Responsive Scrollable Menu

वनप्लस के स्मार्टफोन ₹4000 तक महंगे हुए:एंट्री लेवल N6x फोन ₹20,000 के पार, नॉर्ड 6 की कीमत ₹46,999 से शुरू

वनप्लस ने अपने बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतें ₹4000 तक बढ़ा दी हैं। ब्रांड ने कीमत बढ़ाने का सीधा कारण नहीं बताया है, लेकिन इसकी वजह ग्लोबल लेवल पर चिपसेट और डिस्प्ले पैनल्स जैसे प्रमुख कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत, लॉजिस्टिक्स/सप्लाई-चेन कॉस्ट और मार्केट में उतार-चढ़ाव की वजह माना जा रहा है। वनप्लस N6x 5G के स्पेसिफिकेशंस वनप्लस N6 5G के स्पेसिफिकेशंस

Continue reading on the app

US-Iran Tensions Escalate: अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने पर 30,000 डॉलर का इनाम; ईरानी सेना कमांडर का बड़ा ऐलान

मध्य पूर्व में जारी भारी तनाव और युद्ध के हालात के बीच ईरान की ओर से बड़ा आक्रामक बयान सामने आया है। ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ अमीर हातमी ने राजधानी तेहरान में आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण देते हुए अमेरिकी सैनिकों पर नकद इनाम घोषित किया है।

तसनीम समाचार एजेंसी और वैश्विक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी कमांडर ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने या उन्हें बंधक बनाने वाले लड़ाकों को देश की जनता की ओर से भारी वित्तीय पुरस्कार दिया जाएगा।

​अमेरिकी सैनिकों को मारने या पकड़ने पर 5 अरब तोमान का इनाम 
ईरानी सेना के शीर्ष कमांडर अमीर हातमी ने अपने संबोधन में कहा कि जो भी ईरानी लड़ाका किसी अमेरिकी सैनिक को पकड़ेगा या उसे मारेगा, उसे ईरानी आवाम की ओर से 30,000 अमेरिकी डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 28 लाख रुपये से अधिक) का इनाम दिया जाएगा।

उन्होंने इसे ईरानी मुद्रा में करीब 5 अरब तोमान के बराबर बताते हुए कहा कि सेना ऐसे लड़ाकों को उचित उपहार देकर सम्मानित करेगी। यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य तनाव को और अधिक भड़का सकता है।

​होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों की आवाजाही ठप और शांति वार्ता बेनतीजा 
कमांडर हातमी का यह भड़काऊ बयान ऐसे संवेदनशील समय में आया है जब क्षेत्र में युद्ध विराम और शांति स्थापित करने की तमाम कूटनीतिक कोशिशें बेनतीजा साबित हो रही हैं।

रणनीतिक रूप से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री जलमार्ग 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' से कच्चे तेल के बड़े टैंकरों की आवाजाही लगभग रुकी हुई है। ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने और दोनों पक्षों के बीच संघर्ष खत्म करने के किसी ठोस संकेत न मिलने से वैश्विक बाजार में भी अनिश्चितता का माहौल गहरा गया है।

​अरब सागर में अमेरिकी युद्धपोत USS Lincoln पर सेंटकॉम चीफ का दौरा 
दूसरी तरफ, अमेरिका भी क्षेत्र में अपनी सैन्य शक्ति का कड़ा प्रदर्शन कर रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने अपने 10 दिवसीय क्षेत्रीय दौरे के तहत अरब सागर में तैनात दिग्गज अमेरिकी विमानवाहक पोत 'यूएसएस लिंकन' का दौरा किया।

मध्य पूर्व में ईरानी गतिविधियों और नाकेबंदी के बीच तैनात यह विमानवाहक पोत 240 से अधिक दिनों से लगातार समुद्र में रहने का रिकॉर्ड बना चुका है, जिस पर 5,000 से अधिक नौसैनिक और मरीन कमांडो तैनात हैं।

​लेबनान में इजरायली हमलों में 11 मौतें, हिजबुल्लाह कमांडरों पर निशाना 
ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के साथ ही क्षेत्र के अन्य मोर्चों पर भी हिंसा जारी है। दक्षिणी लेबनान में इजरायल द्वारा किए गए दोहरे हवाई हमलों में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।

इजरायली रक्षा बलों ने दावा किया है कि इस लक्षित हमले में हिजबुल्लाह के दो वरिष्ठ कमांडरों- अबू हसन अला और अली समीर अल-हज हसन को निशाना बनाकर मार गिराया गया है। वहीं, गाजा में युद्धविराम को लेकर हमास का एक प्रतिनिधिमंडल मिस्र की राजधानी काहिरा में मध्यस्थों के साथ वार्ता में जुटा हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports

Imam ul Haq Controversy Live: इमाम उल हक के फेक इंजरी से पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल, इंग्लैंड के खिलाफ टीम ने गंवाया सीरीज

इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए गई पाकिस्तान टीम में बवाल मचा हुआ है. लॉर्ड्स टेस्ट गंवाने के बाद पीसीबी ने अचनाक 7 प्लेयर को इंग्लैंड से वापस बुला लिया है. इसमें इमाम उल हक भी हैं. इमाम उल हक लॉर्ड्स टेस्ट में चोट के कारण दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे. उनकी चोट लेकर कहा जा रहा है उन्होंने बहाना बनाया है. Tue, 1 Sep 2026 09:02:34 +0530

  Videos
See all

Kaushambi Blast Case News: कौशांबी फैक्ट्री ब्लास्ट: 6 लोगों के खिलाफ FIR #shorts #upnews #blast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T03:15:56+00:00

Weather Update: 20 राज्यों में होगी भयंकर बारिश? | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T03:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers