Responsive Scrollable Menu

अजय देवगन को लॉन्च करने वाले कुकू कोहली का निधन:हार्ट अटैक आया था, 77 साल के थे; फिल्म फूल और कांटे के डायरेक्टर थे

अजय देवगन को फिल्म फूल और कांटे से लॉन्च करने वाले वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। कुकू कोहली को हार्ट अटैक आया था। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने इसकी पुष्टि की। कुकू कोहली की डायरेक्टर के तौर पर फूल और कांटे पहली फिल्म थी, इसी फिल्म से उन्होंने अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। यह फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद कुकू कोहली ने कोहराम, सुहाग, हकीकत और जुल्मी जैसी फिल्में बनाईं। कुकू कोहली की अंतिम यात्रा कल सुबह 11 बजे उनके मुंबई स्थित निवास ग्रीन एकर्स, लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स, अंधेरी (पश्चिम) से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा के श्मशान घाट में किया जाएगा। राज कपूर के साथ काम करके करियर शुरू किया कुकू कोहली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म बॉबी में असिस्टेंट के तौर पर काम करके की थी। उन्होंने कई साल उनके साथ रहकर फिल्म बनाने की बारीकियां सीखीं। बाद में वह फिल्म बेताब में सेकेंड यूनिट डायरेक्टर रहे। सनी देओल और अमृता सिंह स्टारर यह फिल्म हिट थी। इसके बाद उन्होंने अर्जुन में भी काम किया। 1991 में कुकू कोहली ने फूल और कांटे से बतौर डायरेक्टर शुरुआत की। फिल्म हिट रही और अजय देवगन को बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कोहराम और सुहाग जैसी फिल्में बनाईं। सुहाग में अजय देवगन और अक्षय कुमार पहली बार साथ नजर आए थे। 1995 में उनकी फिल्म हकीकत रिलीज हुई। इसमें अजय देवगन और तब्बू थे। फिल्म को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सात कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला। कुकू को बेस्ट डायरेक्टर के लिए भी नॉमिनेशन मिला। इसके बाद उन्होंने जुल्मी, अनाड़ी नंबर 1 और ये दिल आशिकाना जैसी फिल्में बनाईं। उनकी आखिरी फिल्म वो तेरा नाम था 2004 में रिलीज हुई थी। कुकू कोहली और अरुणा ईरानी ने गुपचुप शादी की थी कुकू कोहली की दो शादियां हुई थीं। कुकू कोहली की पहली पत्नी का नाम रीता कोहली था। रीता कोहली और कुकू कोहली की दो बेटियां पूजा और करिश्मा थीं। वहीं, कुकू कोहली की दूसरी शादी एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से हुई। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म कोहराम के सेट पर हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच बिल्कुल नहीं बनती थी। हालांकि, काम के दौरान कुकू कोहली अरुणा का काफी ख्याल रखते थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती बढ़ी और यही दोस्ती प्यार में बदल गई। जब अरुणा को कुकू से प्यार हुआ, तब उन्हें पता चला कि कुकू पहले से शादीशुदा हैं। उनकी पहली पत्नी रीता कोहली से दो बेटियां भी थीं। इसके बावजूद अरुणा ने कुकू के साथ रिश्ता आगे बढ़ाया। दोनों ने 1990 में शादी कर ली। हालांकि, उन्होंने कई साल तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया। अरुणा ने बताया था कि वह कुकू की पहली पत्नी और उनके परिवार की परेशानियां नहीं बढ़ाना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा। शादी के बाद अरुणा और कुकू ने बच्चे नहीं करने का फैसला लिया। अरुणा ने कहा था कि उस समय उनकी उम्र और कुकू के पहले से बच्चों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया। ……………….. यह खबर भी पढ़ें… लगान-गजनी फेम एक्टर प्रदीप रावत का निधन:74 साल के थे, दोबारा कैंसर हुआ था; महाभारत में अश्वत्थामा बने थे लगान और गजनी समेत कई फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में 4 अगस्त को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी लगान में उनके साथ काम करने वाले अभिनेता यशपाल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

जेलेंस्की के गृह शहर में रूस का भयानक हमला: लक्ष्मी मित्तल के अर्सेलर मित्तल स्टील प्लांट पर स्ट्राइक; 2 की मौत

Lakshmi Mittal steel plant Attack: रूस की तरफ से यूक्रेन के क्रिवी रीह शहर पर एक भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला किया गया है। यह शहर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का गृह नगर भी है। इस बड़े हमले की चपेट में भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी मित्तल के स्वामित्व वाला 'अर्सेलर मित्तल' स्टील प्लांट आ गया है, जिससे वहां भारी तबाही मची है। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, इस घातक हमले में दो लोगों की मौत हो गई है और 14 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

स्टील प्लांट के उत्पादन पर असर और नुकसान
अर्सेलर मित्तल क्रिवी रीह कंपनी की ओर से यह पुष्टि की गई है कि इस रूसी स्ट्राइक में उनकी बिजली उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस इकाइयों से जुड़े बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। इस वजह से कंपनी को अपने उत्पादन कार्यों को आंशिक रूप से रोकना पड़ा है। आपको बता दें कि यह प्लांट यूक्रेन के सबसे बड़े इस्पात उत्पादकों में से एक है और दिग्गज कारोबारी लक्ष्मी मित्तल द्वारा स्थापित वैश्विक समूह 'अर्सेलर मित्तल' का हिस्सा है, जिसकी इस यूक्रेनी कारोबार में 95.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

रूस-यूक्रेन संघर्ष और अन्य क्षेत्र प्रभावित
क्रिवी रीह पर हुआ यह हमला रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे व्यापक हवाई हमलों का हिस्सा है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि इस खूनी संघर्ष में न केवल क्रिवी रीह बल्कि राजधानी कीव, जापोरिज्झिया, सूमी और अन्य इलाके भी निशाना बने हैं। कीव में पोचाइना स्थित एक लोकप्रिय ओपन-एयर बुक मार्केट पर भी हमला हुआ, जहां आग लगने से कई स्टॉल पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

इसके अलावा, युद्ध के इस बढ़ते दायरे के बीच रोमानियाई हवाई क्षेत्र में एक ड्रोन के घुसने पर नाटो मिशन के तहत तैनात स्पेनिश एफ-18 फाइटर जेट द्वारा उसे मार गिराए जाने की भी खबर है।

युद्ध के साये में प्लांट का इतिहास
क्रिवी रीह का यह औद्योगिक संयंत्र दशकों से यूक्रेन के स्टील उद्योग का एक अहम स्तंभ रहा है। साल 2022 में रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण शुरू होने के बाद से ही इस प्लांट के संचालन को सुरक्षा कारणों और बार-बार होने वाले बुनियादी ढांचे के नुकसान के चलते कई बार निलंबित और बहाल करना पड़ा है। वर्तमान में अर्सेलर मित्तल के अधिकारियों के सामने पहली प्राथमिकता नुकसान का आकलन करना और प्रभावित उत्पादन सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करना है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां ​​इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई हैं।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे टीम से मार्नस लाबुशेन का कटा पत्ता, जिम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया स्क्वाड का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है. इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को जगह नहीं मिली है. लाबुशेन पिछले लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इसके अलावा मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड को टीम में शामिल किया गया है, जिसके कारण भी लाबुशेन के लिए जगह नहीं बन पाई. Tue, 1 Sep 2026 07:12:22 +0530

  Videos
See all

Pakistan News: मुनीर पर आतंकी हाथ? #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T02:15:42+00:00

Aaj ki Taja Khabar: यूपी की सुबह की खबरें | Kaushambi Blast |Ankit Baliyan Killer Encounter |CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-01T02:10:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers