Responsive Scrollable Menu

Kriti Sanon Rakhi ad: 'संस्कृति दिल में होती है, नेकलाइन में नहीं' रक्षाबंधन ऐड की ट्रोलिंग पर बोलीं कृति सेनन

Kriti Sanon Rakhi ad: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपने एक रक्षाबंधन विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। ज्वेलरी ब्रैंड के इस ऐड में कृति एक ब्रालेट-टॉप पहनी नजर आ रही हैं, मॉडर्न-ट्रेडिशनल लुक कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। अब अभिनेत्री ने इस पूरे विवाद पर रिएक्ट किया है।

कृति सेनन ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
25 अगस्त को कृति ने सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर अपनी बात रखी। एक्ट्रेस ने अपने नोट में लिखा- "त्योहारों का असली मज़ा आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति आपकी भावनाओं और उनके महत्व में होता है। रक्षाबंधन सुरक्षा का एक बंधन है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा ठीक वैसे ही कर सकते हैं जैसे कोई भाई करता। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं। और हमारे लिए, यह प्रार्थना और वादा हमारे कुत्तों के लिए भी है! आखिर, वे भी तो परिवार का हिस्सा हैं!"

 

Kriti Sanon (Instagram story)

उन्होंने आगे लिखा- "हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? एथनिक फैशन में समय के साथ काफी बदलाव आया है, लेकिन आज भी किसी महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से ही आंका जाता है! संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में होती हैं, न कि उसके कपड़ों की नेकलाइन में!"

रक्षाबंधन के आउटफिट पर हुई आलोचना
GIVA के रक्षाबंधन कैंपेन में कृति सेनन ऑफ-व्हाइट ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट में नजर आई थीं। विज्ञापन में पारंपरिक त्योहार को पालतू जानवरों के साथ जोड़ते हुए एक अलग अंदाज में पेश किया गया है।

कैंपेन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कृति के पहनावे को लेकर सवाल उठाए। कुछ यूजर्स ने उनके ब्लाउज की तुलना ब्रा या बिकिनी से भी की और इसे रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए अनुपयुक्त बताया।

कंगना रनौत ने की थी आलोचना
इस विवाद में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर महिलाओं के पास मौजूद अलग-अलग तरह के कपड़ों का जिक्र किया। कंगना ने लिखा कि आज महिलाओं की अलमारी में कई तरह के विकल्प मौजूद हैं, जिनमें कॉकटेल ड्रेस, लहंगा-चोली, जींस, साड़ी, बिकिनी और सलवार-कमीज जैसे परिधान शामिल हैं।

हालांकि, कंगना की पोस्ट में कृति के विज्ञापन के लुक को लेकर सवाल भी उठाया गया। फिलहाल कृति ने कंगना की इस प्रतिक्रिया पर सार्वजनिक रूप से कोई जवाब नहीं दिया है।

क्यों हुई कृति सेनन की ट्रोलिंग?
कृति सेनन GIVA के ‘Furever Sibling’ रक्षाबंधन कैंपेन का हिस्सा हैं। विज्ञापन में वह पहले अपने भाई के साथ रक्षाबंधन मनाती दिखाई देती हैं और बाद में अपने पालतू कुत्ते को भी राखी बांधती हैं।

इस कैंपेन का उद्देश्य रक्षाबंधन के रिश्ते को पालतू जानवरों के साथ भी जोड़ना है। कृति का आउटफिट आधुनिक फैशन और पारंपरिक अंदाज का मिश्रण था, लेकिन यही स्टाइल सोशल मीडिया पर बहस की वजह बन गया।

Continue reading on the app

Pakistan News: 'चीन-PAK डील' Vs मुस्लिम ब्रदरहुड..मुनीर बुरा फंस गया! | China | Shehbaz Sharif

Pakistan News: चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों के बीच अब एक नया विवाद सामने आता दिख रहा है। एक तरफ ‘चीन-PAK डील’ को लेकर चर्चाएं तेज हैं, तो दूसरी तरफ मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े समीकरणों ने पाकिस्तान की राजनीति और कूटनीति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर और शहबाज शरीफ के सामने क्या नई चुनौती खड़ी हो गई है? देखिए पूरी खबर.. #pakistan #shehbazsharif #xijinping #hindinews #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 194 रन से चटाई धूल, सीरीज पर भी कब्जा

pak vs eng lord's test: लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से शिकस्त देकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. दोनों ही पारियों में पाकिस्तान की बैटिंग निराशाजनक रही, जिसका खामियाजा उन्हें हार के साथ उठाना पड़ा. इंग्लैंड ने जीत के लिए 389 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 194 रन पर ही ढेर हो गई. Sun, 30 Aug 2026 22:33:50 +0530

  Videos
See all

Mumtaz Patel Speech: 'मुसलमान को भारत में घर मिलने में..' #shorts #ytshorts #mumtazpatel #muslims #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T18:15:27+00:00

Breaking News: Haldwani में Rahul Gandhi पर FIR दर्ज #shorts #ytshorts #hindinews #haldwani #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-30T18:11:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers