Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood में फंसे 21 तीर्थयात्री भारत लौटे, S Jaishankar ने की मुलाकात

(फोटो के साथ) नयी दिल्ली, 28 अगस्त विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को बताया कि एक समूह के रूप में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए तमिलनाडु के 21 लोगों को पड़ोसी देश में अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद नेपाली सेना ने बचाया। दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे बचाए गए लोगों के इस समूह से केंद्रीय मंत्री ने मुलाकात की और बचाव अभियान के दौरान उनके सामने आई मुश्किलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “नेपाल में बाढ़ से बचाए गए तमिलनाडु के 21 तीर्थयात्रियों के एक समूह से मुलाकात की।

उनके अनुभव सुनकर भावुक हो गया। इस बचाव अभियान के लिए नेपाली सेना और नेपाल सरकार का धन्यवाद। भारत लौटने में उनकी सुगम मदद के लिए नेपाल स्थित भारतीय दूतावास की सराहना करता हूं।” इससे पहले, एक अलग पोस्ट में उन्होंने हवाई अड्डे पर तीर्थयात्रियों के साथ ली गई तस्वीरें साझा की थीं।

हवाई अड्डा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि बचाए जाने के बाद तीर्थयात्रियों को काठमांडू लाया गया और भारतीय दूतावास ने उनकी भारत वापसी की व्यवस्था की। बचाए गए तीर्थयात्रियों की बातों को साझा करते हुए जयशंकर ने कहा, “उन्होंने मुझे बताया कि उनके साथ वास्तव में क्या हुआ, बाढ़ कैसे आई। वे खास तौर पर नेपाल सेना के बहुत आभारी हैं, जिसने उन्हें बेहद मुश्किल जगह से बाहर निकालने के लिए यह बड़ा प्रयास किया।” जयशंकर ने बताया कि 300 से कुछ अधिक भारतीयों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है और यह संख्या करीब 315 के आसपास है।

उन्होंने कहा, “लगभग 85 भारतीयों को अलग-अलग जगहों से बचाया गया है, जिसमें इन 21 लोगों का यह समूह भी शामिल है।” जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार राहत कार्यों और लोगों को बचाने में नेपाल की सक्रिय रूप से मदद कर रही है। विदेश मंत्री ने कहा, “हम अब भी वहां मौजूद सभी भारतीयों से संपर्क करने पर पूरी तरह ध्यान दे रहे हैं।” जयशंकर ने यह भी बताया कि उन्होंने शुक्रवार सुबह नेपाल के विदेश मंत्री से स्थिति को लेकर बात की। विदेश मंत्री ने कहा, “हमने उन्हें कई तरह की मदद की पेशकश की है।

वे इसका मूल्यांकन कर रहे हैं। उन्हें जो मदद अपनी जरूरत के हिसाब से उचित लगेगी, वे उसे चुनेंगे। एक जगह एक जलविद्युत परियोजना है, जहां सुरंग में लोगों के फंसे होने की आशंका है।

इसलिए हम सुरंग में काम करने वाले विशेषज्ञों की एक टीम भेज रहे हैं।” जयशंकर ने बताया कि इसके अलावा नेपाल को बेली ब्रिज की जरूरत होगी, जिसे भारत सरकार उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम भी भेजी जा सकती हैं। मंत्री ने पत्रकारों से कहा, “अगर उन्हें एनडीआरएफ के लोगों की जरूरत होगी, तो हम उन्हें भेजेंगे।

हमने उन्हें यह विकल्प दिया है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि प्राथमिकता स्थिति से निपटना, नेपाल के राहत कार्यों में मदद करना, भारतीय नागरिकों के बचाव व उनकी वापसी में सहायता करना और नेपालियों तथा फंसे हुए विदेशी नागरिकों समेत सभी लोगों की मदद करना है।

Continue reading on the app

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से 547 की मौत, 320 भारतीय लापता और सीमा पर फंसे कई नागरिक

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शुक्रवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं;

दि40 नेपाल बाढ़ भारत नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद 320 भारतीय अब भी लापता : विदेश मंत्रालय नयी दिल्ली, नेपाल-तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ के बाद कम से कम 320 भारतीय अब भी लापता हैं और करीब 400 अन्य चीन की तरफ फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वि32 नेपाल तीसरी लीड बाढ़ नेपाल त्रासदी : मौत का आंकड़ा 547 पहुंचा, मंडराया दोबारा बाढ़ का खतरा काठमांडू, नेपाल में कई और शव बरामद किये जाने के साथ ही भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 547 हो गई। इस बीच, तलाश और बचाव अभियान सतर्कता के साथ जारी है, क्योंकि भोटेकोशी नदी इलाके में जलस्तर बढ़ने से दोबारा इस आपदा का खतरा मंडरा रहा है।

वि39 चीन बाढ़ लीड हिमनद नेपाल में ऊंचाई पर स्थित हिमनद टूटने से अचानक आई विनाशकारी बाढ़: चीन बीजिंग, चीन ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल में ऊंचाई पर स्थित एक हिमनद के टूटने से अचानक भीषण बाढ़ आई, जिसने तिब्बत-नेपाल सीमा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

दि51 सोनिया आत्मकथा लीड पेंगुइन ‘पेंगुइन’ का सोनिया की आत्मकथा का प्रकाशक होने से इनकार, कांग्रेस नेताओं ने निशाना साधा नयी दिल्ली, ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का भारत में प्रकाशक नहीं है। हालांकि वह इसके प्रकाशन को लेकर उत्सकु था, लेकिन तथ्यों की जांच करना और लेखकों को सुझाव देना उसका ‘‘विशेषाधिकार और जिम्मेदारी’’ है।

दि49 न्यायालय सजा अपीलीय अदालत राज्य या पीड़ित की अपील के बिना दोषी की सजा खुद नहीं बढ़ा सकती: उच्चतम न्यायालय नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि राज्य, पीड़ित या शिकायतकर्ता की ओर से अपील दायर नहीं किए जाने की स्थिति में कोई अपीलीय अदालत किसी दोषी की सजा अपनी ओर से नहीं बढ़ा सकती।

प्रादे170 कर्नाटक नागेंद्र लीड इस्तीफा कर्नाटक के मंत्री नागेंद्र ने इस्तीफा दिया बेंगलुरु, कर्नाटक के योजना और सांख्यिकी मंत्री बी. नागेंद्र ने शुक्रवार को वाल्मीकि निगम घोटाले के आरोपों के चलते पद संभालने के 25 दिन के भीतर ही राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफे की घोषणा कर दी।

प्रादे82 बंगाल टीएमसी ममता तृणमूल के शासन में पुलिस का चेहरा मानवीय था, भाजपा ने इसे राक्षसी रूप दिया: ममता बनर्जी कोलकाता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके कार्यकाल में पुलिस का चेहरा मानवीय था, लेकिन भाजपा ने पुलिस को एक “राक्षसी रूप” दे दिया।

प्रादे26 : उप्र गायक हत्या जांच अंकित बालियान हत्याकांड: चार हमलावरों की तलाश, हरियाणा तक पहुंची पुलिस की जांच मुजफ्फरनगर (उप्र), शामली में हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस की टीम चार हमलावरों की तलाश में जुटी हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों के हरियाणा की ओर भागने के संकेत मिले हैं।

वि16 नॉर्वे महाराजा निधन नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम का 89 वर्ष की आयु में निधन, उनके बेटे ने संभाली गद्दी स्टावांगेर (नॉर्वे), नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम का निधन हो गया है। वह 89 वर्ष के थे। राजमहल ने शुक्रवार सुबह इसकी सूचना दी।

अर्थ35 विदेशी मुद्रा भंडार विदेशी मुद्रा भंडार 12.42 अरब डॉलर बढ़कर 729.33 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर मुंबई, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 12.42 अरब डॉलर बढ़कर 729.33 अरब डॉलर के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अर्थ27 औद्योगिक उत्पादन औद्योगिक उत्पादन जुलाई में 6.7 प्रतिशत बढ़ा नयी दिल्ली, औद्योगिक उत्पादन वृद्धि जुलाई में घटकर 6.7 प्रतिशत रही। मुख्य रूप से खनन क्षेत्र में गिरावट के कारण औद्योगिक उत्पादन में कमी आई है।

अर्थ50 दूसरी लीड जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ जियो प्लेटफॉर्म्स को आईपीओ की मंजूरी मिली, करीब 37,700 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद

नयी दिल्ली, रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल सेवा इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स लि. को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल गई है।

खेल5 : खेल शतरंज जीसीटी लीड भारत प्रज्ञाननंदा ग्रैंड शतरंज टूर जीतने वाले पहले भारतीय बने सेंट लुई (अमेरिका), ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यहां ग्रैंड फाइनल में अमेरिका के फैबियानो कारुआना को हराया।

खेल8 : खेल गोल्फ महिला आयरिश ओपन प्रणवी की शानदार शुरुआत, दीक्षा, त्वेशा और अवनी पर कट से चूकने का खतरा स्ट्राफ़न (आयरलैंड), प्रणवी उर्स ने केपीएमजी महिला आयरिश ओपन में शानदार शुरुआत करते हुए तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया लेकिन अन्य भारतीय खिलाड़ियों दीक्षा डागर, अवनी प्रशांत और त्वेसा मलिक पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: बाबर सुपरफ्लॉप... लॉर्ड्स टेस्ट में डेढ़ सेशन के अंदर 110 रन पर सिमटा पाकिस्तान, रॉबिन्सन-आर्चर के आगे टेके घुटने

लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच की पहली पारी में पाकिस्तान की टीम 110 रन पर ही सिमट गई. इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे, जिसके बाद उसके गेंदबाजों ने टीम को 180 रन की बड़ी बढ़त दिलाकर मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. पाकिस्तान की टीम दूसरे दिन के पहले सेशन में बल्लेबाजी के लिए उतरी थी और दूसरा सेशन खत्म होने तक सभी बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए. Fri, 28 Aug 2026 21:50:49 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: 2017 का जिक्र कर Yogi ने घेरा, Rajbhar ने Akhilesh पर साधा निशाना | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T17:45:35+00:00

Mohit Suri: मोहित सूरी ने एयरपोर्ट पर बटोरी सुर्खियां #mohitsuri #shorts #viral #bollywood #mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-28T17:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers