मशहूर डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, बॉलीवुड में पसरा मातम
फिल्ममेकर कुकू कोहली का कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया है. उन्होंने कई दशक लंबे करियर में 'सुहाग', 'हकीकत', 'अनाड़ी नंबर 1' और 'ये दिल आशिकाना' जैसी फिल्में बनाईं. वे 77 साल के थे. उन्होंने मशहूर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से शादी की थी. उन्होंने अजय देवगन को बॉलीवुड में 'फूल और कांटे' से पहला ब्रेक दिया था. कुकू कोहली ने अपने करियर की शुरुआत दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर के साथ काम करके की थी. उन्होंने कपूर के साथ लगभग 11 साल तक असिस्टेंट के तौर पर काम किया और 'बॉबी', 'प्रेम रोग' और 'सत्यम शिवम सुंदरम' जैसी फिल्मों से जुड़े रहे. उन्होंने बाद में फिल्ममेकर राहुल रवैल के साथ 'बेताब' और 'अर्जुन' जैसी फिल्मों में सेकंड-यूनिट डायरेक्टर के तौर पर काम किया.
अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल निभाने वाला एक्टर, होटल के कमरे में सेक्रेटरी ने ही किया शोषण, बेहद दर्दनाक है कहानी
एक्टिंग की दुनिया का वो चाइल्ड आर्टिस्ट जिसने, करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल निभाकर मिली बड़ी पहचान. लेकिन इंडस्ट्री में एक नहीं तीन बार गंदी हरकत का हुए शिकार. एक्टर ने सालों बाद इस बता का खुलासा किया है. वो चाइल्ड आर्टिस्ट कोई और नहीं रवि वलेचा हैं. सालों बाद उन्होंने अपने साथ हुए यौन शोषण पर खुलकर बात की है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









