Responsive Scrollable Menu

Ankit Balian Murder: शामली में चार दिन में गिरफ्तारी न होने पर पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी

हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की पत्नी ने शुक्रवार को धमकी दी कि अगर पुलिस ने उनके पति के हत्यारों को चार दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया तो वह आत्मदाह कर लेंगी। दिल्ली में शिक्षिका के रूप में कार्यरत सीमा ने कहा कि वह शामली के उपजिलाधिकारी कार्यालय या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर यह कदम उठाएंगी। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बंटी खेड़ा गांव में संवाददाताओं से बातचीत में बालियान की पत्नी ने कहा कि वह पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और अगर आरोपियों को चार दिन के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो उन्हें आत्मदाह करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

उनके बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। सीमा ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति ने पुलिस सुरक्षा मांगी थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। अंकित बालियान बुधवार शाम शामली के कोतवाली क्षेत्र में एक जिम से बाहर निकल रहे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं।

बालियान को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बालियान जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावर वहां पहुंचते हैं और उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर फरार हो जाते हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बालियान के पिता सतवीर सिंह से फोन पर बात की। उस समय सपा की कैराना से सांसद इकरा हसन बंटी खेड़ा में शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंची थीं। अखिलेश ने बालियान के पिता को आश्वासन दिया कि न्याय की लड़ाई में उनकी पार्टी हर कदम पर परिवार के साथ खड़ी रहेगी।

बाद में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में अखिलेश ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार और उसके ‘‘निष्क्रिय सहयोगियों’’ पर हत्या के मामले में ‘‘निष्क्रियता और पक्षपातपूर्ण रवैये’’ के कारण बालियान समुदाय को निराश करने का आरोप लगाया। सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘आज नहीं तो कल, बदलाव आने पर न्याय जरूर होगा।’’ उन्होंने बालियान समुदाय को आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी शोक संतप्त परिवार के साथ अन्याय नहीं होने देगी। अखिलेश ने कहा कि सपा के जनप्रतिनिधि परिवार के संपर्क में रहेंगे और हर संभव मदद उपलब्ध कराएंगे।

सपा नेता इकरा हसन ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लोकप्रिय गायक की हत्या को ‘‘बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाला’’ बताया था तथा निष्पक्ष एवं त्वरित जांच और हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीम गठित की हैं, लेकिन हत्या के तीसरे दिन शुक्रवार तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। जांच के तहत शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिलों की पुलिस टीमों के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की टीमें हरियाणा गई हैं।

सूत्रों ने बताया कि शामली, गाजियाबाद के लोनी, दिल्ली और सोनीपत में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में गोलीबारी के बाद दो मोटरसाइकिलों पर चार लोगों के कथित तौर पर फरार होने की तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, पुलिस ने इन विवरणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस बीच, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी हत्या की निंदा करते हुए बालियान को गोली मारे जाने की घटना को ‘‘बेहद दुखद और चिंताजनक’’ बताया।

आजाद ने हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले एक गिरोह की सोशल मीडिया पोस्ट को भी ‘‘बेहद गंभीर’’ बताया और उत्तर प्रदेश में संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई के दावों पर सवाल उठाया। उन्होंने राज्य सरकार से हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने, हत्या के पीछे के आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सूत्रों के अनुसार, बालियान के शव के पोस्टमार्टम में गोली लगने के पांच घाव मिले, जिनमें दो सिर पर थे।

हत्या के एक दिन बाद एक व्यक्ति ने खुद को कथित तौर पर गोगी गिरोह का सदस्य बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस इस दावे की सत्यता की जांच कर रही है। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने पहले कहा था कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, लेकिन उन्होंने इनका ब्योरा साझा नहीं किया था।

भास्कर ने कहा था, ‘‘हमें कई सुराग मिले हैं, लेकिन इस समय उन्हें सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा। इन्हें जल्द ही सामने लाया जाएगा।’’ शामली के बंटी खेड़ा निवासी बालियान ने राज्य स्तर के कबड्डी खिलाड़ी के रूप में अपना करियर चोट के कारण खत्म होने के बाद हरियाणवी संगीत जगत में पहचान बनाई थी। उन्होंने गायक, गीतकार और संगीतकार के रूप में 50 से अधिक गीतों पर काम किया था।

उनकी हत्या के बाद शामली में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और उनका परिवार हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। बालियान की हत्या को लेकर राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। सपा और कांग्रेस कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा नीत राज्य सरकार को निशाना बना रहे हैं।

सपा नेताओं ने जांचकर्ताओं से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की संभावना की भी जांच करने की मांग की है।

Continue reading on the app

महिला आरक्षण कानून सरकार लागू नहीं करना चाहती: सीपीआई नेता एनी राजा

महिला आरक्षण कानून सरकार लागू नहीं करना चाहती: सीपीआई नेता एनी राजा

Continue reading on the app

  Sports

21 पूर्व कप्तानों के बाद अब पैट कमिंस भी आए साथ, जेल में बंद इमरान खान के लिए उठाई आवाज, की ये अपील

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान पिछले कुछ सालों से जेल में बंद हैं, जहां उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाया है. ऐसे में पैट कमिंस ने उनके लिए अच्छी मेडिकल देखभाल की मांग उठाई है. Sat, 29 Aug 2026 06:54:28 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood News: नेपाल में भीषण बाढ़ के कारण हालात गंभीर, Bhote Koshi-Trishuli नदी का जलस्तर बढ़ा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T02:15:01+00:00

Breaking News: West Bengal में दुर्गा पूजा को लेकर VHP की नई गाइडलाइन, पंडालों के पास ना बिके नॉनवेज #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T02:14:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers