Responsive Scrollable Menu

Reliance ने Subhash Chandra के आरोपों को नकारा, कहा मीडिया का गलत इस्तेमाल नहीं किया

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह ने मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा की तरफ से समूह की मीडिया इकाइयों पर लगाए गए आरोपों को शुक्रवार को ‘निराधार’ बताते हुए खारिज कर दिया। रिलायंस समूह ने एक बयान में एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा की ‘निराधार टिप्पणियों’ पर निराशा जताई। रिलायंस के एक प्रवक्ता ने कहा, “हम रिलायंस समूह से जुड़े मीडिया संस्थानों के खिलाफ आरोपों और इशारों में लगाए गए आरोपों का पुरजोर खंडन करते हैं।” विभिन्न मीडिया प्रतिष्ठानों का स्वामित्व रखने वाले समूह ने कहा कि उसके मीडिया ब्रांडों का इस्तेमाल ‘कभी किसी पर हमला करने के लिए नहीं किया गया और न ही कभी किया जाएगा।’ प्रवक्ता ने कहा कि समूह कारोबारी और उद्यमी के तौर पर सुभाष चंद्रा का सम्मान करता है और उनके अच्छे भविष्य की कामना करता है।

रिलायंस की यह प्रतिक्रिया राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की उस हाल की कार्यवाही के बीच आई है, जिसमें चंद्रा व्यक्तिगत दिवाला कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। मंगलवार को एनसीएलटी के न्यायिक सदस्य नीलेश शर्मा ने तीसरे सदस्य के तौर पर फैसला देते हुए समाधान योजना को मंजूरी दी थी, जिसके तहत चंद्रा स्वीकृत ऋणदाताओं के दावों के निपटान के लिए सिर्फ 6.5 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगे। इससे पहले एनसीएलटी की पीठ के दो सदस्यों ने अलग-अलग राय दी थी।

इसके बाद एनसीएलटी अध्यक्ष ने मतभेद के निपटारे के लिए शर्मा को तीसरा सदस्य नियुक्त किया था। शर्मा ने एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के नेतृत्व में असहमति जताने वाले ऋणदाताओं के दावों को खारिज कर दिया था। इन ऋणदाताओं ने भुगतान योजना को ‘अव्यावहारिक और गैरकानूनी’ बताया था।

ऋणदाताओं का कहना था कि करीब 22,006.57 करोड़ रुपये के स्वीकृत दावों के मुकाबले प्रस्तावित योजना में ऋणदाताओं को केवल 6.25 करोड़ रुपये और प्रक्रिया लागत के लिए 25 लाख रुपये देने की पेशकश की गई है। इस आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया में चंद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि व्यक्तिगत दिवाला कार्यवाही में उनके खिलाफ कुल दावा केवल 3,992 करोड़ रुपये है और वह इसमें कर्ज लेने वाले न होकर सिर्फ व्यक्तिगत गारंटर हैं। चंद्रा ने कहा कि उन्होंने किसी भी ऋणदाता से कोई पैसा उधार नहीं लिया है।

उन्होंने बताया कि 620 करोड़ रुपये का दावा पहले ही निपटाया जा चुका है, जबकि कर्ज लेने वाली कंपनियों ने 1,063 करोड़ रुपये और चुकाने की पेशकश की है। उनका कहना है कि जिन कर्ज लेने वाली कंपनियों के लिए उन्होंने व्यक्तिगत गारंटी दी थी, वे अब तक 43,000 करोड़ रुपये चुका चुकी हैं और उन्होंने किसी भी अन्य बकाया राशि के निपटान का आश्वासन दिया है। मामला अब औपचारिक आदेश के लिए मूल दो-सदस्यीय पीठ के पास जाएगा।

यह प्रक्रिया कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 419(5) के तहत बहुमत की राय के अनुरूप होगी।

Continue reading on the app

Nashik बनेगा प्रमुख Growth Hub, Devendra Fadnavis ने कहा उद्योगों में फिर लौटी रफ्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि कुछ समय तक औद्योगिक विकास की रफ्तार धीमी रहने के बाद नासिक में अब उद्योग क्षेत्र फिर से गति पकड़ रहा है और अगले पांच वर्षों में यह महाराष्ट्र के प्रमुख वृद्धि केंद्रों में शामिल हो जाएगा। फडणवीस ने पुणे स्थित सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय के नासिक उपकेंद्र में प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि मौजूदा सदी के पहले दशक में कई समस्याओं के कारण उत्तर महाराष्ट्र के इस शहर में औद्योगिक वृद्धि की रफ्तार प्रभावित हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान छत्रपति संभाजीनगर और पुणे के आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश बढ़ा, जबकि नासिक में निवेश लगभग स्थिर रहा।

उन्होंने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि इसके बावजूद पिछले 10-12 वर्षों में नासिक को अलग-अलग तरीकों से आगे बढ़ाया गया है और यहां विभिन्न क्षमताएं विकसित हुई हैं। आज नासिक एक बार फिर नई शुरुआत कर रहा है।” मुख्यमंत्री के साथ ही वित्त विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभालने वाले फडणवीस ने कहा, ‘‘अगले पांच वर्षों में नासिक महाराष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण वृद्धि केंद्रों में से एक होगा।’’ उन्होंने कहा कि पड़ोसी पालघर जिले में बन रहा वधावन बंदरगाह नासिक के लिए नए अवसर खोलेगा। सरकार नासिक को वधावन बंदरगाह से सीधे जोड़ने वाला मार्ग विकसित कर रही है।

इस मार्ग के बनने से नासिक इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक एवं निर्यात के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक संस्थानों से भविष्य में रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए अपने पाठ्यक्रम तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न विषयों को जोड़ने वाले ‘सैंडविच’ पाठ्यक्रम शुरू करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

फडणवीस ने कहा कि ज्ञान के किसी भी क्षेत्र को अलग-थलग करके नहीं देखा जा सकता।

Continue reading on the app

  Sports

सुनील नरेन ने 6 सिक्स लगाकर CPL में मचाया तहलका, ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स को दिलाई रोमांचक जीत

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मैच में सुनील नरेन ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों में धूम मचा दी. सुनील नरेन ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी में 2 विकेट अपने नाम किए. उसके बाद पारी की शुरुआत करते हुए 33 गेंद में 55 रन कूट कर अपनी टीम ट्रिनबैगो नाइटराइडर्स को लो स्कोरिंग मैच में रोमांचक जीत दिलाई. Sat, 29 Aug 2026 10:10:27 +0530

  Videos
See all

Breaking News : नेपाल में त्रासदी के 70 घंटे बाद भी खौफ बाकी! | Nepal Flash Flood | China #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:39:13+00:00

Desh Ki Pathshala: China की हरकत से फिर आने वाली है Nepal में तबाही? | Flood Update | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-29T03:38:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers