Responsive Scrollable Menu

ममता बनर्जी ने सत्ता में आते ही रोके छात्र संघ चुनाव, हिटलर-मुसोलिनी ने भी यही किया था : ऋतब्रत बनर्जी

ममता बनर्जी ने सत्ता में आते ही रोके छात्र संघ चुनाव, हिटलर-मुसोलिनी ने भी यही किया था : ऋतब्रत बनर्जी

Continue reading on the app

IND vs SL: गॉल टेस्ट में भारत का पलड़ा भारी, श्रीलंका को 284 रन पर ढेर कर बनाई 178 रनों की बढ़त, जानें कैसा रहा तीसरे दिन का खेल

भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच टेस्ट गॉल स्टेडियम पर खेला जा रहा है। सोमवार को तीसरे दिन का मुकाबला मौसम खराब होने के कारण पूरे 90 ओवरों का नहीं हो सका। भारत की पहली पारी 116.4 ओवर में 462 पर खत्म हो गई। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारत के मजबूत स्कोर के सामने 284 रनों पर ही ढेर हो गई। इस हिसाब से भारत ने मुकाबले में 178 रनों की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी कि मौसम फिर अचानक खराब हो गया और अंपायरों ने दिन का खेल समाप्त घोषित किया।

बता दें​ कि तीसरे दिन के मुकाबले में भारत के बजबूत स्कोर से सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 168 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 100 रन बटोरे। यह उनका पहला टेस्ट शतक है।

कैसा रहा श्रीलंकाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन?

श्रीलंका ने पहले सेशन में 99 रन जोड़कर पांच विकेट खोए। सलामी बल्लेबाज निशान मदुश्का का खाता नहीं खुला। दिनेश चांदीमल ने चार और लाहिरु उदारा ने 27 रन बनाए। कामिंदु मेंडिस ने 14 औक कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने 21 रनों का योगदान दिया। मुश्किल वक्त में सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रनों की साझेदारी की और श्रीलंका की लाज बचाई। निरोशन ने 115 गेंदों में सात चौकों के जरिए 80 रन बनाए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। दिनुशा को 79वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने एलबीडब्ल्यू किया। लाहिरु कुमार आउट होने वाले आखिरी प्लेयर थे।

भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल

भारत की ओर से स्पिनर मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। रवींद्र जडेजा को 3 सफलता मिली। प्रसिद्धा कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता हाथ लगी। अब तक खेले गए मुकाबले में तीनों दिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आया है। इस मैच में लंका की टीम का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। अब चौथे दिन के खेल पर काफी कुछ निर्भर करेगा।

सोमवार को भारत से जुटाए सिर्फ 2 रन

सोमवार को भारत की पहली पारी 116.4 ओवर में 462 रन पर सिमट गई। रविवार को स्टंप्स के समय भारत का स्कोर 460/9 था, लेकिन सोमवार को टीम सिर्फ दो रन ही जोड़ सकी। प्रसिद्ध कृष्णा 2 रन बनाकर आउट होने वाले भारत के आखिरी बल्लेबाज रहे, जबकि कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद लौटे।

देवदत्त पडिक्कल का शानदार शतक

इससे पहले, दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक लगाया हालांकि वे दोहरे शतक से चूक गए। उन्होंने 230 गेंदों का सामना करते हुए 167 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं, केएल राहुल ने 175 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और एक छक्का लगाया। ध्रुव जुरेल ने 51 जबकि ऋषभ पंत ने 39 रन का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा असर डाला और चार विकेट लिए। डेब्यू कर रहे केशरा नुवांथा ने तीन विकेट हासिल किए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की प्लेइंग-11: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

 

Continue reading on the app

  Sports

Women’s Asia Cup: सिर्फ 47 गेंदों में काम पूरा, गेंदबाजों कें बाद कप्तान का कहर, श्रीलंका की आसान जीत

पहली बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में इस टूर्नामेंट में उतरी श्रीलंका की शुरुआत एकदम विस्फोटक रही और उसने बाकी टीमों को भी चेतावनी दे दी कि उससे पार पाना आसान नहीं होने वाला. Sun, 30 Aug 2026 00:23:48 +0530

  Videos
See all

लहचूरा डैम के 9 गेट खोले, बढ़ा जलस्तर | #shorts #viralnews #viraLVIDEO #shortvideo #viral #fyp #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T20:30:24+00:00

Pakistan News: India-China की नज़दीकी से घबराया Pakistan? Modi-Xi की मुलाकात से Asim Munir की टेंशन #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T20:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers