भेजे गए इस मैसेज में लिखा है- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। पुलिस ने इस मामले में गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बिहार से फोनपे पर मंगाए गए थे 1.30 लाख रुपए जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को बिहार के सीवान से फोनपे के जरिए लगभग 1.30 लाख रुपए मिले थे। यह रकम उसने बांद्रा में एक मनी ट्रांसफर एजेंट से कैश में हासिल की थी। मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 336(3), 351(3), 353(2), 271, 340 और 248 के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि उसने अकेले यह काम किया या इसमें कोई और भी शामिल था। सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हो चुकी फायरिंग इससे पहले 14 अप्रैल 2024 को सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 7.6 बोर की पिस्टल से 4 राउंड फायरिंग हुई थी। इस समय सलमान खान घर में ही मौजूद थे। सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, 24 घंटे 11 जवान साथ 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे सलमान 'बिग बॉस 20' की मेजबानी की तैयारी में सलमान वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो के नए सीजन के बारे में बात करते हुए सलमान ने कहा कि हर सीजन में नए गेम और ट्विस्ट होते हैं, लेकिन इस बार शो के केंद्र में एक रहस्य है। ये शो 6 सितंबर से शुरू हो रहा है।

Continue reading on the app

हॉकी विश्व कप में इतिहास रचने से चूका भारत, इंग्लैंड की जीत का सिलसिला बरकरार

एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत के पास इंग्लैंड को हराकर 32 साल के जीत के सूखे को खत्म करने और इतिहास रचने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 4-2 से शिकस्त दे दी है और जीत का सिलसिला बरकरार रखा है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप 2026, स्मृति मंधाना का नज़रिया जानिए

भारतीय क्रिकेटर ने एशिया कप 2026 पर कहा कि इसे सामान्य मैच की तरह खेलना चाहिए ताकि दबाव कम हो और खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। भारत का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है, खासकर बड़े टूर्नामेंट में। #AsiaCup2026 #TeamIndia #CricketNews #खेलसमाचार Tue, 1 Sep 2026 16:37:01 +0530

  Videos
See all

Bengal Ki Badi Khabar LIVE | O1 Sep 2026 | Mamata Banerjee | UCC in Bengal | Suvendu Adhikari | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T11:15:30+00:00

AAJTAK 2 LIVE | MILK CNG PRICE HIKE | MUMBAI के लोगों पर दोहरी मार! महंगाई ने डराया! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T11:13:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers