Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला बाजार, Nifty 24,343 पर; क्रूड 89 डॉलर के पार, डिफेंस शेयरों में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार, 17 अगस्त को कारोबारी सप्ताह की शुरुआत सावधानी भरे अंदाज में की। शुरुआती कारोबार में Nifty 50 करीब 22 अंक गिरकर 24,343 के स्तर पर खुला, जबकि Bank Nifty 72 अंक की कमजोरी के साथ 57,418 के आसपास रहा। बाजार में दबाव की बड़ी वजहों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और वैश्विक स्तर पर बनी भू-राजनीतिक चिंता शामिल हैं।

कच्चे तेल की कीमतों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। Brent crude करीब 89 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंचा है। तेल की कीमतों में लगातार तेजी भारत जैसे बड़े आयातक देश के लिए महंगाई और चालू खाते से जुड़े जोखिम बढ़ा सकती है, जिससे शेयर बाजार का सेंटीमेंट प्रभावित हो रहा है।

डिफेंस शेयरों में दिखी खरीदारी
बाजार के व्यापक कमजोर रुख के बीच डिफेंस से जुड़े शेयरों में मजबूती देखने को मिली। इसके अलावा मीडिया, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर के कुछ शेयरों में भी खरीदारी नजर आई। हालांकि, कुल मिलाकर बाजार में बिकवाली का दबाव ज्यादा रहा।

Nifty 50 के शुरुआती कारोबार में Eicher Motors, Hindalco, M&M, Apollo Hospitals और Adani Enterprises मजबूत शेयरों में शामिल रहे। वहीं Dr. Reddy's Laboratories, JSW Steel, Jio Financial Services, ITC और SBI पर दबाव देखने को मिला।

11 शेयरों में तेजी, 39 में बिकवाली
शुरुआती कारोबार में Nifty 50 का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो करीब 11:39 रहा। यानी इंडेक्स के 50 शेयरों में से 11 में बढ़त, जबकि 39 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इससे बाजार में बिकवाली के दबाव का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इन शेयरों पर भी रहेगी नजर
आज के कारोबार में Physics Wallah, Voltas, GMR Airports, PB Fintech (Policybazaar), Dr. Reddy's Laboratories, BEML, Indigo Paints, Dhut Transmission और Molbio Diagnostics जैसे शेयरों में भी हलचल देखने को मिल रही है।

हालिया बाजार रुझान को देखते हुए निवेशकों की नजर आगे कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक बाजारों और भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर रहेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, निकट अवधि में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

डिस्क्लेमर: यह खबर बाजार की स्थिति की जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है।

Continue reading on the app

Vastu Tips: बेडरूम में कौन से पौधे लगाने चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम के लिए कुछ पौधे बहुत ही लकी माने जाते हैं। मान्यता है कि कुछ पौधों को यहां रखने से जिंदगी में सुख-समृद्धि और शांति आती है। जानिए आखिर ये पौधे कौन से हैं?

Continue reading on the app

  Sports

India A के खिलाफ सीरीज के लिए 14 सदस्यीय Australia A टीम घोषित, 22 सितंबर से पुडुचेरी में मुकाबले

तेज गेंदबाज बेन ड्वार्शियस, सैम कॉन्स्टास और नाथन मैकस्वीनी जैसे सीनियर टीम की तरफ से खेल चुके खिलाड़ियों को भारत ए के खिलाफ होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ए की दो प्रारूपों के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीमों में शामिल किया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की राष्ट्रीय चयन समिति ने कहा कि भारत का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका उद्देश्य खिलाड़ियों को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों से परिचित कराना और उन्हें भारत में खेलने की चुनौतियों के लिए तैयार करना है। ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इस दौरे में चार दिवसीय मैच भी खेलेगी जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले साल की शुरुआत में भारत में होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए सीनियर टीम में जगह बनाने का मौका मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: वैश्विक मंदी और युद्ध की चिंताओं के बीच 7.8 प्रतिशत रही भारत की GDP वृद्धि, पीएम मोदी ने जताई खुशी

ऑस्ट्रेलिया ए टीम पुडुचेरी में दो चार दिवसीय मैच और तीन एक दिवसीय मैच खेलेगी। पहला चार दिवसीय मैच 22 सितंबर से जबकि दूसरा मैच 29 सितंबर से शुरू होगा है। अनौपचारिक वनडे मैच छह, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि यह दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि अगले साल ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम भारत का दौरा करने वाली है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन टीमों को लेकर उत्साहित हैं और उम्मीद करते हैं कि वे इस श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इनमें से कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि अन्य के लिए यह ऑस्ट्रेलिया ए और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश में मिले मौकों को आगे बढ़ाना है।’’ पीटर हैंड्सकॉम्ब, ब्रेंडन डॉगेट, कॉन्स्टास, मैकस्वीनी, झाई रिचर्डसन और टॉड मर्फी सभी टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि मिच ओवेन, जैक एडवर्ड्स, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, स्पेंसर जॉनसन, बेन ड्वार्शियस, जोश फिलिप, आरोन हार्डी, निखिल चौधरी और महली बियर्डमैन वनडे या टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेल चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: India A महिला टीम की कमान यस्तिका और अनुष्का को मिली, BCCI ने की घोषणा

टीम इस प्रकार हैं: ऑस्ट्रेलिया ए – चार दिवसीय मैच: ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलवे, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओनील, जोश फिलिप, झाई रिचर्डसन, कोरी रोकिचिओली, जेसन संघा, लियाम स्कॉट। ऑस्ट्रेलिया ए – एक दिवसीय मैच: महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वार्शियस, जैक एडवर्ड्स, आरोन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, लाचलान शॉ।

Tue, 01 Sep 2026 11:10:00 +0530

  Videos
See all

Sugar Price Drop: चीनी के नए दाम पर आया बड़ा अपडेट! | Sugar Price News | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:30:37+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की खबरें देखिए | CM Dhami | Rahul Gandhi | Congress vs BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T05:33:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers