Ground Report: China के ‘Water Bomb’ नेपाल की महातबाही का क्या Connection है?
Ground Report: नेपाल और तिब्बत सीमा पर कुदरत का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है. नेपाल के रसुआ जिले में तिब्बत सीमा के पास स्थित एक ग्लेशियर झील अचानक फट गई है. इसके चलते आसपास की छोटी झीलों में भी भारी दबाव बना और वे भी टूट गईं. इस घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में बहने वाली त्रिशूली नदी का जलस्तर बहुत तेजी से बढ़ने लगा है. नदी में आते तेज उफान और पानी के भारी बहाव को देखते हुए दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है. खतरे की गंभीरता को समझते हुए राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों को फौरन पीछे हटने को कहा गया है. दोनों देशों के प्रशासन ने राहत कार्य को रोकते हुए आम लोगों के साथ सुरक्षाकर्मियों को भी तुरंत सुरक्षित और ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया है.
चीन और नेपाल में रेस्क्यू रुका, हाई अलर्ट जारी
झील फटने के बाद पैदा हुए नए खतरे के कारण नेपाल में चल रहे बचाव अभियान को रोक दिया गया है. दूसरी तरफ चीन ने भी तिब्बत के प्रभावित इलाकों में अपने राहत दल को पीछे खींचते हुए लेवल चार का अलर्ट जारी कर दिया है. बुधवार को आई भीषण बाढ़ और जमीन धंसने की घटना के बाद से ही दोनों देशों के सैकड़ों लोग लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही थी. अब इस नई आफत के आने से लापता लोगों की तलाश का काम भी प्रभावित हो गया है. प्रशासन का कहना है कि पहली प्राथमिकता लोगों और बचाव दल की जान बचाना है, क्योंकि पानी का दूसरा तेज बहाव कभी भी इन इलाकों को तबाह कर सकता है.देखिये सैयद आमिर की ये ग्राउंड रिपोर्ट....
यह भी पढ़ें: Ground Report: हरा-भरा रहने वाला नेपाल की बाजार बना शमशान, अपनों की तलाश के लिए इकट्ठा हो रहे लोग
धरती ही नहीं समंदर में भी आग! प्रदूषण की वजह से गर्मी ने अगस्त में बनाया नया रिकॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







