Responsive Scrollable Menu

Haiwaan Trailer: सैफ के पीछे पड़े खूंखार साइको किलर अक्षय कुमार, कौन जीतेगा ये खौफनाक जंग? 'हैवान' का ट्रेलर उड़ा देगा होश!

Haiwaan Trailer: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ लौट रही है। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर को देखकर साफ है कि इस बार दोनों की वापसी किसी हल्की-फुल्की कहानी के साथ नहीं, बल्कि एक डार्क और खौफनाक एक्शन-क्राइम थ्रिलर के साथ हो रही है।

ट्रेलर में अक्षय कुमार बेहद खतरनाक और वायलेंट अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि सैफ अली खान एक ऐसे किरदार की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी आंखों की रोशनी नहीं है। दोनों किरदारों का यह अनोखी भिड़ंत फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ाती है।

खूंखार अवतार में नजर आए अक्षय कुमार
‘हैवान’ के ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत अक्षय कुमार का लुक और उनका किरदार है। अभिनेता इस बार एक बेरहम और सनकी शख्स की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। उनके हाव-भाव और डायलॉग से किरदार की खतरनाक मानसिकता की झलक मिलती है। ट्रेलर में कई ऐसे एक्शन सीक्वेंस हैं, जो फिल्म के माहौल को और ज्यादा टेंस बनाते हैं। अक्षय का यह अंदाज उनके पिछले कई किरदारों से काफी अलग दिखाई देता है।

अंधे किरदार में सैफ अली खान
दूसरी तरफ सैफ अली खान एक अंधे शख्स की भूमिका में हैं, जो बेहद मुश्किल परिस्थितियों में फंस जाता है। आंखों की रोशनी न होने के बावजूद उनका किरदार अपनी समझ, हिम्मत और इंस्टिंक्ट के सहारे खतरों का सामना करता नजर आता है। ट्रेलर में सैफ का किरदार जेल में भी दिखाई देता है। दोनों किरदारों के बीच किसी मानसिक जंग की झलक दिखाती है।

18 साल बाद अक्षय-सैफ की जोड़ी, मोहनलाल का कैमियो
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा है। दोनों अभिनेता करीब 18 साल बाद एक फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं। ‘हैवान’ में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, शारिब हाशमी और जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल के फिल्म में स्पेशल कैमियो की भी चर्चा है। अगर यह कैमियो फिल्म का हिस्सा होता है, तो यह दर्शकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण होगा।

मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है ‘हैवान’
‘हैवान’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म उनकी ही 2016 में आई मलयालम क्राइम-थ्रिलर ‘ओप्पम’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

हिंदी वर्जन में कहानी को नए कलाकारों और अलग प्रस्तुति के साथ बड़े स्तर पर पेश किया जा रहा है। ट्रेलर से संकेत मिलता है कि फिल्म में सस्पेंस, एक्शन और सर्वाइवल ड्रामा का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
 

Continue reading on the app

Nepal Flood News 2026: नेपाल के अनुरोध पर मदद के लिए आगे आया भारत, भेजी Rescue Teams | Hindi News

Nepal Flood News 2026 : नेपाल में बाढ़ के बाद आई भारी तबाही में लोगों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. अब तक करीब 600 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 1,500 से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद 290 भारतीय नागरिकों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिनकी तलाश के प्रयास लगातार जारी हैं. ऐसे भयावह हालात को देखते हुए चीन और अमेरिकी सरकार ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीमें भेजने का प्रस्ताव दिया था. लेकिन नेपाल ने इसे ठुकरा दिया है. नेपाल सरकार का कहना है कि उसकी अपनी सुरक्षा एजेंसियां राहत और बचाव कार्य चलाने में पूरी तरह सक्षम हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नेपाल ने चीन और अमेरिका से रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद लेने से इनकार क्यों कर दिया है? #nepalflood #nepalnews #nepaldisaster #rasuwa #timesnownavbharat #aajkitajakhabar #floodnews #flashflood #nepalarmy #pmmodi #donaldtrump #balenshah You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 5 गेंदबाज, 3 के नाम 18000 से ज्यादा रन, एक भारतीय भी शामिल

5 bowlers most runs conceded in test: टेस्ट क्रिकेट में सफलता की कीमत अनगिनत ओवरों की मेहनत और बहते पसीने से चुकानी पड़ती है. रेड बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले टॉप पांच गेंदबाजों जेम्स एंडरसन, अनिल कुंबले, मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न और नाथन लायन की लिस्ट किसी विफलता का नहीं, बल्कि उनके अटूट धैर्य का प्रमाण है. इतिहास के ये महानतम गेंदबाज अपनी टीमों के लिए लंबे स्पैल फेंकने से कभी पीछे नहीं हटे. अत्यधिक गेंदबाजी और अटूट निष्ठा के कारण ही इनके खाते में यह अनूठा रिकॉर्ड दर्ज हुआ. Mon, 31 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

Viral Video: सांप ने काटा, अस्पताल में शुरू हुआ झाड़ फूंक का खेल! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T00:10:15+00:00

Abhijeet Dipke News: "बच्चे पढ़ेंगे या आंदोलन करेंगे..." क्यों भड़के अभिजीत? #maharashtra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-31T00:12:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers