NAM vs SA: नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को रचा इतिहास, T20I ट्राई सीरीज में किया बड़ा उलटफेर
NAM vs SA: नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को T20I ट्राई सीरीज में 18 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 इंटरनेशनल में नामीबिया की यह लगातार दूसरी जीत है. बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम T20 इंटरनेशनल में नामीबिया के खिलाफ अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. नामीबिया और साउथ अफ्रीका के बीच विंडहोक स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर आज T20 ट्राई सीरीज का यह ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया. इस FNB T20I ट्राई-सीरीज 2026 के ओपनिंग मैच में मेजबान नामीबिया ने मजबूत साउथ अफ्रीका को 18 रनों से हराकर एक और बड़ा उलटफेर कर दिया है. यान फ्रिलिंक के शानदार अर्धशतक और जेजे स्मिट व रुबेन ट्रम्पलमैन की घातक गेंदबाजी के दम पर नामीबिया ने साउथ अफ्रीका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
नामीबिया के लिए यान फ्रिलिंक ने लगाई फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की शुरुआत शानदार रही. टीम के ओपनर यान फ्रिलिंक ने सिर्फ 38 गेंदों में 60 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले. लॉरेंस स्टीनकम्प ने भी उनका अच्छा साथ दिया. लॉरेंस स्टीनकम्प ने 29 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. हालांकि, इसके बाद मिडिल ऑर्डर में अफ्रीकी गेंदबाजों ने वापसी की और विकेट लेकर रनों पर रोक लगाई. नामीबिया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका की तरफ से प्रेनेलन सुब्रायन ने 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि ब्योर्न फोर्टुइन और डुआन जानसेन ने 2-2 विकेट हासिल किए.
JAN FRYLINCK LAST 5 INNINGS IN T20Is:
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) August 28, 2026
- 78(53) v SCO.
- 2(6) v HK.
- 32(32) v NG.
- 110(56) v HK.
- 60(38) v SA.
32 years old Jan Frylinck has been phenomenal in T20Is for Namibia.????????#NIMvSA | #Cricket pic.twitter.com/5vOKkBTI7W
डेवाल्ड ब्रेविस की 75 रनों की पारी साउथ अफ्रीका को नहीं दिला सकी जीत
नामीबिया द्वारा दिए गए 164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. साउथ अफ्रीका की आधी टीम 86 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी थी. नामीबियाई गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने अफ्रीकी बल्लेबाज बेबस नजर आए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से सिर्फ डेवाल्ड ब्रेविस ने अकेले लड़ाई लड़ी. उन्होंने 50 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 शानदार छक्के शामिल थे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. डुआन जानसेन (25 रन) के अलावा साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज डबल डिजिट को पार नहीं कर सका.
A Statement Fifty! ????
— Proteas Men (@ProteasMenCSA) August 28, 2026
Dewald Brevis shows plenty of fight and composure as he brings up a crucial half century for #TheProteas! ????????✨
A brilliant knock from Brevis as South Africa continue to push towards the target. ????#Unbreakable pic.twitter.com/m24RJz4E5O
Hosts Namibia script a memorable win over South Africa to kickstart a landmark tri-series ????
— ICC (@ICC) August 28, 2026
????: https://t.co/qQEagp1jew
For more LIVE action, tune in to https://t.co/MHHfZPzf4H (in select regions) ???? pic.twitter.com/kOb5CIIgJZ
Swine Flu Case: देश में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीज, जानें आपके शहर में कितने नए केस आए सामने
Swine Flu Case: मानसून के बीच देश में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ रहा है. H1N1 इनफेक्शन के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. संक्रमण का असर केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, गुजरात और राजस्थान सहित कई राज्यों में मामले बढ़ रहे हैं.
10 अगस्त तक दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 1,344 मामले सामने आए थे, यह आंकड़ा 20 अगस्त को बढ़कर 1,777, 26 अगस्त को 2,446 और 27 अगस्त तक 2,612 हो गई. आसान भाषा में कहें तो 10 से 27 अगस्त के बीच राजधानी में 1,268 नए मामले सामने आए. इस अवधि में इन्फ्लुएंजा-ए के कुल मामलों की संख्या भी 3,300 से अधिक रही.
महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी बढ़े मामले
इसके अलावा, महाराष्ट्र में 21 अगस्त तक 1,109 स्वाइन फ्लू के मामले दर्ज किए गए, जो पूरे 2025 में सामने आए 942 मामलों से अधिक हैं. मुंबई में 488 और पुणे में 241 मामले सामने आए हैं. ये दोनों शहर राज्य के कुल मामलों का करीब 65 प्रतिशत हैं. वहीं, कर्नाटक में 22 अगस्त तक 32 जिलों में 4,212 लैब-पुष्ट इन्फ्लुएंजा मामले सामने आए, जिनमें अकेले बेंगलुरु के दो क्षेत्रों में 3,081 मामले दर्ज किए गए हैं.
उत्तर प्रदेश में भी बढ़े मामले
उत्तर प्रदेश में 25 अगस्त तक 364 स्वाइन फ्लू मामले सामने आए हैं. इसके बाद राज्य के सभी 75 जिलों के अस्पतालों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. लखनऊ में इस मौसम में स्वाइन फ्लू से 50 वर्षीय महिला की मौत की भी सूचना है.
राजस्थान, तमिलनाडु में भी बढ़े मामले
राजस्थान में अगस्त के दौरान 55 नए मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया गया है. तमिलनाडु में भी करीब 3,000 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि केरल और गुजरात में भी संक्रमण बढ़ने की खबर है.
नया वायरस स्ट्रेन नहीं
विशेषज्ञों के मुताबिक मौजूदा बढ़ोतरी किसी नए वायरस स्ट्रेन के कारण नहीं है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल के अनुसार, देश में जांचे गए इन्फ्लुएंजा-ए मामलों में करीब 97-98 प्रतिशत H1N1 के हैं. वर्तमान में फैल रहा वायरस परिचित मौसमी H1N1 PDM09 है. अधिकांश मामलों में संक्रमण हल्का रहता है और मरीज खुद ठीक हो जाते हैं. हालांकि, गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है.
क्या हैं स्वाइन फ्लू के लक्षण?
- तेज बुखार और खांसी
- गले में खराश और शरीर में दर्द
- सिरदर्द और ठंड लगना
- अत्यधिक थकान और कमजोरी
- सांस लेने में परेशानी या सीने में दर्द
- सांस लेने में परेशानी या सीने में दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
कैसे करें बचाव?
भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना, हाथों को साबुन-पानी से बार-बार धोना और खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकना संक्रमण से बचाव में मदद कर सकता है. लक्षण दिखाई देने पर घर में रहना और दूसरों से दूरी बनाए रखना भी जरूरी है.
बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों का विशेष ध्यान रखें. डॉक्टर की सलाह के बिना एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवाएं न लें.
फ्लू वैक्सीन की मांग बढ़ी
भारत में इन्फ्लुएंजा की गतिविधि मानसून के साथ-साथ सर्दियों में भी बढ़ती है. ऐसे में अगस्त में जारी मौजूदा तेजी के बाद नवंबर से फरवरी के बीच मामलों में और वृद्धि की आशंका जताई जा रही है. इसी वजह से फ्लू वैक्सीन की मांग भी पिछले साल की समान अवधि की तुलना में करीब तीन गुना और जुलाई के मुकाबले दोगुने से अधिक हो गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







